Kanpur Dehat
कानपुर देहात में ओवरटेक करने के दौरान खांई में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक
Manda, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र में मैथा नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर ओवरटेक करने के चक्कर में खाई में गिर गया। ट्रैक्टर का चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर सवार मैथा से भक्तिनपुरवा की तरफ जा रहा था और जैसे ही उसने मैथा नहर पुल को पार किया सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर मौजूद मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हुई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल परिसर में शिक्षकों के बीच मारपीट वायरल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:सायला ,जालोर दो शिक्षको के आपस में मारपीट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल परिसर में विवाद का वीडियो सामने आने से हड़कंप बताया जा रहा है, स्कूल में आए दिन होता है शिक्षकों के आपस में विवाद शिक्षकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो की सत्यता और विवाद के कारणों की जांच का इंतजार शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर उम्मेदाबाद स्कूल में आखिर क्यों हो रहे बार-बार विवाद? सायला पंचायत समिति के उम्मेदाबाद स्कूल का बताया जा रहा वायरल वीडियो जी राजस्थान न्यूज़ नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि0
0
Report
निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस का दावा, बूथों में बड़े बोर्ड बनने की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस नेता और जयपुर जिला परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहन डागर ने प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेस के बोर्ड बनने का दावा किया है। डागर ने कहा कि 14 सितंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन जमीनी हालात को देखते हुए कांग्रेस को अच्छे परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। मोहन डागर को निकाय चुनाव के दौरान बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र में नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। डागर ने बताया कि बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र में स्थानीय नेताओं, जिला संगठन, विधायकों और विधायक प्रत्याशियों के सहयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया। पार्टी ने स्थानीय स्तर के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर प्रचार किया और मतदाताओं से संवाद किया। डागर ने बताया कि इस बार निकाय चुनाव में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रमुख मुद्दे रहे। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का असर भी आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। डागर ने कहा कि आम आदमी खुद को परेशान महसूस कर रहा है। महंगाई बढ़ रही है, जबकि लोगों की आमदनी उस अनुपात में नहीं बढ़ी है। कांग्रेस नेता ने विश्वास जताया कि चुनाव परिणामों के बाद पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आम आदमी की खुशहाली, गांव-ढाणियों के विकास और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करना है।0
0
Report
अकबरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत से एक बाइक जलकर राख, चालक घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:अकबरपुर बिलरियागंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर से एक बाइक में आग लग गई और चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया। घटना के कारणों और दोनों वाहनों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
ATM कार्ड बदलकर ठगी: सीतापुर में दो शातिर गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। ATM कार्ड बदलकर लोगों से करते थे ठगी। पुलिस ने 41 एटीएम कार्ड, 42 हजार की नगदी, मोटरसाइकिल की बरामद। पकड़े गए दोनों शातिर अभियुक्त प्रतापगढ़ जनपद के है रहने वाले। एएसपी आलोक सिंह ने किया खुलासा। शहर कोतवाली पुलिस और SOG टीम को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
जालौन में सांप काटने से 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर, जिला अस्पताल में हालत सुधरी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्तिथियों में 55 वर्षीय अधेड़ को सांप ने काटा, सांप के काटने से अधेड़ की बिगड़ी हालत, गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई लेकर पहुंचे परिजन, जिला अस्पताल में डॉक्टरों तत्काल इलाज किया शुरू, डॉक्टरों की सजगता से बची अधेड़ की जान, अधेड़ की हालत में हुआ सुधार, इलाज जारी, सीएमएस ने भी इमरजेंसी पहुंचकर जाना मरीज का हाल, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के मानपुर गांव का मामला।0
0
Report
अनाज से BRICS नेताओं के पोर्ट्रेट बनाने वाले योगेंद्र पाल सोलंकी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन को लेकर नर्मदापुरम जिले के ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अपनी अनोखी कला के जरिए खास अंदाज में भारत की पहचान पेश करने की कोशिश की है। योगेंद्र ने रंग और ब्रश की जगह अलग-अलग अनाज के दानों से BRICS सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख अतिथियों के पोर्ट्रेट तैयार किए हैं। योगेंद्र ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई नेताओं की तस्वीरें अनाज से तैयार की हैं। इन पोर्ट्रेट में रागी, बाजरा, राजगिरा, कोदो, कुटकी, धान, गेहूं, तिल और खसखस जैसे अनाजों का इस्तेमाल किया गया है। छोटे-छोटे दानों को बारीकी से सजाकर तस्वीरों को आकार दिया गया है। इन पोर्ट्रेट को संबंधित विदेशी दूतावासों तक भेजने की तैयारी भी की जा रही है। अनाज के दानों से बनी ये तस्वीरें BRICS सम्मेलन के बहाने नर्मदापुरम की कला और भारतीय कृषि संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने की अनोखी कोशिश हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: फर्जी बीमा अधिकारी गिरोह का पर्दाफाश, 17 ठगी मामले सामने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी बीमा अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने या रिफंड दिलाने का झांसा देकर लोगों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक चेकबुक, एक एटीएम कार्ड और एक डाटालिस्ट बरामद की है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश नयाल उर्फ सिद्ध, पुनीत गुप्ता और आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग बीमा कंपनियों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे। वह फर्जी पहचान बनाकर बीमा पॉलिसी धारकों से संपर्क करते थे। आरोपी पॉलिसी धारकों को उनकी बंद या पुरानी पॉलिसी को रिन्यू कराने या रिफंड दिलाने का झांसा देते थे。 इसके बाद वह अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करा लेते थे। गिरोह के सदस्य लोगों को फोन करने के लिए फर्जी आईडी से एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। वे बीमा पॉलिसी धारकों से जुड़ी डाटालिस्ट से उनके मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी जुटाते थे। इस गिरोह में मिर्जा समेत कुछ और लोग भी शामिल हैं। अगर किसी पॉलिसी धारक को ठगी का शक हो जाता था, तो आरोपी तुरंत फोन बंद कर देते थे। वह फर्जी सिम तोड़कर फेंक देते थे, जिससे उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों से छह राज्यों में ठगी की 17 घटनाओं का पता चला है। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, पांडुचेरी, उत्तराखंड, तेलंगाना और राजस्थान शामिल हैं। इन मामलों में करीब 19 लाख रुपये की ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के बाकी साथियों और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है。 बाईट - अमित सक्सेना, एसीपी0
0
Report
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर पोलिंग बूथ पर हमला: सादुलशहर में विवाद गरम
Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के साथ पोलिंग बूथ पर मारपीट का मामला प्रदीप खीचड़ के पुत्र आयुष ने करवाया मामला दर्ज सादुलशहर थाने में 11 नामजद व अन्य के खिलाफ हुआ मामला दर्ज सादुलशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय सिंह को सौंपी कल पोलिंग के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगो ने किया था हमला वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने सादुलशहर थानाधिकारी पर लगाए गम्भीर आरोप SHO पर लगाया पूरी घटना का षडयंत्र रचने का आरोप SHO मलकीत सिंह को निलंबित कर हेडक्वार्टर बीकानेर करने की मांग वहीं 14 सितंबर तक निलबंन नही होने पर सादुलशहर में धरना प्रदर्शन करने की कही बात बाईट प्रदीप खीचड़ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष0
0
Report
रतलाम: 2.5 किलो MD जब्त, नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ढाई करोड़ रुपये की एमडी बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने 25 अगस्त को क्रेटा कार से करीब ढाई किलो एमडी बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कल्पेश भावनगर का रहने वाला है, जबकि लखन कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों इसी इलाके से किसी अन्य व्यक्ति से एमडी लेकर जा रहे थे। यानी सवाल अब सिर्फ ढाई किलो एमडी की बरामदगी का नहीं, बल्कि इस बात का है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी आखिर कालूखेड़ा इलाके में पहुंची कहां से? पुलिस की पूछताछ में एमडी तस्करी के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। इस नेटवर्क की सप्लाई चेन मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक फैली होने की जानकारी सामने आई है। गिरोह एमपी के अलग-अलग जिलों के साथ राजस्थान के प्रतापगढ़ तक एमडी की सप्लाई कर रहा था। मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि कालूखेड़ा में पहले एमडी फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है और नजदीकी पिपलौदा थाना क्षेत्र में भी एमडी फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। अब पुलिस की नजर नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों और एमडी के संभावित ठिकानों पर है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस प्रत्याशी बाड़ेबंदी के लिए रवाना: जयपुर-आगरा हाईवे पर रिसोर्ट शिफ्ट की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रत्याशी होने लगे बाड़ेबंदी के लिए रवाना बस से नहीं अलग अलग गाड़ियों से हो रहे रवाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधायक अमीन कागजी के आवास से कांग्रेस प्रत्याशी हुए बाड़ेबंदी के लिए रवाना जयपुर से करीब 40- 50 किलोमीटर दूर जयपुर -आगरा हाईवे पर किसी रिसोर्ट में किया जा सकता हैं सभी क़ो शिफ्ट0
0
Report
विश्वासन उरांव हत्या पर ग्रामीणों का आक्रोश: जांच की मांग तेज
Gumla, Jharkhand:विश्वनाथ उरांव हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे, रमेश लोहारा और उसके पुत्र पर कार्रवाई की मांग गुमला - घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के ही रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा की भूमिका पर आशंका जताते हुए दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाई थी, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया。 रमेश के घर गया था विश्वनाथ : पत्नी मृतक की पत्नी शीला उरांव ने बताया कि घटना से पहले विश्वनाथ उरांव रमेश लोहारा के घर गया था। वहां उसने शराब पी और मुर्गा खाया था। देर शाम तक वह रमेश लोहारा के आंगन में मौजूद था। अगले दिन उसका शव रमेश के घर से कुछ दूरी पर मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। एक घंटे तक थाना परिसर में डटे रहे ग्रामीण ग्रामीण लगभग एक घंटा तक थाना परिसर में डटे रहे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते रहे। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए。 पोस्टमार्टम रिकॉर्ड से स्पष्ट होगी मौत की वजह : थाना प्रभारी घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विश्वनाथ उरांव की मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले का अनुसंधान जारी है। वाइट - 1 शिला उरांव (मृतक की पत्नी ) 2 रीता देवी (वार्ड सदस्य )0
0
Report
कटिहार मद्य निषेध टीम ने 5 करोड़ से अधिक मूल्य की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपए मूल्य की 05 किलो स्मैक के साथ एक गिरफ्तार. पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला से सटे कटिहार जिला के बलरामपुर थाना के किरौरा रेलवे फाटक के पास स्मैक बरामद. अभियुक्त पूर्णिया जिले के बायसी थाना के महुआ वार्ड नं0 13 का निवासी है. अभियुक्त मोहम्मद बशीर आलम को एक बाइक से तस्करी के लिए ले जा रहा था. जप्त स्मैक का बाजार मूल्य 5 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है. कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा बेहतर अनुसंधान हेतु स्थानीय बलरामपुर थाना को सौंप दिया गया.0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा के डॉक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो-फोटो से ब्लैकमेलिंग का आरोप
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में निजी क्लिनिक के चिकित्सक की करतूत सामने आया है। दरअसल शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा के साथ करीब छह महीने तक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने छात्रा को इलाज के बहाने अपने क्लीनिक पर बुलाया और कथित तौर पर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो और फोटो बना लिया तथा उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब पीड़िता ने घर बालों को पूरे घटना की जानकारी अपने माँ को बताया तो पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी ने इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा को अपने प्रभाव में लिया और बाद में आपत्तिजनक वीडियो व फोटो के आधार पर उसे लगातार धमकाता रहा। डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण छात्रा काफी समय तक इस घटना को अपने परिजनों से नहीं बता सकी। आरोपी जब भी उसे क्लीनिक पर बुलाता, वह डर के कारण वहां चली जाती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को भविष्य में शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। लगातार मानसिक दबाव और शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप राम के पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिकी में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से छात्रा से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई कराने का प्रयास करेगी।0
0
Report
व विवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों द्वारा पकड़कर रस्सियों से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक रात करीब 11:30 बजे पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी। युवक के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी। इसके बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। अब करीब दस दिन बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो में युवक के साथ जिस तरह मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, उसकी भी जांच की जा रही है。0
0
Report
सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख की धोखाधड़ी, हाउसकीपर गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से रुपये निकालने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 20,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला 29 अगस्त 2026 का है। पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन, सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बंडलों में रखी 4 लाख 33 हजार 900 रुपये की मुद्रा निकालने के संबंध में बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पार्ट-टाइम हाउस कीपर (PTHK) विशाल कुमार समेत अन्य के खिलाफ थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 429/2026, धारा 316(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छोटी रेलवे लाइन खण्डहर क्वार्टर के सामने, रेलवे राशन डिपो के पास से विशाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बालेली, थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20,200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह रकम इसी मुकदमे से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार समेत सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
