बाइक और ट्रक की आमने - सामने हुई टक्कर, युवक की मौके पर मौत
कुशीनगर। जनपद के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र में हाटा–कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम के समीप बाइक और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बतादे कि गोरखपुर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की टक्कर ट्रक संख्या UP78 JN 4086 से हो गई। हादसे में बाइक संख्या UP57 BV 8376 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान भवन राय, निवासी सिद्धावे बरवा टोला, थाना रामकोला के रूप में हुई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस हादसे ने मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। भवन राय अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|