icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजली चोरी रोकने के लिए 15 दिनों में नोटिस, 8200 करोड़ वसूली, आपूर्ति सुनिश्चित

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:बिजली चोरी पर कड़ा शिकंजा, बिजली चोरी वाले उपभोक्ताओं को अंतिम मौका चंडीगढ़, 20 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भूमि वसूली अधिनियम के तहत स्थायी रूप से काटे गए बिजली कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली हेतु 15 दिनों के भीतर नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इसके अलावा, बकाया वसूली पर विशेष जोर देते हुए श्री विज ने बताया कि राज्य में कुल 8,200 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को और अधिक तेज किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जिन उपभोक्ताओं के यहां चोरी के मामले सामने आए हैं, उन्हें एक बार पुनः भूमि वसूली अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आने दी जाए। श्री विज ने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को 2 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर बदलना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक उप-मंडल में पर्याप्त ट्रांसफार्मर बैंक एवं मोबाइल ट्रॉलियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दैनिक बिजली आपूर्ति से संबंधित डेटा नियमित रूप से ऊर्जा मंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा。 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 11 केवी/33 केवी फीडरों के आसपास पेड़ों की समय रहते छंटाई की जाए, ताकि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों के परिवहन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी तकनीकी कर्मचारी निर्धारित सुरक्षा किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में सामग्री की उपलब्धता, पारदर्शी इन्वेंट्री प्रबंधन तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत श्री विज ने कहा कि मार्च 2027 तक 2.2 लाख घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य में निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में एंटी करप्शन ने बीएसए कार्यालय के बाबू निश्चय सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एंटी करप्शन की टीम ने बीएसए कार्यालय में मिड डे मील विभाग के बाबू निश्चय सिंह को एक शिक्षक से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत मिली थी कि वह रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने सदर बाजार थाने में उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल शिकायत मिली थी कि बीएसए कार्यालय के मिड डे मील विभाग में तैनात बाबू निश्चय सिंह एक शिक्षक से रिश्वत मांग रहा था जिसे बारली एंटी करप्शन टीम को दी गई थी। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम हाथ में पकड़ी, टीम ने उसे धर दबोचा। अब थाने में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है और जिले के बेसिक कार्यालय में हड़कंप मचा है।
0
0
Report

हापुड़ में पुलिस ने बिना लाइफ जैकेट नाव चलाने वालों नाविकों पर शिकंजा कसा

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले नाविकों पर शिकंजा कसा है. ब्रजघाट में बिना लाइफ जैकेट के नौकायन कराने पर चार नाविकों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ब्रजघाट स्थित गंगा में नाविकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट के नाव की सवारी कराने पर कार्रवाई की है. पुलिस ने विशाल, दीपक, आदेश और सोनू नाविक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस इन चारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

ब्यूटी एकेडमी में स्किल ट्रेनिंग से महिलाओं को मज़बूत व स्वावलंबन बनाने में मिलेगी मदद

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow21m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। भारत सरकार के 'स्किल इंडिया' मिशन के तहत जानी-मानी ब्यूटी और वेलनेस चेन एनआईआईबी ने सोमवार को लखनऊ में अपनी तीसरी ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ किया है। ब्यूटी एकेडमी के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बीजेपी के पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी, एनआईआईबी ग्रुप की एमडी डॉ. पूजा सिंह, एनआईआईबी के सीईओ ईशान सिंह, एक्सपेंशन हेड योगेश ठाकुर, मैनेजर (एचआर फ्रैंचाइज़ ऑपरेशंस) अमन फातिमा, एनआईआईबी के बिजनेस पार्टनर मयंक दीक्षित एवं नंदिता बाजपेई के द्वारा किया गया। एनआईआईबी ब्यूटी एकेडमी ब्यूटी और वेलनेस में एंट्री-लेवल और स्किल बढ़ाने वाले दोनों तरह के कोर्स ऑफर करेगी। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और बहुत अनुभवी फैकल्टी के सपोर्ट से, ब्यूटी एकेडमी में कैंडिडेट्स को हेयर, मेकअप, स्किन, ब्यूटी, स्पा, नेल्स और एस्थेटिक्स कैटेगरी में ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें प्लेसमेंट में मदद भी दी जाएगी। एनआईआईबी ग्रुप की एमडी, डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि पूरे भारत में हमारे 32 ब्यूटी इंस्टिट्यूट है और अब तक हमने 1 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स को क्वालिटी शिक्षा और ट्रेनिंग दी है। पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी ने कहा कि ब्यूटी एकेडमी में स्किल ट्रेनिंग के ज़रिए महिलाओं को मज़बूत व स्वावलंबन बनाने में मदद करेगी। एनआईआईबी एकेडमी लखनऊ जॉब ओरिएंटेड कोर्स ऑफर करेगी।एनआईआईबी के फ्रैंचाइज़ बिज़नेस पार्टनर मयंक दीक्षित ने कहा कि लखनऊ व आस-पास के जिलों के स्टूडेंट्स को लेटेस्ट टीचिंग तकनीक और ट्रेनिंग मेथड से एक पूरा एजुकेशनल प्लेटफॉर्म दे सकें जो लगातार बढ़ते ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
0
0
Report

फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध किसान की मौत, छोटे बेटे पर हत्या का आरोप

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow26m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद‌ जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के तहत गांव नगला सुंदर में सोमवार को सुबह एक किसान का शब ट्यूबवेल की कोठीरी में लहुलुहान हालत में पाया गया मौके पर पहुंची थाना पुलिस और‌ फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही शब का पोस्टमार्टम कराया है हत्या के मामले में बड़े बेटे ने छोटे भाई के ऊपर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला सुंदर के पास वढाईपुर की ठार निवासी मलखान सिंह 80 वर्ष अपने खेत के ट्यूबवेल की कोठी पर सोते थे।सोमवार सुबह जब उनका बडा बेटा मलखान सिंह खेत पर पहुंचा तो खेत में पिता के शब को लहु लुहान हालत में देखकर घबरा गया और उसकी सूचना ग्रामीण और पुलिस को दी गई। मौके पर सी ओ अनिवेश कुमार भी थाना शिकोहाबाद और नसीरपुर की पुलिस के साथ पहुंचे फील्ड युनिटऔर फॉरेसिक टीम द्वारा मौके पर सभी सभी साक्ष्य एकत्रित किये गये। संबंधित मामले में सी ओ अनिवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की वृद्ध किसान की संदिग्ध परिसि्थितियों में मौत हुई है हत्यारा अभी अज्ञात है‌ जांच के लिए हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है शीघ्र हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा शब का पोस्टमार्टम कराया गया है। संबंधित मामले में पुलिस को मृतक के बड़े बेटे मलखान सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पिता के द्वारा उनकी पत्नी के नाम कुछ जमीन लिख दी गई थी जिसकी वजह से उनका छोटा भाई जर्मन पिता से नाराज चल रहा था मलखान सिंह के मुताबिक उनके छोटे भाई जर्मन सिंह द्वारा ही पिता की हत्या की गई है। मलखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरूकर दी‌है , छोटा बेटा जर्मन सिंह परिवार सहित सहित फरार बताया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के तीन मंजिले मकान से शराब बिक्री का मामला, छापेमारी के दौरान कार्टून फेंकने का वीडियो वायरल

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को देख कर शराब कारोबारी ने मकान की बालकोनी से ही शराब के कार्टून और शराब से भरे पिट्ठू बैग नीचे फेंकने शुरू कर दिए. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीन मंजिले मकान के पीछे वाले हिस्से की बालकोनी से महिला और युवक शराब के कार्टून और बैग को जंगल में फेंकते दिख रहे हैं. वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसे कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर में शराब का कारोबार चालू है. सूचना पर एक विशेष टीम वहां छापेमारी के लिए रवाना हुई, जहां मकान की घेराबंदी कर जैसे ही टीम प्रवेश करने लगी, बालकोनी से शराब गिराने का प्रयास शुरू हो गया. मौके पर एक नाबालिग भी गिरफ्तार हुआ, जो पूर्व में शराब मामले में जेल जा चुका है, परंतु शराब फेंकने वाली महिला मौके से फरार हो गई. उत्पाद विभाग के अधिकारी स्थानीय लोगों से बात कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं. बाइट - दीपक कुमार सिंह इंस्पेक्टर उत्पाद विभाग. इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report

Muzaffarpur में तीन मंजिला मकान से शराब बिक्री; महिला फरार, नबालिक गिरफ्तार

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को देख कर शराब कारोबारे तीन मंजिल घर के बालकनी से ही शराब का कार्टून नीचे फेंकने लगे. घटना का वीडियो आया सामने. दरअसल उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर निवासी एक शराब कारोबारी द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है, मौके पर एक विशेष टीम को छापेमारी के लिए अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर रवाना किया गया, जहां शराब कारोबारी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जैसे ही टीम प्रवेश करने लगी वैसे ही शराब कारोबारी के तीन मंजिले मकान के पीछे वाले बालकनी से एक युवक और महिलाओं के द्वारा छत से ही शराब का कार्टून को नीचे फेंक दिए गए. इस दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को अपने कमरे में कैद कर लिया गया, और अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जबकि मौके से एक नबालिक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया जो पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है. मौके से शराब फेंकने वाली महिला फरार हो गई. जिसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report

पीलीभीत जहानाबाद में खड़ी गेहूं की फसल आग; किसानों ने कार्रवाई की मांग

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के ग्राम जहानाबाद में काश्तकारों की लगभग 30 बीघा खड़ी गेहूँ की फसल को आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने गांव के रमेश, विशाल, राजा बाबू और संदीप को अपने खेतों में कम्बाइन चलाने से मना कर दिया, तो रंजिश में इन लोगों ने मिलकर उनके गेहूँ के खेत में आग लगा दी। इस आग में किसानों को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, साथ ही एक किसान की साइकिल भी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने थाना जहानाबाद में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा रहे हैं कि उनके मामले में तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर: खोराबार थाने में पिटाई-लाठीचार्ज से बढ़ा पार्किंग विवाद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में एक मामूली पार्किंग विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। शुक्रवार रात जेप्टो राइडर्स और एक कार चालक के बीच कहासुनी शुरू हुई। कार में मौजूद महिला, जो पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं, उनके साथ कथित बदसलूकी के आरोप भी सामने आए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों पक्षों के बीच मारपीट साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद कई जेप्टो राइडर्स रात करीब 11 बजे खोराबार थाने पहुंचे। उनका कहना था कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराने और इंसाफ मांगने आए थे लेकिन यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया। राइडर्स का आरोप है कि थाने के अंदर लाइट बंद कर उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, और फिर पुलिसकर्मियों ने लाठियों से जमकर पिटाई की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी लाठी चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीड़ितों की आवाजें भी सुनाई देती हैं—अरे सर… अरे सर… बताया जा रहा है कि इस पिटाई में कई राइडर्स घायल हुए हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। कुछ लोग तो जान बचाकर थाने से भागने को मजबूर हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद का है, महिला के साथ बदसलूकी की शिकायत भी सामने आई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने के अंदर पिटाई के आरोपों पर एसपी सिटी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इंसाफ मांगने वालों को ही सजा दी गई या फिर पुलिस की कार्रवाई जरूरी थी।
0
0
Report

राजस्थान में महिला आरक्षण पर बीजेपी-कांग्रेस की भिड़ंत तेज, आक्रोश ज्वाला बना

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की राजनीति में महिला आरक्षण को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर शुरू हो गई है। जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने जन आक्रोश सम्मेलन और पदयात्रा निकाला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं का यह आक्रोश अब ज्वाला बनेगा और महिला विरोधी मानसिकता वालों को सबक सिखाया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों के लिए देश की आधी आबादी जाग चुकी है; मातृशक्ति अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरी है। जयपुर की सड़कों पर उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब यह संकेत है कि महिलाओं को उनका हक चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को उनका हक देने का प्रयास किया, पर विपक्ष ने इसका विरोध किया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई पहुँचानी है। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और बीजेपी महिला मोर्चा की नेता राखी राठौड़ ने पदयात्रा रवाना की और कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी जब तक महिलाओं को आरक्षण के रूप में उनका हक नहीं मिल जाता। पुलिस ने मार्ग में बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोका, पर समर्थक और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखी गई। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति की, लेकिन वास्तविक अधिकार नहीं दिए गए। आगे इस मुद्दे को राज्य भर में जन आंदोलन बनाने की तैयारी है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: पंजाब-हरियाणा गिरोह की 5 महिलाएं गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की धार्मिक नगरी में दिनदहाड़े सोने की चेन तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा के सिरसा निवासी एक परिवार के साथ आई महिला गिरोह ने निशाना बनाया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित महिला के पुत्र ने बताया कि वह 19 अप्रैल को अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी आए थे। दर्शन के बाद जब परिवार श्याम कुंड की ओर जा रहा था तभी सुबह करीब 9:24 बजे 5 महिलाओं के एक गिरोह ने उनकी मां की करीब 10.100 ग्राम वजन की सोने की चेन तोड़ ली। घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्य ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें महिलाएं वारदात को अंजाम देती साफ नजर आईं। करीब एक घंटे बाद वही महिलाएं दोबारा उसी स्थान पर लौट आईं। दुकानदार की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और पांचों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह पिछले करीब 5 वर्षों से सक्रिय है और खासकर भीड़भाड़ वाले दिनों में इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। इससे पहले भी पुलिस उन्हें हिरासत में ले चुकी है लेकिन पुख्ता सबूतों के अभाव में छोड़ना पड़ा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top