284003
झांसीः बेसिक ट्रेनिंग सेंटर लोको झाँसी में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन, रेलवे यात्री सुरक्षा के लिए सजग
Jhansi, Uttar Pradesh:रेल प्रशासन यात्री सुरक्षा व संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहता है. इसी क्रम आज बेसिक ट्रेनिंग सेंटर लोको झाँसी में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन सहायक मंडल विद्युत की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 19 लोग उपस्थित थे. संरक्षा संगोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. सिग्नलों के प्रभावशाली तरीके से कॉल आउट का तरीका, पीला सिग्नल संकेत पर पहुंचते समय/पार करने पर की जाने वाली सावधानियां, इनकी SPAD की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हसनपुर में पैरी अर्बन खेती से किसानों की आय बढ़ाने का ऐलान
Jhajjar, Haryana:एग्री लीडरशिप समिट 2026 हसनपुर में 23 अक्टूबर को: धनखड़ पैरी अर्बन खेती और किसानों का सीधा बाजार से जुड़ाव विषय पर किसानों से रूबरू होंगे कृषि विशेषज्ञ हमारा फोकस किसानों की जमीन बचाने और आमदनी बढ़ाने पर : बोले धनखड़ पीएम मोदी के आह्वान पर आयोजित हो रहा पैरी अर्बन पर किसान मेला पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बादली हल्के के गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) का आयोजन किया जा रहा है। धनखड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित में इस बार एग्री लीडरशिप समिट 2026 ग्रामीण आँचल में आयोजित हो रहा है। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से पैरी अर्बन खेती पर लाना है। पैरी अर्बन खेती यानी फल, फूल, सब्जी की खेती और डेयरी व मछली उत्पादन पर फोकस करते हुए किसान को सीधा मार्केट से जोड़ना। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती का पैटर्न बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। धान और गेहूं जैसी परंपरागत खेती देश भर में हो रही है। हमारे नजदीक दिल्ली और एनसीआर की मार्केट है। जहाँ ہم अपना पैरी अर्बन एग्री प्रोडक्ट सीधा बाजार में बेचकर कई गुना आय बढ़ा सकते हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि पैरी अर्बन खेती से किसानों की जमीन बचाना और आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले में दो सत्र होंगे। सुबह के सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चौधरी, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। दोपहर बाद सत्र में नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बंसीलाल गुर्जर , पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बाल्यान सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। कृषि मेले में किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मेले में खेती में महिलाओं की अग्रिम भागीदारी, पैरी अर्बन खेती, आधुनिक डेयरी, मछली पालन, प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से चर्चा होगी और किसानों को जानकारी दी जाएगी। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि मेले में पैरी अर्बन खेती व पशु पालन से संबंधित और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेहमानों को कृषि मेले में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार मासूम शर्मा,पदम श्री महाबीर गुड्डू, जोगिंदर कुंडु, बिंदर दिनोदा, प्रदीप हुड्डा सहित अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देगे। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। कृषि मेले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से इनाम में ट्रैक्टर और रोटावेटर दिया जाएगा। जबकि कृषि में भागीदारी करने वाले किसान को ड्रॉ के आधार पर मोटर साइकिल और महिला किसान को स्कूटी इनाम में दी जाएगी。0
0
Report
रांजणगाव में 66 साल के आरोपी ने 5 वर्षीया बच्ची पर बलात्कार का प्रयास
Shirur, Maharashtra:रांजणगाव पुणे... पुणे जिल्ह्याच्या रांजणगाव मध्ये 66 वर्षांच्या नराधम आरोपीकडून 5 वर्षाच्या मुलीवरती बलात्काराचा प्रयत्न.... मुलीचे घरचे नातेवाईक नवरात्र उत्सवाच्या आरतीसाठी गेलेले असताना मुलगी खरासमोर अंगणात खेळत असताना बाजूलाच असलेल्या 66 वर्षाच्या नराधम आरोपीने मुलीवरती केला अत्याचाराचा प्रयत्न... मुलीने आरडाओरत केल्याने थोडक्यात चिमुकली वाचली... आरोपीला रांजणगाव पोलिसांनी घेतलं ताब्यात...0
0
Report
नवी मुंबई पुलिस ने 1.22 करोड़ के चोरी गए माल बरामद कर लौटाया
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई पोलीसांनी अनेक महिन्यांपासून विविध पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत चोरीचे गुन्हे दाखल झाल्याचा मुद्देमालाचा तपास करुन पोलिसांनी जवळपास एक कोटी 22 लाख रुपयांचा मुद्देमाल हस्तगत करुन तक्रारदारांची ओळख पटवून संबंधित मुद्देमाल मूळ मालकांना परत करण्यात आलाय. यामध्ये मोबाईल, लॅपटॉप, सोने आणि इतर मौल्यवान वस्तूंचा समावेश होता. मूळ मालकांनी या वेळेला नवी मुंबई पोलिसांचे आभार मानले तर पोलीसानी याबाबत आणखी काही गुन्ह्याचा तपास सुरू असून नागरिकांना चोरीला गेलेले सामान पटत करणे हे आमचे कर्तव्य असल्याची प्रतिक्रिया व्यक्त केलेय.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी चंपावत के होटल न्यू तिवारी में जनप्रतिनिधियों से बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के होटल न्यू तिवारी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं।0
0
Report
सपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑडियो हुआ वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित
Sisolar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। ऑडियो में सपा और मुस्लिम समाज को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद मोहम्मद फरीद ने इसे AI की मदद से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो बताया है। उन्होंने इस मामले में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के निवासी सपा नेता मोहम्मद फरीद का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मुस्लिम समाज के बिना समाजवादी पार्टी की जीत मुश्किल है और अगर मुस्लिम समाज पार्टी से अलग होता है, तो यादव समाज भी अलग हो जाएगा। इस कथित बयान को लेकर विरोध और आलोचना के बीच मोहम्मद फरीद ने ऑडियो का खंडन करते हुए इसे AI की मदद से बनाया गया बताया है। मोहम्मद फरीद ने आरोप लगाया है कि मौदहा थाना क्षेत्र के एक अपराधी और हिस्ट्रीशीटर ने उनसे पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी और इसके बाद उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से AI की मदद से कथित ऑडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
दुर्गा पूजा भगदड़: बंगाल में मौतों का सिलसिला, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने दुःख जताया
Gaya, Bihar:बंगाल में दुर्गा पूजा में हुए भगदड़ पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का बयान, बंगाल सरकार पीड़ित परिवार के साथ है खड़ा। वेस्ट बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान हुए भगदड़ में एक दर्जन से अधिक हुए मौत के सवाल पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि घटना बहुत दुःखद है। और वँहा की सरकार तुंरत कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाए है और ऐसी अप्रिय घटना घट गई है। हम सब दुखी है और मृतकों के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस संकट की घड़ी में सम्पूर्ण देश परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है उन परिवारों को धर्य और शक्ति प्रदान करने करे। घटना के लिए वँहा की सरकार इस विषय को देख रही है। मुख्यमंत्री खुद अस्पताल में गए थे और घटना तो घट गई है और सरकार एतिहात के तौर पर वँहा पर कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फलोदी के पीलवा नहर में मिला शव, पुर्व उपसरपंच ने पुलिस को सूचना दी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के पीलवा क्षेत्र मे मांझुओ के पुलिया नहर में मिला व्यक्ति का शव। शव देख रेवतनगर के पुर्व उपसरपंच महेन्द्र सिह ने दी पुलिस को सुचना। मृतक बताया जा रहा है ओसियां भेड़ गांव निवासी。0
0
Report
हनुमानगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; ट्रक से 400 पेटी शराब जब्त
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टाउन पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसपी बी आदित्य के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पुलिस ने किया ज़ब्त, ट्रक में करीबन 400 पेटी अवैध शराब बरामद, चंडीगढ़ से गुजरात सप्लाई होनी थी अवैध शराब, डीएसटी टीम की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, डीएसपी मीनाक्षी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, देर शाम तक एसपी कर सकते है पूरे मामले का ख़ुलासा0
0
Report
आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्त सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार
Saharanpur, Uttar Pradesh:मसूरी की वादियों में घूमने का सपना लेकर आगरा से निकले पांच दोस्तों का सफर सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया...तेज रफ्तार थार बेकाबू हुई और डिवाइडर से टकरा गई... हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं... जिन दोस्तों के साथ पहाड़ों पर यादें बनाने का सपना था, उनमें से तीन अब सिर्फ यादों में रह गए...आखिर हादसे की वजह क्या थी...इस सवाल का जवाब अब जांच के बाद सामने आएगा...0
0
Report
Advertisement
चमोली नारायणबगड़ में पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग पर आंदोलन तेज
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर/चमोली जिले के विकासखंड नारायणबगड़ में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन तेज हो गया है। मांग को लेकर आज 7 वें दिन जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने धरना स्थल से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इसके बाद मुख्य बाजार से परखाल पुल तक प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के नेता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पहाड़ों के बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं किसी से छुपी नहीं है। चमोली जिले के नारायणबगड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने को लेकर क्षेत्रीय जनता бірнеше दिनों से आंदोलन कर रही है। आंदोलनकारियों ने कहा कि नारायणबगड़ क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाना क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस संबंध में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज नेगी और विपिन परिहार ने कहा कि नारायणबगड़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से बातचीत नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान एसीएमओ ने भी आंदोलनकारियों से बातचीत की। हालांकि, एसीएमओ की ओर से दिए गए बयान और बातचीत के दौरान सामने आए आश्वासन का विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि नारायणबगड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी के रूप में उच्चीकृत करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।0
0
Report
शोभायात्रा नगर की झांकियों के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ी, भगवती जयकारे गूँजे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:शोभायात्रा नगर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी... इसे देखने के लिए बड़कोट के साथ दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे... जगह-जगह लोगों ने झांकियों के दर्शन किए और मां भगवती के जयकारे लगाए...0
0
Report
शाहजहांपुर के ग्रामों में महिला पुलिसकर्मियों का नुक्कड़ नाटक: सुरक्षा और शिक्षा का संदेश
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर समाज में महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून के डंडे से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और आत्मविश्वास से तय होती है, इस सोच को यूपी पुलिस की महिला विंग ने शाहजहांपुर के ग्रामीण अंचल में जमीन पर उतार कर दिखाया है। 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत रविवार को जलालाबाद क्षेत्र के पुरैना गांव में महिला पुलिसकर्मियों ने अनोखी पहल करते हुए खुद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और ग्रामीणों को सुरक्षा, शिक्षा व अधिकारों का संदेश दिया। अक्सर सख्त और औपचारिक छवि में दिखने वाली महिला पुलिसकर्मी जब पुरैना गांव की चौपाल पर अभिनय करती नजर आईं, तो पूरा गांव उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। नुक्कड़ नाटक और सशक्त अभिनय के जरिए पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह और बेटियों की शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों को सीधे तौर पर उठाया। उन्होंने मंचन के जरिए दिखाया कि विषम परिस्थितियों में डरने या चुप रहने के बजाय कानूनी सहायता कैसे ली जाए। नाटक के माध्यम से गांव की महिलाओं और किशोरियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि खाकी उनकी सबसे बड़ी मददगार है। महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों—1090 महिला पावर लाइन 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 की कार्यप्रणाली समझाई। साथ ही, यह भरोसा भी दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। नाटक के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने, उच्च शिक्षा हासिल करने और समाज में सिर उठाकर जीने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों के इस अपनेपन और संवाद शैली ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। गांव की बुजुर्ग महिलाओं से लेकर युवा बेटियों तक ने इस पहल की सराहना की और खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। खाकी का यह रूप साबित करता है कि जब पुलिस केवल व्यवस्था संभालने तक सीमित न रहकर समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाती है, तो बदलाव की नींव और भी मजबूत होती है。 बाइट - देवली चौहान, महिला कांस्टेबल बाइट - काजल, एसआई0
0
Report
Advertisement
भाई-भाई विवाद में पंप की चार मशीनें टूटीं, पुलिस जांच में जुटी
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर खुशपाल ने अपने भाई डालचन्द के पंप की चार मशीनें हथौड़े से तोड़ दीं। इसका CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने आरोही भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच कर रही है दरअसल सबलपुर खास निवासी डालचन्द फिलिंग स्टेशन चलाते हैं। आरोप है कि उनके भाई खुशपाल ने पंप से चोरी से बिजली कनेक्शन जोड़ लिया और अवैध बिजली का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर गालियाँ दीं, मारपीट पर आमादा हुए और हथौड़े से चार मशीनें क्षतिग्रस्त कर दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया। डालचन्द ने घुंघचाई थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दोनों भाइयों में बँटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हथौड़े से पंप की मशीनों को तोड़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है0
0
Report
देहरादून सहसपुर में मोबाइल चोर शाहरून गिरफ्तार, 1.5 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Anchor देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकालने वाले शातिर अभियुक्त शाहरून को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देता था。 पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल, 40 हजार रुपये नकद, ज्वैलरी और एक नई R15 मोटरसाइकिल बरामद की है। वादिनी अनुराधा की शिकायत पर सहसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामपुर पुल से दबोच लिया。0
0
Report
अवैध मुरूम खनन पर प्रशासन की चुप्पी, खनिज विभाग पर सवाल उठे
अवैध मुरूम खनन पर प्रशासन मौन, सवालों के घेरे में खनिज विभाग! जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कथित अवैध मुरूम उत्खनन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? अंबागढ़ चौकी से मानपुर तक निर्माणाधीन सड़क में मुरूम की जरूरत के नाम पर सैकड़ों ट्रिप मुरूम की खुदाई किए जाने के आरोप हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सड़क निर्माण में लगी एजेंसियों को नियमों की अनदेखी करने की खुली छूट मिल गई है? हैरानी की बात यह है कि खनिज विभाग की ओर से अनुमति नहीं होने की बात सामने आने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नजर क्यों नहीं आ रही? अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन तो दे रहे हैं, लेकिन जमीन पर कार्रवाई कब होगी? क्या यह विभागीय लापरवाही है या फिर कथित अवैध उत्खनन पर मौन सहमति? अगर मुरूम का उत्खनन बिना अनुमति हो रहा है, तो जिम्मेदार कौन है? सैकड़ों ट्रिप मुरूम निकालने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना आखिर किन सवालों को जन्म देता है? क्या प्रशासन संबंधित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों की जांच कर मुरूम उत्खनन पर रोक लगाएगा? या फिर कार्रवाई के आश्वासन ही मिलते रहेंगे? अब निगाहें जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर हैं। देखना होगा कि इन आरोपों पर कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
