Back
Kanpur Dehat209111blurImage

पुखरायां स्टेशन में 'अमृत भारत स्टेशन' योजना का निरीक्षण

Eshan Khan
May 16, 2025 15:40:14
Pukhrayan, Uttar Pradesh
झाँसी मंडल से “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में उच्चीकरण हेतु चयनित पुखरायां स्टेशन का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। श्री सिन्हा द्वारा स्टेशन पर विकसित सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को परखा और आधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। स्टेशन पर नई फसाड लाइटिंग की गई है। प्रवेश द्वार को भव्य और आकर्षक रुप दिया गया है है। स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। वेटिंग हॉल का उच्चीकरण कर आधुनिक से लैस किया गया है। एग्जीक्यूटिव लाउंज को उच्चीकृत कर स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज लगाए गए हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|