icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow22 Aug 2024, 05:12 am

झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पर बसपाईयों का आरक्षण बचाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर बसपा द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर बहुत सीमित रहा। बाजार खुला रहा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बसपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर ज्ञापन सौंपा। जुलूस गांधी उद्यान कचहरी के पास से शुरू हुआ और इलाईट चोराहा तक पहुंचा। वहां उन्होंने नारेबाजी की और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बसपा ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर आदेश को वापस लेने की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में PLFI का धमकी पर्चा: 10% लेवी के बदले ठेका रोकने की चेतावनी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । Slug - 50 बेड हॉस्टल निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री को मिला PLFI संगठन का धमकी पर्चा सौंपकर मांगा लेवी। खूँटी में पीएलएफआई नक्सली संगठन द्वारा लेवी की मांग का बड़ा मामला सामने आया है। लेवी की मांग करने वाला पीएलएफआई नक्सली संगठन का पर्चा में लागत का 10% की मांग किया है। पर्चा में पीएलएफआई नक्सली संगठन के जोनल कमिटी अनल दा के नाम से मांगा गया। घटना तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा गाँव की है जहाँ जिला परिषद के द्वारा तीन करोड़ की लागत से राजीव सिंह नाम के ठीकेदार द्वारा कराया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय का छात्रावास परिसर में निर्माणधीन 50 बेड हॉस्टल निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री अजय प्रजापति को दिया गया है। पर्चा के अनुसार, ये धमकी भरा पर्चा ठीकेदार के लिए दिया गया है। उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सदस्यों ने धमकी द्वारा पर्चा सौंपकर निर्माण कार्य बंद करने का धमकी दिया है। हथियार से लैस बाइक में सवार होकर आज दोपहर के बाद तीन बजे निर्माण कार्य स्थल पहुँचे उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने राजमिस्त्री को थप्पड़ मारकर पर्चा थमाया और मौके से फरार हो गए। राजमिस्त्री को सौंपे गए। संगठन का पर्चा दक्षिण छोटानागपुर का जोनल कमेटी अनिल दा के द्वारा जारी किया गया है। पर्चा मे संवेदक को सूचित करते हुए कहा गया है कि सरकारी काम का निर्माण का प्राकृतिक राशि का 10% दो दिनों के अंदर संगठन को जमा करें अन्यथा काम बंद करें। संगठन से बात किए बिना काम करने पर संगठन सजाए देगी। इसका जिम्मेदार खुद होंगे। पुलिस दलाली ना करे।
0
0
Report

सहारनपुर: रेलवे जनरेटर से डीजल चोरी गैंग गिरफ्तार, 6 आरोपी पकड़े गए

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे खड़ी मालगाड़ियों और ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का थाना नागल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1000 लीटर चोरी का डीजल, डीजल से भरे 23 केन और तीन खाली कैन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी किए गए डीजल को अच्छे मुनाफे पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को रेलवे रोड के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को थाना नागल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें कई कंटेनरों में डीजल भरा हुआ मिला। पूछताछ और जांच में सामने आया कि वाहन में सवार छह लोग एक गिरोह बनाकर ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने का काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि सहारनपुर जनपद में सहारनपुर, देवबंद और सरसावा सहित कई रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के आउटर पर कई बार ट्रेनें कई दिनों तक खड़ी रहती हैं। ऐसी ट्रेनों के जनरेटर में लगभग 2000 से 3000 लीटर तक डीजल मौजूद रहता है। आरोपी इसी का फायदा उठाकर जनरेटरों से डीजल चोरी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने नागल क्षेत्र में आउटर पर खड़ी ट्रेन से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा करीब चार से पांच दिन पहले सरसावा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी ट्रेन के जनरेटर से डीजल चोरी करने की बात सामने आई है। गिर Haftार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला पुत्र मोबीन निवासी थाना सरसावा, जोगेंद्र साहनी पुत्र कैलाश साहनी निवासी मधुबनी, जिला मोतिहारी (बिहार), अवधेश साहनी पुत्र मदन साहनी निवासी मोतिहारी (बिहार), फरमान पुत्र मोबीन निवासी थाना सरसावा, दिलनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी थाना कोतवाली देहात और जुल्फान पुत्र अली हसन निवासी थाना सरसावा के रूप में हुई है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों का कोई विशेष आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी किया गया डीजल कहां बेचते थे। क्या इसे खुले बाजार में बेचा जाता था या किसी पेट्रोल पंप पर इसकी सप्लाई की जाती थी, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही बिहार में आरोपियों के मूल निवास वाले जिलों से उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी गिरोहबद्ध होकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। जनपद और आसपास के अन्य जिलों में इस तरह के दूसरे गिरोह सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

Mathura Special Voter Revision Begins on Nov 17; Final Publication Jan 4

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 17 नवंबर से होने जा रही है, जिसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन (प्रारूप 6, 7 व 8) के लिए दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चार विशेष अभियान तिथियां 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर पंजीकरण करा सकें। जनपद के मतदाता आंकड़ों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि मथुरा की कुल अनुमानित जनसंख्या 32,89,678 के सापेक्ष वर्तमान मतदाता सूची में कुल 17,05,238 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 18,438 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनका एज कोहार्ट 0.56 प्रतिशत है, जबकि जनपद में कुल 14,253 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 9,504 वरिष्ठ नागरिक मतदाता तथा 9,192 सर्विस मतदाता दर्ज हैं। अनुमानित जनसंख्या के आधार पर जनपद का ईपी रेशियो 57.61 और जेंडर रेशियो 863 है, वहीं वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार ईपी रेशियो 51.84 और जेंडर रेशियो 832 दर्ज किया गया है। इस संपूर्ण पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद में 5 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 35 जोनल अधिकारी, 239 सेक्टर अधिकारी, 219 सुपरवाइजर और 2,263 बीएलओ की तैनाती की गई है。 मतदाता पंजीकरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के त्वरित निवारण हेतु कलक्ट्रेट स्थित ईओसी में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जो 17 नवंबर से टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, जनपद की 82-मांट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्राप्त हुए कुल 20,737 मतदाता पहचान पत्रों का वितरण पंजीकृत डाक के माध्यम से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के छठ तालाबों की सफाई तेज, जलकुंभी हटाने का काम जारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व को लेकर बाजार सज गया है। छठ को लेकर बाजार में सुप, फल की खरीददारी लोग कर रहे हैं। वही छठ तालाबों की सफाई जिला प्रशासन करवा रही है। लेकिन पम्पू छठ तालाब की स्थिति ठीक नहीं है। डीसी आदित्य रंजन पम्पू तालाब का निरीक्षण किए। तालाब में जलकुंभी भरा हुआ है और गाद तालाब के किनारे जमा है। हालाँकि निगम कर्मी सफाई कर रहे हैं। लेकिन गंदगी का अंबार होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। तालाब का पानी भी प्रदूषित नजर आ रहा है। डीसी ने कहा कि छठ तक तालाब की सफाई हो जाएगी। जलकुंभी को हटा दिया जाएगा। सफाई कर्मी इसको लेकर लगे हुए हैं। छठ वर्तियों को कोई परेशानी पर्व मनाने में न हो, इसके लिए तालाबों की सफाई जारी है।
0
0
Report

हजारीबाग: होटल ए.के. पैलेस पर बदमाशों ने 5 राउंड फायर, राहुल दुबे गैंग संकेत

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के Hotel A.k. palace में दो अपराधियों ने बाइक एपाची से आकार तड़ातड़ होटल पर 5 राउंड 6.7 mm का गोली चलाया और भाग निकले। जिसका साफ होटल में लगे शीशे 5 गोलियों का निशान दिख रहा है। सूचना पर डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और गोली के खोखा और होटल के सीसीटीवी का डीवीडीआर जप्त कर अपने साथ ले गए। साथ ही होटल परिसर में अपराधी के द्वारा छोड़ा एक पर्ची भी साथ ले गए। सड़क निर्माण राज केशरी के ठेकेदार अखिलेश पांडेय जो होटल एके पैलेस में ठहरे हैं सोच कर अपराधीयों ने होटल पर गोली चलाया था। इस दौरान अपराधी ने होटल के नीचे एक पर्ची छोड़कर गए जिसमें राहुल दुबे गैंग लिख पाया गया है। होटल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के लोग यहां पर ठहरते हैं उन्हें धमकाने के निर्देश से ये गोली चलाई गई है।
0
0
Report

नवादा के वारिसलीगंज में गौरक्षणी के पास गोलीबारी, दो घायल, दो गिरफ्तार

Nawada, Bihar:वारिसलीगंज के गौरक्षणी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप, दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर, बिग ब्रेकिंग: नवादा के वारिसलीगंज में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी, गौरक्षणी के पास फायरिंग से इलाके में मची अफरा-तफरी,दो लोगों को लगी गोली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोली मारने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में गौरक्षणी के निकट गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अचानक हुई फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार کیے जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने दो लोगों के घायल होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गोलीबारी की इस घटना में जख्मी लोगों की पहचान 24 वर्षीय अमन कुमार और 26 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के अचल सरोवर पर दीपोत्सव-2026 में हजारों दीपों की रोशनी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के ऐतिहासिक अचल सरोवर पर दीपों का महासागर नजर आया दीपोत्सव-2026 में हजारों दीपों की रोशनी से अचल सरोवर जगमगा उठा वहीं ड्रोन-लेजर शो ने आसमान में बिखेरी रंगीन रोशनी शुक्रवार शाम नगर निगम की ओर से आयोजित भव्य दीपोत्सव में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में उत्सव की रौनक बढ़ी शिव तांडव से लेकर रामायण और वंदेमातारम तक की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली बार आयोजित ड्रोन शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े अचल सरोवर के महाआस्था परिसर, पश्चिमी घाट, भगवान शिव मंदिर, वाल्मीकि घाट और सीताराम घाट समेत पांच प्रमुख घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणेश वंदना, शिव तांडव, राम आरती और रामायण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया वहीं ड्रोन शो, लेजर बीम और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। इस बार 'एक दीप स्वच्छता के नाम' थीम के जरिए नगर निगम ने धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया
0
0
Report

दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

Moradabad, Uttar Pradesh:दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरियाणा के पानीपत निवासी पूर्व सरपंच के भतीजे को हिरासत में लेकर मुकदमे से बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने के मामले में नजीबाबाद थाने में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। पानीपत के गांव पत्थरगढ़ निवासी अमजद मजीदी पुत्र मौ. हारून ने नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11/12 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे चार लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को बिजनौर पुलिसकर्मी बताते हुए भतीजे हमजा पुत्र कौसर को एक हत्या के प्रयास और जंगल में लकड़ी काटने के मुकदमे में वांछित बताया। आरोप है कि इनमें कुलवीर सिंह नाम का दरोगा वर्दी में था, जबकि गौरव, विजयपाल और उपेंद्र सादे कपड़ों में थे। अमजद का कहना है कि उसने अपने भाई के माध्यम से हमजा को बुलवाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अपनी निजी कार में बैठाकर ले जाने लगे। वह भी उनके साथ थाना सनौली पहुंचा। वहां उसने दरोगा से भतीजे को निर्दाेष बताते हुए पूछताछ के लिए बुलाने पर पेश करने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि इसके बाद यूपी की सीमा में कैराना से पहले एक सड़क पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक दी। वहां विजयपाल ने हमजा को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे। अमजद ने 10-20 हजार रुपये खर्च के तौर पर देने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पांच लाख की मांग दोहराई। रकम नहीं देने पर सुबह सात बजे तक साहनपुर चौकी पहुंचने को कहा और ऐसा नहीं करने पर हमजा को जेल भेजने की धमकी दी। अमजद के मुतातिक वह सुबह अपने साथियों के साथ साहनपुर पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि दरोगा कुलवीर सिंह ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर विजयपाल का नंबर दिया। करीब साढ़े दस बजे विजयपाल, गौरव और उपेंद्र चौकी पहुंचे और फिर पांच लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर हमजा को ऐसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकेगी। अमजद ने आरोप लगाया कि उसके साथी नौशाद ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसने गुरूवार को पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर दरोगा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
0
0
Report

बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल

Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल बसेड़ी। पंचायत चुनाव के बीच बसेड़ी उपखंड के बौरेली गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठियां लेकर भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के बीच लात-घूंसों से मारपीट होती हुई भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार चुनावी प्रचार के दौरान कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

देवास के नेमावर में नर्मदा पुल पर युवक की मौत, पुलिस जांच जारी

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास के नेमावर में नर्मदा पुराने ब्रिज के पहले पिलर के पास गिरने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूनम पिता गेंदालाल करोले (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी बड़नगर, हरदा के पास के रूप में बताई जा रही है. घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल नेमावर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल युवक के ब्रिज से गिरने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

Ajmer में 20 वर्षों से घूम रहे बांग्लादेशी परिवार डिटेन, कई शहरों में काम करने की पुष्टि

Ajmer, Rajasthan:भारत में अवैध रूप से बांग्लादेशियों की घुसपैठ थमने का नाम नहीं ले रही। अजमेर में जिला पुलिस की स्पेशल टीम, खुफिया विभाग और दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुए लगभग 20 वर्षों से भारत के अनेक महानगरों में खानाबदोश जीवन जीते आ रहे एक बांग्लादेशी परिवार को डिटेन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दरगाह क्षेत्र में पिछले लंबे समय से घूम रहे वृद्ध पति पत्नी और उनके तीन बच्चों को दस्तयाब किया गया है। परिवार साल 2007 में भारत की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर मद्रास, मुम्बई, दिल्ली सहित कई शहरों में काम मजदूरी करते हुए अजमेर में आ बसा था। सूचना पर इस परिवार के बारे में सत्यता की जांच में मामले का खुलासा हुआ। अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा बांग्लादेशियों को डिटेन किया जा चुका है। डिटेन किये परिवार को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top