284002
झांसी की राधिका को मिला मिस बुंदेलखंड क्वीन का खिताब से नवाजा गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की राधिका को बुंदेलखंड की संस्कृति को देश और विदेश में बढ़ावा देने के लिए मिस बुंदेलखंड क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित सेमिनार के दौरान फिल्म अभिनेता अली खान ने उन्हें सौंपा। कार्यक्रम में बुंदेलखंड की संस्कृति, जैसे राई, नृत्य और लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। राधिका जो नई बस्ती की निवासी हैं, ने इस सम्मान के साथ बुंदेलखंड का नाम रोशन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईओयू ने मुंगेर अभियंता के आवास-दफ्तर पर छापा, 83 लाख से अधिक संपत्ति उजागर
Munger, Bihar:मुंगेर में कार्यपालक अभियंता पर EOU का छापा, 83.53 लाख की अवैध संपत्ति उजागर, किराए के आवास और दफ्तर में भारी खलबली। मुंगेर: मुंगेर में पदस्थापित योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना ने भ्रष्टाचार और काली कमाई के मामले में बड़ा शिकंजा कसा है। गुरुवार की सुबह ईओयू की विशेष टीम ने मुंगेर स्थित Belan बाजार बंगाली टोला में उनके किराये के मकान और सरकारी कार्यालय पर एक साथ धावा बोला। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और अभियंत्रण महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया।ईओयू ने कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ ज्ञात वैध आय स्रोतों से 83 लाख 53 हजार 200 रुपये की अधिक संपत्ति (डीए) अर्जित करने के मामले में बुधवार (7 अक्टूबर) को ईओयू थाने में कांड संख्या- 28/26 दर्ज किया था।यह संपत्ति उनके वैध आय से लगभग 64.93 प्रतिशत अधिक आंकी गई है। वही सुबह 8:बजे अपर-Chief की टीम स्थानीय पुलिस के साथ बेलन बाजार स्थित बंगाली टोला पहुंची, जहां किराये के मकान में कई वर्षों से रहे कार्यपालक अभियंता के घर पर छापेमारी की इस दौरान छापेमारी के दौरान इओयू की टीम ने बेकापुर से एक आभूषण दुकानदार को समान के साथ बुलाया , जंहा जांच चल रही है वही दूसरी ओर किला परिसर स्थित योजना भवन कार्यलय में छापेमारी की जा रही है । वही बताया की नारद कुमार को योजना के कार्यपालक अभियंता के साथ जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।0
0
Report
बागपत में जिम से लौटते युवक पर दबंगों की बेरहमी से पिटाई
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत में जिम से वर्कआउट कर घर लौट रहे युवक के साथ दर्जनों दबँगो ने बेरहमी से पिटाई कर दी | जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे युवक के साथ लाठी डंडो से पिटाई की जा रही है पीड़ित युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है | दरअसल मारपीट का मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी का है जहां जिम के अंदर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वर्कआउट कर रहे युवक के साथ एक युवक पिटाई करता दिख रहा था | वहीं अहेड़ा गांव के युवक कृष्णा ने बदला लेने के लिए अपने दर्जनों साथियो को बुला लिया ओर लाठी डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने वर्कआउट करने के बाद घर जा रहे मीतली गांव के युवक को रोक लिया ओर उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ओर दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है | वहीं पुलिस मारपीट के मामले में जांच पड़ताल कर रही है |0
0
Report
छतरपुर के अनगौर-खैरौ हाईवे पर कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र के अनगौर-खैरौ के पास सागर-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया जहां ट्रक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी छतरपुर के नयापुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना खैरौ के पास सागर-कानपुर हाईवे की है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग छतरपुर के नयापुरवा से सागर की तरफ जा रहे थे, तभी सामने आए ट्रक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डयूटी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घटना के पेशेंट हमारे पास आए तो दो मरीज मृत थे उस समय और तीन गंभीर थे। उनको फ्रैक्चर थे तो उनका प्राथमिक इलाज करके उनको भर्ती करवा दिया गया है और निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीन घायलों को फ्रैक्चर आए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है और निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: आवास-कार्यालय पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:- CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, SIR विरोध के बीच सुरक्षा बलों का बड़ा फैसला। - ज्ञानेश कुमार को पहले से Z सुरक्षा कवर मिला हुआ है, अब सुरक्षा व्यवस्था में और इजाफा किया गया है। - CEC के दिल्ली स्थित आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और पर्सनल सिक्योरिटी में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। - CEC के आवास तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और दिल्ली के साथ दूसरे निवास स्थान में परिवार के घर के बाहर प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ाने का फैसला। - निर्वाचन सदन की सुरक्षा भी बढ़ाई गई, CISF के साथ RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त तैनाती। - सुरक्षा व्यवस्था के तहत आवास के आसपास 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। - थ्रेट परसेप्शन के आधार पर सुरक्षा बलों ने यह तब्दीली की है सूत्रों के हवाले से खबर।0
0
Report
ईवीएम से होगा जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव; सरपंच-वार्ड पंच बैलेट पेपर से
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: बून्दी संवाददाता: रामफूल मेहरा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे एंकर। बूंदी。 पंचायतीराज चुनाव में इस बार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। सरपंच के लिए सफेद और पंच के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र रहेगा। मतपत्रों पर प्रत्याशियों के नाम पहले से मुद्रित नहीं होंगे। अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद पोलिंग सदस्य नाम और चुनाव चिह्न के सामने काले बॉल पेन से नाम लिखेंगे। जिले की 235 ग्राम पंचायतों के 796 बूथों पर 7 लाख 12 हजार 389 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3 लाख 64 हजार 767 पुरुष, 3 लाख 47 हजार 620 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।0
0
Report
रांची में नेमारा के लिए पार्थिव शरीर निकला
Ranchi, Jharkhand:रांची में नेमारा के लिए निकला पार्थिव शरीर0
0
Report
Advertisement
स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण शुरू, चिकनगुनिया-स्वाइन फ्लू खतरे के मद्देनजर
Karauli, Rajasthan:स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण, आगामी 31 अक्टूबर तक होगा आयोजित. करौली। जिले में मौसमी बीमारियों के साथ चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू की संभावित ashंाका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। जिले के मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तृतीय चरण प्रारम्भ किया गया है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों की जा रही हैं साथ ही क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।0
0
Report
वाराणसी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नabin ने युवा संवाद 2026 का संबोधन विद्यापीठ में किया
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): BJP National President Nitin Nabin Addresses Yuva Samvaad 2026 का संबोधन विद्यापीठ में किया0
0
Report
गुनसार ग्राम पंचायत की टीम CogniVera T20 लिए चयन, पुलिस ने युवाओं से संवाद बढ़ाया
Karauli, Rajasthan:कॉग्निवेरा T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गुनसार ग्राम पंचायत की टीम CogniVera T20 लिए चयन, पुलिस ने युवाओं से संवाद, हिण्डौन। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से ''कॉग्निवेरा T20 क्रिकेट प्रतियोगिता'' की तैयारियां तेज हो गई हैं। اسی क्रम میں ग्राम पंचायत गुनसार की क्रिकेट टीम का चयन किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में युवाओं को पुलिस से जोड़ने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष पहल शुरू की गई है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के राजसमंद में RNMS पोर्टल से 24 घंटे में समस्या सुलझाने का रिकॉर्ड
Rajsamand, Rajasthan:- राजसमंद जिला कलेक्टर का नवाचार, राजस्थान का पहला ‘रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल से 24 घंटे में समस्याओं का समाधान - राजसमंद में पिछले पाँच महीनों में 242 में से 228 जनहित की शिकायतें का निस्तारण राजसमंद एंकर- राजसमंद में जिले में राजस्थान का पहला रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है । जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा का द्वारा सोशल मीडिया, टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली जनहित की ख़बरों को प्रमुखता से लेते हुए 24 घंटों में समाधान हो रहा है । अखबार और टीवी में प्रकाशित-प्रसारित समस्या की खबर सीधे प्रशासनिक एक्शन का आधार बन रही है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की पहल पर शुरू किया गया ‘रिफॉर्मेटिव न्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम’ (RNMS) पोर्टल अब खबर से समाधान तक की कड़ी बन चुका है। देखिये ख़ास रिपोर्ट वीओ 01- राजसमंद में गत 15 मई 2026 को शुरू हुए इस पोर्टल को करीब पांच महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पोर्टल पर 242 खबरें दर्ज हुईं, जिनमें 228 मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान की रिपोर्ट अपलोड कर दी। प्रशासन ने खबर से जुड़ी समस्या पर 24 घंटे के भीतर समाधान कर रिपोर्ट देना अनिवार्य किया है। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय RNMS का नोडल विभाग है। रोजाना अखबारों और टीवी चैनलों में सामने आने वाली समस्याओं की कटिंग और वीडियो क्लिप पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं। इसके बाद खबर अपने आप संबंधित विभाग के अधिकारी की आईडी तक पहुंच जाती है। वीओ 02- RNMS पोर्टल से करीब 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी जुड़े हैं। खबर मिलते ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर भेजते हैं। समाधान के बाद जियो टैग फोटो और हस्ताक्षरित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इससे खबर आने से लेकर मौके पर कार्रवाई और समाधान तक का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहता है। पानी की समस्या हो तो जलदाय विभाग, बिजली की शिकायत हो तो विद्युत विभाग और सड़क से जुड़ा मामला हो तो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। बाईट - राजसमंद जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा खुद करते हैं मॉनिटरिंग- जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते हैं। इतना ही नहीं, हर सोमवार सुबह 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी विभागवार खबरों और उन पर हुई कार्रवाई का हिसाब लिया जाता है। छुट्टियों में भी यह व्यवस्था जारी रहती है। वीओ 03- 70 फीसदी खबरें पानी, बिजली और साफ-सफाई से जुड़ी- RNMS पर दर्ज खबरों में करीब 70 प्रतिशत मामले पानी की आपूर्ति, बिजली और साफ-सफाई से जुड़े रहे। इसके अलावा अतिक्रमण, मुआवजा, ज्ञापन और धरना जैसे मुद्दे भी पोर्टल पर दर्ज किए गए। इन खबरों से प्रशासन को सिर्फ तत्काल समस्याओं के समाधान में मदद नहीं मिल रही, बल्कि बार-बार सामने आ रही समस्याओं के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में भी इनपुट मिल रहा है। ग्राफिक्स हेतू हाइलाइट्स- - राजसमंद में मीडिया रिपोर्ट्स पर 24 घंटे में एक्शन: ‘RNMS’ पोर्टल बना जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी कड़ी - 5 महीनों में RNMS’ पोर्टल पर दर्ज 242 खबरों में से 228 समस्याओं का सफल समाधान - पोर्टल पर राजसमंद के 40 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 उपखंड अधिकारी और 9 विकास अधिकारी प्रत्येक दिन 11 बजे तक देते हैं रिपोर्ट - जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा खुद शाम को पोर्टल पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा करते - राजसमंद जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को RNMS का नोडल बनाया गया है0
0
Report
फरीदाबाद मुठभेड़: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली फरीदाबाद पुलिस ने डीलर चौक पर लक्ष्मण निवासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने की。 पुलिस की टीम क्राइम सीन पर पहुंची तो मौके पर पुलिस के कार्रवाई के निशान दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, 7 और 8 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोदाम में रेड की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया。 मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। वहीं दूसरे आरोपी जतिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया。 फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की वारदात में इनकी क्या भूमिका थी और इनके पास हथियार कहां से आया。0
0
Report
उत्तराखंड में हत्या-अपहरण बढ़े, 20% बच्चों पर अपराध; सरकार-आंकड़े में फर्क
Dehradun, Uttarakhand:एंकर-Devbhoomi में सब चंगा सी? सरकार कह रही है - अपराध घटा है... बहन-बेटी सुरक्षित है! लेकिन RTI की फाइल खोलो तो होश उड़ जाएंगे - हत्या 5 गुना... अपहरण ढाई गुना... और बच्चों पर वारदात 20% UP! एक तरफ NCRB का मेकअप लगा आंकड़ा, दूसरी तरफ थाने की असली फाइल!तो क्या उत्तराखंड पुलिस आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है? क्या देवभूमि अब अपराधियों की शरणभूमि बन गई है? आज की डिबेट में होगा दूध का दूध और पानी का पानी!महिला अपराध में 12% की कमी... 2022 में 4337 थे, अब 2024 में 3342 ही बचे हैं। हत्या में 1.75% कमी, दहेज हत्या 20% डाउन, 98% रेप केस सॉल्व!2022 में अपहरण - 418... 2024-25 में - 1019! सीधा 143% का जंप!2022 में हत्या - 208... 2024-25 में - 1025! 5 गुना बम फटा है!और सुनिए - कुल अपराध - 17,278! गढ़वाल - 11,500 पार... कुमाऊं - 5,500 पार... और हर साल 2,000 से ज्यादा चोरी...मतलब चोर भी कह रहे हैं - उत्तराखंड में स्कोप है! तो भाई ये 12% कमी वाला लॉजिक कहां गया... जब हत्या 5 गुना बढ़ गई?सबसे शर्मनाक आंकड़ा - बच्चों के खिलाफ अपराध!2022 - 1706 केस 2023 - 1710 केस 2024 - 2068 केस... एक साल में 20% उछाल!बाल अपराध दर 54.4... राष्ट्रीय औसत से ऊपर! चार्जशीट सिर्फ 56%... मतलब आधे केस में तो चालान ही नहीं! यानी कि देवभूमि में नन्हे-मुन्ने भी सेफ नहीं?ग्राफिक्स12% कमी का ढोल और 400% बढ़ोतरी का सन्नाटा - ये कैसा डबल गेम है सरकार?हत्या 5 गुना, अपहरण ढाई गुना - क्या उत्तराखंड में यूपी-बिहार वाला गैंग कल्चर आ गया?बच्चों पर 2068 वारदात - क्या देवभूमि में अब बच्चे भी सुरक्षित नहीं?पुलिस 98% केस सॉल्व का दावा करती है, फिर अपराधी बेखौफ क्यों?देहरादून की बात करते है राजधानी है प्रदेश की .... बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े .. एक साल में चार हत्याएं,बीती 6 अक्टूबर को रायपुर में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या,सितंबर 2026 में डालनवाला में बुजुर्ग महिला की हत्या,अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्ति मुकेश जोशी की गोली लगने से मृत्यु,मार्च 2025 में पैसे लूटने के लिए 70 वर्षीय शिक्षिका की अपहरण कर हत्या,अप्रैल 2023 में बुजुर्ग महिला की हत्या,0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार तीन युवकों में से एक मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था युवक, रास्ते में दर्दनाक हादसा फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे निबिया चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े。 सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉक्टरों ने गांव राई निवासी बड़ा बेटा संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं 19 वर्षीय सरबजीत की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 17 वर्षीय आकाश का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि संदीप दिल्ली में सिलाई का काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले घर आया था। बुधवार को उसे वापस दिल्ली जाना था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से फर्रुखाबाद के लिए निकला था। परिवार के ही सरबजीत और आकाश उसे छोड़ने के लिए साथ जा रहे थे। इसी दौरान निबिया चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता कैलाश और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.0
0
Report
जगदलपुर पहुंचे सुखदेव भगत: बस्तर विस्थापन और ग्रामसभा अधिकार पर कांग्रेस का जोरदार दावा
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत देर रात जगदलपुर पहुंचे यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पहले बस्तर दौरे में उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया, प्रदेश प्रभारी के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे, जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुखदेव भगत दंतेवाड़ा रवाना होंगे। यहाँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद वे बोधघाट परियोजना से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे, बस्तर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी ने विस्थापन और ग्रामसभा के अधिकारों का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद बस्तर विस्थापन का दंश झेल रहा है और ग्रामसभा के अधिकारों के हनन के सवाल लगातार सामने आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा उन वर्गों के साथ खड़े रहे हैं, जिन्हें न्याय नहीं मिल पाता और बोधघाट परियोजना से प्रभावित लोगों के साथ भी कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी.0
0
Report
लोक भवन मार्च: तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं ने CEC के विरोध प्रदर्शन
Bikram, Bihar:पटना- महागठबंधन का लोक भवन मार्च SIR के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोक भवन मार्च नेताओं प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के बड़े नेता, सांसद,विधायक,विधान पार्षद,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक इस मार्च में शामिल। तेजस्वी यादव को पुलिस ने किया डिटेन।0
0
Report
Advertisement
