209303
Rura- दो पक्षों में हुआ लड़ाई- झगड़ा, पुलिस मोके पर पहुंची
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के शेरगंज वार्ड में दो पक्षों में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया ।वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है, जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस अभी जिंदा है, अत्याचार नहीं होने देंगे— सुमेर सिंह राहुल गांधी की मांगों पर कार्रवाई की उठाई मांग पेपर लीक मामलों पर सरकार को कांग्रेस ने घेरा छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों का किया विरोध गिड़ानिया और झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना, अजमत अली सहित कई नेता रहे मौजूद मांगें नहीं मानी तो देशभर में आंदोलन की चेतावनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर झुंझुनूं एवं गिड़ानिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार के रवैये का विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व गिड़ानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुमेर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अहंकारी हो गई है। वह किसी भी विरोध, धरने और प्रदर्शन को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम केंद्र सरकार को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस अभी जिंदा है। हम अत्याचार नहीं होने देंगे। यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए छात्रों के मुद्दों और मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस और सभी विपक्षी दल पूरे देश में एकजुट होकर बड़े आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।" Congress नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर छात्र जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया और मुकदमे दर्ज किए गए। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कांग्रेस ने इसकी निंदा की। नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में छात्रों के अधिकारों और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखाई। सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। अंत में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। बाइट : सुमेर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी गिड़ानिया0
0
Report
कानपुर में बना यूपी का सबसे बड़ा जैविक खेती फार्म, किसानों को मिलेगा आधुनिक प्राकृतिक खेती का प्रशिक
Bilhaur, Uttar Pradesh:महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हुआ उद्घाटन, जैविक पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश कानपुर। महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, गदनपुर आहर,बिल्हौर, कानपुर नगर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जैविक खेती फार्म का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य जैविक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव तथा डॉ. हीरा लाल पटेल (आईएएस), सचिव, राष्ट्रीय एकीकृत शिक्षा परिषद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। डॉ. हीरा लाल पटेल ने कहा कि आज के समय में रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए जैविक और प्राकृतिक खेती ही भविष्य का सबसे बेहतर विकल्प है। किसानों को ऐसी खेती अपनाने के लिए जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन फार्मरफेस ऑर्गेनिक टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मोहन मुरारी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और रसायनों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थापित यह जैविक खेती फार्म केवल खेती का क्षेत्र नहीं होगा, बल्कि शोध, नवाचार और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां किसानों, कृषि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को जैविक खेती, प्राकृतिक खाद, उन्नत कृषि तकनीकों, जल संरक्षण और कम लागत वाली खेती का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे किसानों को अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। गवर्निंग बॉडी के मेंबर राहुल भारद्वाज और पंकज शर्मा के अनुसार यह फार्म आने वाले समय में कानपुर और आसपास के जिलों के किसानों के लिए एक मॉडल फार्म के रूप में विकसित होगा। यहां तैयार होने वाली तकनीकों और प्रशिक्षण का लाभ प्रदेश के हजारों किसान उठा सकेंगे। इससे रासायनिक खेती पर निर्भरता कम होगी, कृषि लागत घटेगी, जैविक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बेहतर बाजार मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। इसके साथ ही यह केंद्र भारत में टिकाऊ कृषि, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने और जैविक खेती को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। मुख्य बिंदु - * उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जैविक खेती फार्म का शुभारंभ। * किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती का व्यवहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। * आधुनिक कृषि तकनीक, शोध और नवाचार का विकसित होगा प्रमुख केंद्र। * मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने में मिलेगी मदद। * कानपुर और आसपास के जिलों के किसानों के लिए बनेगा मॉडल फार्म। * जैविक उत्पादों के उत्पादन और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में निभाएगा अहम भूमिका। * पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा। * कृषि विद्यार्थियों और शोधार्थि0
0
Report
पोकरण में धनुर्धराचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण, जैसलमेर श्री श्री 1008 स्वामी धनुर्धराचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि आज से, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन पोकरण के मारुती नगर स्थित अंजना माता मंदिर में ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी त्रिदण्डी धनुर्धराचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर 23 और 24 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई (गुरुवार) को रात्रि 9 बजे संध्या आरती के पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वहीं 24 जुलाई (शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे गुरुजी की चरण पादुका अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे आरती एवं दर्शन होंगे तथा दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। बाल संत वेद प्रकाश महाराज ने समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन, पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
रमापति राम त्रिपाठी बोले: कॉकरोच जनता पार्टी बचपना है, यूपी में भाजपा की वापसी पुख्ता
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हर लड़ाई बूथ पर होती है लिहाजा और बूथ अध्यक्षों के परिश्रम से जब जीत होती है तभी क्षेत्र में जीत होती है। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उन्हें उत्साहित ,प्रोत्साहित करने के साथ समीक्षा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मिजाज और रणनीति पर कहा कि मिजाज यह है कि यूपी की जनता फिर से भाजपा को लाना चाहती है और मजबूती है कि हम विकास के हर कार्य को जमीन पर लाने का काम कर रहे हैं। वही अखिलेश यादव के पीडीए पर तंज कसते हुए कहा कि पीडीए सिर्फ कागज में है और एक नारा है। आज वो सिर्फ यादव और मुसलमान में सिमट गए हैं। शेष प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। वही पीएम आवास पर राहुल गांधी के धरने पर बैठने को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि यह तो कांग्रेस और अन्य पार्टियों जाने लेकिन कांग्रेस के पास आज कोई राष्ट्रीय एजेंडा नहीं है, इसलिए सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए वह काम कर रहे हैं जो छात्र भी नहीं कर रहे हैं। वही कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई पार्टी नहीं है वह खेल खेल रहे हैं। उन्हें क्यों महत्व दें यह तो सिर्फ बचपना है। वही छात्रों की समस्याओं पर कहा कि सरकार ने उसपर बयान भी दिया है। मोदी जी ने कहा है समाधान भी होगा और न्याय भी होगा यही लोकतंत्र है। आप अपनी समस्या कहिए हम उसका समाधान करेंगे।0
0
Report
SC नोटिस: शिवसेना (UBT) के छह सांसद शिंदे-गुट पर सुनवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ARVIND SAWANT (SHIV SENA UBT MP) / ANIL DESAI (SHIV SENA UBT MP) ON SUPREME COURT NOTICE ON PLEA CHALLENGING MERGER OF SIX MPS WITH SHINDE-LED SHIV SENA दिल्ली: शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "... लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि शिवसेना (UBT) के छह सांसद शिवसेना-शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं और उसी के अनुसार बैठने की व्यवस्था बदल दी गई। हमने कई बार सचिवालय से इस फ़ैसले का आधार बताने को कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद हमें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा। आज सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया और मामले पर आगे सुनवाई करने से पहले 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया..."0
0
Report
गोरखपुर: SP-कांग्रेस के संसद घेराव पर छात्रों को भड़काने के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर आप सभी ने देखा होगा कि कैसे छात्रों को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गुंडों ने दिल्ली में संसद का घेराव किया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने युवाओं और दलितों-वंचितों को भड़काना शुरू किया, फेल हो गए तो अब इन्होंने छात्रों को अपना निशाना बनाना शुरू किया है...कांग्रेस, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवास को घेरती है, उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का बेशर्मी से प्रयास करती है... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं..0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को मारी मौत, चालक हिरासत में
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर: एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ा टोल के पास की है। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान गाड़ा टोल निवासी पंडित यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे; इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। फुलपरास थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 25 हजार के इनामी मादक पदार्थ तस्कर सुखलाल आंजना गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ राजस्थान विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मदार्कभ के तहत एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वर्ष से फरार 25 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर सुखलाल आंजना को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। मंदसौर निवासी आरोपी पर राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में एनडीपीएस सहित अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी वैध अफीम पट्टे की आड़ में अवैध अफीम एकत्र कर बसों के जरिए कूरियर से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। भीलवाड़ा से लौटते समय एएनटीएफ ने हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा कर ओछड़ी टोल नाके के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
खाटूश्यामजी दरबार में कथावाचक ने बाबा श्याम से क्षमा मांगी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में अजमेर में कथा के दौरान बाबा श्याम को लेकर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर के श्याम भक्तों में भारी रोष देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई और अनेक भक्तों ने कथावाचक किरीट भाई से बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की थी। इसी क्रम में सोमवार को कथावाचक किरीट भाई बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर क्षमा याचना की। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर बाबा श्याम से अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगी। गौरतलब है कि अजमेर में आयोजित एक कथा के दौरान कथावाचक किरीट भाई का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि खाटूश्याम राक्षस हैं इनकी पूजा करना और मंदिर बनाना वेदों में वर्जित है। इस कथित बयान के वायरल होने के बाद श्याम भक्तों में गहरा आक्रोश फैल गया था। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस सुरक्षा में कथावाचक किरीट भाई आज खाटूश्यामजी पहुंचे जहाँ उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर क्षमा याचना की। हालांकि इस दौरान कथावाचक किरीट भाई ने मिडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं क्षमा याचना के बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास चौहान ने कहा कि कथावाचक किरीट भाई ने बाबा श्याम से नतमस्तक होकर क्षमा मांगी है। और उन्होंने कहा कि भविष्य में बाबा श्याम की कृपा से ही लिखूंगा और बाबा का ही प्रचार करूंगा। इस टिप्पणी के बाद आज भक्त भगवान से मिला है।0
0
Report
Advertisement
NEET UG विरोध पर अभिषेक मनु सिंघवी ने लोकतंत्र की बहस की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ABHISHEK MANU SINGHVI (LAWYER & CONGRESS LEADER) ON NEET UG PROTEST CASE दिल्ली - कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी कहते हैं, "यह बहुत दुखद है कि चाहे कोई भी राजनीतिक जुड़ाव या कानूनी स्थिति हो, जो छात्र असंतुष्ट हैं और विरोध कर रहे हैं, उनसे इस तरह सख्ती से, शारीरिक बल और लाठियों का इस्तेमाल करके नहीं निपटा जा सकता... लोकतंत्र में, अगर आप लोगों को अपनी चिंताएं ज़ाहिर करने का मौका नहीं देते हैं, तो यह सचमुच लोकतंत्र के अंत की शुरुआत है। हम जवाबदेही चाहते हैं। प्रधानमंत्री, जो इतने अच्छे वक्ता हैं, उन्हें बहस करनी चाहिए और बातचीत के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्हें सहानुभूति और सबको साथ लेकर चलने की भावना दिखानी चाहिए। जो मंत्री अपनी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहे हैं, उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है..."0
0
Report
मुंगेर के हरिणमार में गड्ढे में गिरकर 6 वर्षीय प्रिंस की मौत
Munger, Bihar:मुंगेर : हरिणमार रैता गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की गड्ढे में गिरने से हुई मौत। जाँच में जुटी पुलिस। मुंगेर: सदर प्रखंड के हरिणमार पंचायत के रैता गांव में छह वर्षीय मासूम की पानी भरे गड्डे में गिरने से मौत हो गयी। मृतक बालक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई, जो वार्ड संख्या 16 निवासी झाको सिंह का पुत्र है। वही मृतक बालक के परिजनों ने बताया की प्रिंस मंगलवार की शाम घर के सदस्यों के साथ गांव में शादी समारोह में भोज खाने के लिए गया था और भोज खाकर वह अकेले घर लौट रहा था। तभी वह दस फीट पानी भरे गड्ढे में गिर गया था और उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा की हम लोग रात भर प्रिंस को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, वही बुधवार की सुबह जब ग्रामीण हरि सिंह के घर मजदूर और मिस्त्री कार्य करने के लिए पहुंचे तो देखा की निर्माण कार्य के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा डूबा हुआ है। जिसके बाद पूरा परिवार हम लोग पहुँचें लेकिन प्रिंस की मौत हो चुकी थी। वही घटना की सूचना मिलते ही हरिणमार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।0
0
Report
धनबाद के विकास के लिए महाधरना: रेल विस्तार, एयरपोर्ट और एम्स मांगों पर एकजुटता
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के समग्र विकास की मांग को लेकर रंधीर वर्मा चौक पर महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना में भाजपा, कांग्रेस के साथ अन्य दलों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन भाजपा के झरिया, धनबाद और बाघमारा विधायक पहुंचे नहीं। कांग्रेस के नेता भी महाधरना से दूरी बनाए रहे। महाधरना में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय शामिल हुए। निरसा सिंदरी के विधायक अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, मेयर संजीव सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित अन्य समाजसेवी लोग भी धरना में शामिल हुए। धरना का मुख्य उद्देश्य धनबाद में रेल विस्तार, एयरपोर्ट, एम्स जैसी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर समेत कई लंबित मांगों पर एकजुटता दिखाना था। सभी नेताओं ने एक सहमति के साथ अपने विचार रखे और केंद्र व राज्य सरकार से धनबाद के विकास को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही कहा गया कि धनबाद विकास में पिछड़ा हुआ है; पड़ाई, दवाई और कमाई के लिये दूसरे प्रदेश लोग जा रहे हैं। यदि इच्छाशक्ति हो तो धनबाद में सभी चीजें संभव हैं। यह पहला प्रयास संयुक्त रूप से किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के अकड़हा नदी में डूबकर डबल मौत: 12 साल की दो बच्चियाँ लीन शोक
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ दो बच्चियों की नदी में डूबकर मौत हो गई है घटना मझौलिया के अकड़हा नदी का है राधा कुमारी और गूंजा कुमारी नदी किनारे घूम रही थी तभी पैर फिसल गया और दोनों नदी की तेज धारा में बह गई स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर दोनो का शव बाहर निकला सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर कर रही है दोनों का उम्र 12 साल बताया जा रहा है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है0
0
Report
अनंतनाग हमले के बाद कश्मीर में OGW 1000 से अधिक हिरासत, सुरक्षा बल सतर्क
Chaka, आतंकी हमले के बाद की करवाई : कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के लिए 1,000 से ज़्यादा OGWs को हिरासत में लिया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में बुधवार को एक आतंकी हमले में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद, सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 1,000 से ज़्यादा 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' (OGWs) को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरी घाटी में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। अधिकारी ने कहा, "इन छापों के दौरान 1,000 से ज़्यादा OGWs को हिरासत में लिया गया है, साथ ही अनंतनाग ज़िले सहित कई इलाकों में तलाशी अभियान भी तेज़ कर दिया गया है।" यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की अनंतनाग शहर के लाल चौक पर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और पूरे शहर की घेराबंदी कर दी है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) वीके बिरदी ने घटनास्थल का दौरा किया और ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस "कायरतापूर्ण" हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस हमले के बाद, चल रही अमरनाथ यात्रा के बीच पूरे क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं।0
0
Report
दिल्ली: इंदिरा भवन के बाहर सुरक्षा तैनाती, पूर्व दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SECURITY DEPLOYED OUTSIDE INDIRA BHAVAN / EARLIER VISUALS0
0
Report
Advertisement
