झांसी में आंगनवाड़ी केंद्रों में ECCE एजूकेटर की नियुक्ति के आदेश पर विरोध
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आंगनवाड़ी केंद्रों में (Early Childhood Care and Education) एजूकेटर की नियुक्ति के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। 1975 में स्थापित (Integrated Child Development Services) के अंतर्गत ECCE प्रमुख कार्य है, जिसमें पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल हैं। सरकार की 2013 की ECCE नीति के अनुसार, आंगनवाड़ी कर्मियों को कार्यक्रम को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी दी गई है। आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर इस कार्य को सफलतापूर्वक संभालते आ रहे हैं। विरोधकर्ता आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
