icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Dec 2024, 12:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को हिरासत: लोकतंत्र पर रोक पर भाजपा-प्रशंसक बहस

Noida, Uttar Pradesh:महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को किया डिटेन, जंतर-मंतर पर आंदोलन में जाने से रोकने का आरोप लोकतंत्र में इस तरह रोकना गलत, बोले सतबीर झुकिया यह कार्रवाई उनके गांव झुक स्थित आवास पर की गई थी ताकि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आयोजित आंदोलन में शामिल न हो सकें। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोकना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। इस प्रकार घर पर नजरबंद करके आंदोलन में जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।
0
0
Report

मधुबनी में नवजात बच्चा झाड़ी में मिला; चाइल्ड हेल्पलाइन ने दत्तक ग्रहण व्यवस्था शुरू की

Madhubani, Bihar:में मधुबनी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। औंसी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास झाड़ी में एक नवजात बच्चा फेंका हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे झाड़ी में पड़ा देखा। नवजात मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पास के निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे को संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर हरिशंकर राय ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर नवजात को दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा जाएगा। फिलहाल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चा खतरे से बाहर है। बाइट: हरिशंकर राय, सुपरवाइजर, चाइल्ड हेल्पलाइन, मधुबनी।
0
0
Report
Advertisement

गंगा नदी में मछली मारते वक्त विवाद के बाद बदमाशों ने मल्लाह पर गोली चलाई

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के चकनवादा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने को लेकर हुए विवाद में एक मल्लाह को गोली मार दी। बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया, जिनका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। केवल सहनी सुबह पांच बजे मछली मारने के लिए गंगा नदी में जाल डाले हुए था। उसके साथ दो नाव पर सात आठ लोग मछली मारने गए थे। तभी प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने उन्हें गंगा में मछली मारने से रोका। पीड़ित का आरोप है कि प्रिंस मुखिया के दो दर्जन से अधिक लोग हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर दियारा पहुंचे थे। उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती गंगा नदी में मछली मारने से रोक दिया। विवाद बढ़ने पर प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने केवल सहनी पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में जाकर लगी। इसके बाद लाठी डंडों से मारकर सभी मल्लाहों को वहां से भगा दिया गया। बदमाश अपने साथ उनका नाव भी लेकर चले गए। सभी घायल युवाओं को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। बाइट पीड़ितों के परिजन
0
0
Report
Advertisement

Surwas के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में छिपکली, 30+ बच्चे अस्पताल पहुंचे

Churu, Rajasthan:चूरू – सुजानगढ़। सूरवास के राजकीय विद्यालय में हड़कंप मचा। मिड डे मील के दौरान बच्चों के खाने में छिपकली निकलने की बात सामने आई। इसके बाद 30 से अधिक बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे और राजकीय बगड़िया अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया। निजी संसाधनों और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार शुरू किया गया। विद्यालय की शिक्षिका मोनिका ने बताया कि खाना परोसते समय छिपकली दिखाई दी, जिससे बच्चों में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने लापरवाही का आरोप लगाया। जिस अस्पताल में बच्चों का उपचार चल रहा है, वहाँ चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

जैसलमेर के स्कूलों में स्वस्थ खान-पान को लेकर जागरूकता अभियान

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान” अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक जैसलमेर, राज्य में 03 से 16 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान (Eat Right–Healthy Rajasthan)” अभियान के तहत जैसलमेर के एस एम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वस्थ खान-पान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
0
0
Report

सीतापुर के मेन मार्केट में व्यापारी की लाठी डंडों से हत्या, तीन गिरफ्तार

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में दिनदहाड़े मेन मार्केट व्यापारी की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या दुकान के विवाद को लेकर हुई। पुराने पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था लेकिन मेन मार्केट में दिनदहाड़े ही विवाद बढ़ने पर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीट-पीट कर व्यापारी बबलू राठौर की हत्या से सनसनी फैल गई। जबकि व्यापारी का साथी छोटू राठौर गंभीर रूप से इस हमले में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी विनय यादव ने बताया शहर कोतवाली के तानसेन गंज चौकी क्षेत्र के दाल मंडी से सूचना मिली पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें बबलू राठौर की लाठी डंडों से पीट कर हत्या हो गई। इस घटनाक्रम में तीन लोग शामिल थे जिसमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी फरार है उसकी तलाश के लिए टीम में दबिश दे रही है। वही दिनदहाड़े में मार्केट में व्यापारी की लाठी डंडों से पीट कर हुई हत्या की वारदात से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कहीं ना कहीं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके की दाल मंडी का है।
0
0
Report
Advertisement

कल्याण स्टेशन परिसर में चाकू के दम पर लूट, गिरफ्तारियां सीसीटीवी में कैद

Kalyan, Maharashtra:कल्याण स्टेशन परिसरात चाकूचा धाक दाखवून अनेकांना लुटलं मारहाण करताना गुंड सीसीटीव्ही कॅमेरात कैद काही गुन्हेगारी पार्श्वभूमीच्या टोळक्यांनी चाकूचा धाक दाखवत अनेकांना लुटलं. काहींची रोकड तर अनेकांचे मोबाईल त्यांनी चोरी केले. दरम्यान त्यांनी तिथल्या काही लोकांना मारहाण देखील केली. या मारहाणीची सगळी दृश्य सीसीटीव्ही कॅमेरात चित्रित झाली आहेत. याप्रकरणी महात्मा फुले पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाल्यानंतर अवघ्या अर्ध्या तासात या आरोपींना पोलिसांनी बेड्या ठोकल्याात. आवेश मुनीम उर्फ मुर्गी समीर पानसरे आफताब शेख अशी आरोपींची नावं आहेत.
0
0
Report

राज्य में अक्टूबर से रबी बुवाई शुरू, सरसों-गेहूं में सबसे अधिक अनुमानित क्षेत्र

Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी रबी का 1.20 करोड़ हैक्टेयर का रकबा ! - रबी फसल बुवाई के लिए तैयार हुआ कृषि विभाग, सर्वाधिक 37.5 लाख हैक्टेयर में होगी सरसों की बुवाई, 34.5 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई संभावित - पिछले वर्ष से 4.5 लाख हैक्टेयर में कम बुवाई होगी, राज्य में 18 दिन के लिए डीएपी, 35 दिन के लिए यूरिया का स्टॉक उपलब्ध जयपुर। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में रबी फसल की बुवाई होने लगेगी। खरीफ की फसलों की कटाई प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बाजरा, ज्वार और ग्वार आदि फसलों की कटाई पूरी कर किसान उपज अपने घरों तक ले जा चुके हैं। चूंकि इस बार बारिश प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम रही है, ऐसे में रबी फसल की बुवाई का रकबा कम होने के संकेत लग रहे हैं। रबी की बुवाई का सीजन अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक फसल बुवाई सरसों, गेहूं और चने की होती है। वहीं मसालों में जीरे की बुवाई सर्वाधिक की जाती है। इस दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज मिल सके और खाद की कमी न हो, इसके लिए कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले रबी फसलों की बुवाई कम होगी। विभाग ने करीब साढ़े 4 लाख हैक्टेयर बुवाई कम होने की आशंका जाहिर की है। पिछले साल 124.46 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई हुई थी, जबकि इस वर्ष रबी सीजन में 120.51 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक किसानों को शुरुआत में करीब 5 लाख टन यूरिया और करीब 3.5 लाख टन डीएपी की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियां की हुई हैं। खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार से भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। रबी सीजन में किस फसल की कितनी होगी बुवाई - सरसों की बुवाई सर्वाधिक 37.5 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में होना संभावित - 21.50 लाख हैक्टेयर में चना की बुवाई की संभावना - 34.5 लाख हैक्टेयर में गेहूं और 4 लाख हैक्टेयर में जौ की बुवाई की संभावित - 45 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी सीजन की दालें बोए जाने की संभावना - 2.40 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में तारामीरा की बुवाई किया जाना संभावित - 16 हजार हैक्टेयर में अलसी की बुवाई की जा सकती - 38.50 लाख हैक्टेयर अनाज, 21.95 लाख हैक्टेयर में दलहन - 40.06 लाख हैक्टेयर में तिलहन फसलों की बुवाई प्रस्तावित खरीफ सीजन में 6 लाख मीट्रिक टन यूरिया की हुई ज्यादा आपूर्ति राज्य में रबी सीजन की फसलों की बुवाई के दौरान डीएपी और यूरिया की कमी की बात कई जिलों से सामने आई है। हालांकि कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि रबी सीजन में बुवाई अभी प्रारंभिक अवस्था में है। खरीफ सीजन में डीएपी की 5 लाख 10 हजार मीट्रिक टन मांग के विरुद्ध 5 लाख 44 हजार 995 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया था। इसी प्रकार यूरिया की 11 लाख मीट्रिक टन मांग के मुकाबले 17 लाख 15 हजार 814 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया था। राज्य में अभी भी पर्याप्त मात्रा में डीएपी-यूरिया उपलब्ध है। 14 अक्टूबर तक मिलेंगी 14 डीएपी रैक - वर्तमान में प्रदेश में रबी सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध - 1 लाख 5 हजार 584 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध - 3 लाख 63 हजार 969 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक बचा हुआ - डीएपी के 14 रैक 14 अक्टूबर 2026 तक आएंगे - इनमें लगभग 35 हजार मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक है उपलब्ध - राज्य में 18 दिन के लिए डीएपी तथा 35 दिन के लिए यूरिया का स्टॉक उपलब्ध
0
0
Report

मोदी का विश्वस्किल्स प्रतिभागी युवाओं के साथ संवाद देश में नई ऊर्जा लेकर आया

Noida, Uttar Pradesh:शंघाई में 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत के प्रतिभाशाली युवाओं से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आत्मीय संवाद हर युवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने वाला है। देश का प्रतिनिधित्व कर रहे इन ऊर्जावान साथियों की मेहनत और लगन पूरे भारत के युवाओं को अपने हुनर पर विश्वास करने का संबल देती है। आज का युवा केवल नौकरी की तलाश में नहीं है, बल्कि वह अपने उत्कृष्ट कौशल और नए विचारों से नए भारत की दिशा तय कर रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप, जब हमारा युवा अपने कौशल को निखारकर वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराता है, तब 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' का सपना साकार होता है। कौशल ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है, सीखते रहिए, नया करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए!
0
0
Report
Advertisement

पिता की हत्या: बेटे ने चाकू से पिता की गला काटकर हत्या की, गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी.. पुलिस के मुताबिक, 48 वर्षीय डोमार साहू शराब के नशे में अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू से विवाद कर रहा था.. मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते थे.. इसी घरेलू विवाद से परेशान 22 वर्षीय बेटे डोमेश साहू ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से पिता के गले पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई..हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना में पहने कपड़े नहर-नाले में फेंककर साक्ष्य छिपाने और वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की.. सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराया.. एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.. संदेह के आधार पर पूछताछ में आरोपी ने प्रारंभिक तौर पर वारदात स्वीकार की..पुलिस ने चाकू समेत अन्य साक्ष्य जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है.. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है..
0
0
Report

नूतन चौक पर तेज रफ्तार Scooter से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, CCTV सामने

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास का है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सरकंडा निवासी धांधू कुर्मी ऑटो से उतर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नूतन चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कूटी सवार की भूमिका को लेकर आगे की जानकारी सामने आना बाकी है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top