icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow15 Jan 2025, 12:37 pm

कानपुर देहातः सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत, एक घायल

Rajpur, Uttar Pradesh:

सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव के पास बाइक से मुंगीसापुर की ओर से कांधी जा रहे तीन युवक नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराकर गए। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप  से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डेरापुर थाना और सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले गए। घायल युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान भीम उर्फ राजेश (18) और अंकित (19) निवासी काधी थाना डेरापुर के तौर पर हुई है। वहीं घायल की पहचान सूरज (17) निवासी काधी को तौर पर हुई है। परिजनों का आरोप है पुलिस ने मृतकों को अस्पताल भेजनें में 3 घंटे लगा दिए। समय से भेजते तो शायद जान बच जाती।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारां पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज, वीडियो में आरोप लगाए

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में किसान नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के निर्देशन में करीब एक दर्जन टीमों द्वारा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और रातभर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अटरू डीएसपी रामानंद यादव छबड़ा सीआई राजेश खटाना सहित कई पुलिस अधिकारी टीम बनाकर जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा के भूमिगत होने की सूचना है। पुलिस संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए दबाव बना रही है और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इधर, नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही अब जनता से जुड़ने का एकमात्र माध्यम बचा है। वीडियो में मीणा ने आरोप लगाया कि प्रमोद जैन भाया पर कई मुकदमे होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और उनके बेटे पर भी कार्रवाई नहीं की गई। बारां-झालावाड़ में राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। नाहरगढ़ मामले पर मीणा ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया था, मारपीट या संपत्ति ले जाने का आरोप गलत है। 6 तारीख को सरेंडर के लिए तैयार होने के बावजूद पुलिस लगातार छापे डाल रही है। मीणा ने सहयोगी राकेश बैसला की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं दी गई और प्रचार में मदद करने वाले साथियों को परेशान किया जा रहा है। वीडियो के अंत में मीणा ने कहा कि उन्हें डर नहीं है और जनता से अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top