सिद्धेश्वर मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर विवाह वाटिका में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथा वाचक के रूप में अयोध्या से आईं राष्ट्रीय कथा वाचक सोनम जी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर आधारित कथा का वाचन किया। इस आयोजन के मुख्य आयोजक पुष्पलता गुप्ता और राजेंद्र कुमार गुप्ता थे। सोमवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
