icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow22 Aug 2026, 01:55 pm

रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट को क्लीन चिट का दावा, अब मानहानि की तैयारी

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर के रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट को लेकर पिछले कई महीनों से चल रहे विवाद के बीच शनिवार को मंदिर परिसर में ट्रस्ट के न्यासियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। न्यासियों ने बताया कि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा ट्रस्ट में अनियमितताओं को लेकर एसडीएम एवं कलेक्टर से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। न्यासियों के अनुसार जांच दल ने शिकायत में लगाए गए 11 बिंदुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यासियों ने दावा किया कि जांच में शिकायत को निराधार पाया गया तथा मंदिर ट्रस्ट के सभी दस्तावेज दुरुस्त मिले। साथ ही न्यासियों की ओर से किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाए जाने की बात कही गई। न्यासियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं उनके परिजन के विरुद्ध मानहानि का दावा पेश करने को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। उनका आरोप है कि नीरज तिवारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पिछले कई महीनों से ट्रस्ट एवं न्यासियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था। ट्रस्ट के अध्यक्ष यज्ञेश तिवारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो गई है और मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं मिला है।
0
0
Report
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow5 Aug 2026, 02:40 pm

शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा सिवनी मालवा विधानसभा की शिवपुर तहसील में बुधवार दोपहर शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओमान से आए समाजसेवी सुमित यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित यादव ने कहा कि उनकी टीम पिछले 20 वर्षों से लगातार शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हों और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि "जिस समाज में प्रतिभाओं का सम्मान होता है, वहां प्रतिभाएं लगातार आगे आती हैं। जिस प्रकार के लोगों का आप सम्मान करते हैं, उसी प्रकार के लोग समाज में बढ़ते हैं। इसलिए अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।" उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। नई तकनीकों का सही दिशा में उपयोग कर छात्र-छात्राएं शिक्षा, शोध और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग नहीं, बल्कि उसका सकारात्मक उपयोग ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सुमित यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का चयन उनके स्कूल के प्राप्तांकों एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित दो मेधावी छात्र-छात्राओं को भोपाल से दिल्ली तक हवाई यात्रा कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी नए अनुभव प्राप्त कर सकें और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप लेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।
0
0
Report
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow31 Jul 2026, 04:29 pm

मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी को लेकर हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार और किसान नेताओं के बीच जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पटवारे ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार पहले खरीदी को प्रतिशत के आधार पर तय करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा, "हमें प्रतिशत की गणना समझ में नहीं आती, इसलिए हमने प्रति एकड़ खरीदी की मांग रखी। हमारी मांग साढ़े तीन क्विंटल प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार तीन क्विंटल प्रति एकड़ पर सहमत हो गई थी।" उन्होंने दावा किया कि पहली बैठक बिना अंतिम सहमति के समाप्त हो गई थी, लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं फोन कर दोबारा चर्चा के लिए बुलाया। दूसरी बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से तीन क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों के जो बिल जारी हो रहे हैं, उनमें लगभग 7 क्विंटल 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि चर्चा 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के समतुल्य खरीदी को लेकर हुई थी। पटवारे ने कहा कि व्यवहारिक रूप से किसानों को इससे भी कम उपज का भुगतान मिलेगा, क्योंकि 50 किलो से कम की मात्रा का अलग बिल नहीं बनता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया आश्वासन पूरी तरह लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संतोष पटवारे ने बताया कि आंदोलन की दूसरी प्रमुख मांग खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 10 दिनों के लिए पोर्टल बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसान आधार कार्ड और बही की प्रति के आधार पर भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ महीने पहले शुरू किए गए पोर्टल में अब तक आवश्यक सुधार नहीं हो पाए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि व्यवस्था में सुधार की गति बेहद धीमी है। उनका कहना था कि यदि तकनीकी व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है तो उसका लाभ भी किसानों को समय पर मिलना चाहिए। बार-बार आंदोलन समाधान नहीं पटवारे ने कहा कि किसान बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहते। सरकार और किसान संगठनों के बीच जो सहमति बनी है, उसका ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के सांसद और विधायकों से व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow3 Jul 2026, 04:19 pm

देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हवलदार संतोष कुमार जाट, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जाट गुराड़िया निवासी भारतीय सेना के हवलदार संतोष कुमार जाट (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय हेमराज जाट, देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हवलदार संतोष कुमार जाट पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र स्थित बागडोगरा बॉर्डर पर पदस्थ थे। ड्यूटी के दौरान वॉचिंग टावर से सीमा पर गतिविधियों पर नजर रखते समय वे दुर्घटनावश नीचे गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका लगातार उपचार किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली और मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद संतोष कुमार जाट अपने पीछे पत्नी, 15 वर्षीय पुत्री, 12 वर्षीय पुत्र तथा अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। उनके भाई सत्यनारायण जाट भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे शहीद का पार्थिव शरीर भोपाल से उनके गृहग्राम जाट गुराड़िया लाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा ग्राम भिलाड़िया के लिए निकाली गई। शाम लगभग 5:30 बजे नर्मदा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हवाई फायर कर अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी उनके गृहग्राम पहुंचीं। उन्होंने शहीद के सम्मान में गांव में शहीद स्मारक (शहीद स्तंभ) बनाए जाने के निर्देश दिए तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों ने शहीद हवलदार संतोष कुमार जाट के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका त्याग एवं बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
0
0
Report
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow18 May 2026, 05:07 pm

हरदा अभ्यास वर्ग से लौट रहे ABVP कार्यकर्ताओं की कार खंभे से टकराई, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:हरदा-नर्मदापुरम मार्ग पर बड़ा हादसा: हरदा अभ्यास वर्ग से लौट रहे ABVP कार्यकर्ताओं की कार खंभे से टकराई, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर सिवनी मालवा के हरदा-नर्मदापुरम मुख्य मार्ग पर बड़ी नहर के पास सोमवार शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से भरे एक चारपहिया वाहन का भीषण हादसा हो गया। हरदा में आयोजित विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग में शामिल होकर लौट रहे कार्यकर्ताओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में वाहन में सवार 6 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, वहीं कुछ घायलों को निजी वाहनों से भी सिवनी मालवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिवनी मालवा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तीन कार्यकर्ताओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल में हादसे की सूचना मिलते ही विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी पहुंच गए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि घायल सभी कार्यकर्ता मंडीदीप निवासी हैं और हरदा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता वापस मंडीदीप लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ी नहर के पास अचानक सामने आए एक दोपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में विनोद ,धनंजय, प्राची, आशा, संस्कार तथा प्रशांत सहित अन्य कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top