icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284128
Eshan KhanEshan KhanFollow24 Mar 2025, 04:35 pm

Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी छात्रों का हंगामा, विभागाध्यक्ष पर जातिगत टिप्पणी का आरोप

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों ने सोमवार शाम विभागाध्यक्ष पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि अनुसूचित जाति के जिन विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हुई उन्हें सेशनल परीक्षा से रोक दिया गया और जातीय टिप्पणी की गई। वहीं, विभागाध्यक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा से रोके गए छात्रों में कोई भी अनुसूचित जाति का नहीं है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया में चक्रवाती बारिश ने मचाई आफत, सड़कें बनीं जलमग्न

ASAmit SinghFollowJust now
Deoria, Uttar Pradesh:जिले में लगातार तीसरे दिन हो रही चक्रवाती बारिश ने शनिवार को विकराल रूप ले लिया। शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात तक थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौराहों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर पानी भरने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। तेज बारिश और हवाओं के बीच कई इलाकों में पेड़ और पेड़ों की टहनियां गिरने से भी आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें जलभराव तथा बारिश से उत्पन्न समस्याओं से निपटने में जुटी हैं। लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
0
0
Report

दिल्ली में मॉनसून वापसी के बाद मौसम भारी; डिप्रेशन यूपी- MP क्षेत्र में सक्रिय

Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5°N/72.5°E, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°N/67.8°E से होकर गुज़र रही है।• उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ा। आज, 26 सितंबर 2026 को 11:30 बजे IST पर यह उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर केंद्रित था। यह 24.7°N अक्षांश और 81.5°E देशांतर के पास स्थित था, जो रीवा (मध्य प्रदेश) से लगभग 30 किमी उत्तर-पूर्व, सीधी (मध्य प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पश्चिम, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से 150 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) से 170 किमी दक्षिण में है। इसके 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमज़ोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन का हाई अलर्ट, बाढ़ नियंत्रण सक्रिय

Saiki, Bihar:स्लग/लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय。 प्रदेश में भारी बारिश, गंगरेल के 14 गेट खुलने से महानदी का जल स्तर और बढ़ा, हीराकुंड के 16 गेट खुले, कलमा बैराज के 66 गेट खुले, शाम 4 बजे जलस्तर 195.85 मीटर; संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी, मैदानी अमला लगातार निगरानी में, स्थिति नियंत्रण में कलेक्टर ने एसडीएम, जल संसाधन विभाग और सभी एसडीएम तहसीलदारों की वर्चुअल बैठक लेकर लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति समीक्षा की एंकर/प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित मैदानी अमले को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय के साथ तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचना और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।
0
0
Report

कटनी में जर्जर भवन बारजा गिरा, अधेड़ की मौत मलबे में दबकर

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - कटनी में जर्जर भवन का बारजा गिरा, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत। कटनी में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मिशन चौक में जर्जर भवन का बारजा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त बारजे पर खड़ा एक अधेड़ भी उसके साथ नीचे आ गया और मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बजाज एजेंसी के सामने की है। रंगनाथ नगर पुलिस के मुताबिक सागर पुलिया के पास स्थित अग्रवाल बिल्डिंग में प्रेमलाल पिता लूसन प्रसाद गड़ारी किराए से रहते थे। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन पहले से ही जर्जर हालत में था। अचानक जर्जर भवन के बारजे का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि प्रेमलाल उस वक्त बारजे पर खड़े थे और बारजे के साथ ही नीचे आ गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है。
0
0
Report

प्रयागराज एक्सप्रेस पेंटोग्राफ में खराबी से डाउन लाइन पर लोकल सेवाएं ठप

Thane, Maharashtra:आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेस अर्धा तास ठप्प, डाऊन लोकल सेवा विस्कळीत... आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेसच्या पेंटोग्राफमध्ये बिघाड झाल्याने एक्सप्रेस तब्बल अर्धा तास जागीच थांबून राहिली. या बिघाडाचा थेट फटका डाऊन मार्गावरील लोकल सेवेला बसला असून प्रवाशांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागला. टिटवाळा जवळील आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेस पोहोचल्यानंतर तिच्या पेंटोग्राफमध्ये तांत्रिक बिघाड झाल्याचे निदर्शनास आले. त्यामुळे एक्सप्रेस पुढे जाऊ शकली नाही आणि घटनास्थळीच थांबवण्यात आली. एक्सप्रेस बराच वेळ थांबल्याने त्यामागून येणाऱ्या डाऊन लोकल गाड्यांच्या वाहतुक परिमाण झाला. लोकल गाड्या उशिराने धावू लागल्याने स्थानकांवर प्रवाशांची मोठी गर्दी झाली. कामानिमित्त मुंबई, ठाणे आणि कल्याणकडे जाणाऱ्या प्रवाशांना या विस्कळीत सेवेचा फटका बसला. रेल्वे यंत्रणेकडून पेंटोग्राफमधील बिघाड दूर करण्याचे प्रयत्न करण्यात आले, मात्र तोपर्यंत डाऊन मार्गावरील वाहतूक पूर्णपणे विस्कळीत झाली होती. अशा तांत्रिक बिघाडांवर तत्काळ उपाययोजना करून लोकल सेवा सुरळीत ठेवावी, अशी मागणी संतप्त प्रवाशांकडून केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

पटना भाजपा कोर बैठक: NDA मजबूत, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा

Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "प्रत्येक माह भाजपा कोर गुर्प की बैठक होती है... एक माह तक जो सेवा समर्पण अभियान चलना है, उस पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी दिनों में 8 जगहों पर विधानपरिषद के चुनाव हैं। सभी जगह NDA गठबंधन मजबूती से लड़ रहा है। उस पर भी विस्तृत चर्चा हुई है। प्रत्येक माह कुछ न कुछ आगामी कार्यक्रम होते हैं, पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा जो हमारे संगठन की कार्यपद्धति है, उस पर भी चर्चा हुई...\nपटना, बिहार | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आप जमुई के जिस विषय की चर्चा कर रहे हैं, उसमें सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। 8 घंटे के अंदर 3 अपराधी गिरफ्तार हुए, 24 घंटे में मुख्य अपराधी गिरफ्तार हुआ... जिस कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर वो पोस्ट किया, उसके खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है... मीसा भारती ने भी अपने सोशल मीडिया पर खुद गोपनीयता भंग की है... महिलाओं के उत्पीड़न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए... कोई भी अपराधी जो आपराधिक घटना को अंजाम देगा, उसे किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"
0
0
Report

36 घंटे की बारिश में पन्ना के जुगलकिशोर सरकार की काली कमली झांकी भक्तों के लिए अद्भुत दृश्य

Panna, Madhya Pradesh:बारिश से तर बतर मंदिरों की नगरी पन्ना से अद्भुत दर्शन , 36 घंटों से लगातार बारिश , 2 दशकों के बाद श्री जुगल किशोर सरकार ने ओढ़ी काली कमली, भादौ के महीने में 8 पहर से ज्यादा( 24 घंटे से अधिक) बारिश के बाद सजी काली कमली वाली झांकी, बुंदेलखंड का वृंदावलन के रूप में प्रसिद्ध पन्ना में काली कमली वाले सरकार के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर, चारों तरफ बादल छाए हुए है। भक्तों की मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण काली कमली ओढ़कर, हाथ में प्रकाश व्यवस्था लेकर और लाठी लेकर गायों को खोजने जंगल में निकले थे। इसी मान्यता को पन्ना के श्री जुगलकिशोर में आज भी मनाया जाता है। भगवान के इसी स्वरूप की झांकी सजाई जाती है। आज वर्ष 20 वर्ष बाद यह समय आया जब भादौ के माह में बीते 24 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गैलवारा में 14 माह के बच्चे की कब्र से छेड़छाड़, पिता ने जाँच की मांग की

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के गैलवारा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 माह के बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव से छेड़छाड़ किए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया गया है, परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और चाकू से शरीर के साथ छेड़छाड़ की, परिजनों को मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला है, परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गैलवारा गांव का है, जहां 14 माह के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी, परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर गांव के बाहर शव को दफन कर दिया था, उस समय बच्चे के पिता मोनू साहू महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी कर रहे थे, जिसके चलते वह अंतिम बार अपने बेटे को देख भी नहीं सके, जिसके बाद में जब वह अनपे गांव पहुंचे और बेटे को देखने के लिए दफन स्थल पर गए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, परिजनों के मुताबिक कब्र खुदी हुई थी और बच्चे का शव बाहर दिखाई दे रहा था और बच्चे के शव के साथ चाकू से छेड़छाड़ की गई थी, साथ ही पिता ने बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाए जाने का भी आरोप लगाया है, घटनास्थल पर परिजनों को मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला है, परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल बच्चे के पिता की शिकायत पर पृथ्वीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब्र किसने खोदी और शव को बाहर निकालने के पीछे क्या वजह थी, मौके से मिले चाकू, मिठाई, शराब और कथित पैरों के निशानों की भी जांच की जा रही है। मोनू साहू (मृतक बच्चे के पिता) गौरव राजोरिया (थाना प्रभारी पृथ्वीपुर)
0
0
Report

अवैध प्रेम संबंध में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Moradabad, Uttar Pradesh:एकर - शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने ऐसा प्रेम के जाल में फंसाया कि महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई अपने आप को फसता देख प्रेमी ने रच डाली प्रेमिका की मौत की साजिश और अपने आप को बचाने के चक्कर में लाश को जंगल में फेंक आया ताकि किसी को शक न हो ।पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेमी प्रेमिका आपस मे चचेरे भाई बहन है। वीओ - गौरतलब है कि 23 सितंबर की सुबह बिजनौर पुलिस को सूचना मिली कि गन्ने के खेत में अज्ञात अर्ध जली महिला की लाश पड़ी है साथ ही लाश के पास तीन वर्षीय बच्चा भी मौजूद है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए महिला की शिनाख्त के लिए लाश की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी साथ ही मृतक महिला का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया था ।इधर मृतक के पति ने पुलिस को बताया कि वो उसकी पत्नी है।लेकिन पुलिस और मृतिका के पति को ये नहीं मालूम था कि उसे किसने मारा है।पुलिस की तफ्तीश में पुलिस ने नीरज नाम के युवक से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसकी ज़बान लड़खड़ा गई और उसने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए। कातिल नीरज ने पुलिस को बताया कि मृतक उषा से उसकी मुलाकात छः महीने पहले हुई थी।दोनों आपस में समाज से छिपते छुपाते मिलते रहते और फिर इसी बीच दोनों ने नापाक रिश्ते भी कायम कर डाले। मृतका उषा प्रेमी नीरज से बेपनाह प्यार करती थी और उससे कई दिन से शादी की जिद कर रही थी।नीरज प्रेमी ने उसकी जिद की वजह और पीछा छुड़ाने के चलते प्रेमी नीरज ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारने की रच डाली साजिश ।कातिल प्रेमी नीरज ने मिलने के बहाने प्रेमिका उषा को बुला लिया और फिर होटल में प्रेमिका उषा का गला घोट दिया और उसके तीन वर्षीय बच्चे का भी गला घोट दिया और दोनों को कार में डालकर जंगल में फेंक आया। इतना ही नहीं आरोपी नीरज ने प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया। कातिल ने सोचा कि बच्चा भी मर गया लेकिन बच्चा नहीं मरा बल्कि उषा ने जरूर दम तोड़ दिया था।पुलिस ने कातिल प्रेमी नीरज के पास से कार,सूटकेस,व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है साथ ही कातिल के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी नीरज महिला के लड़के को उठाकर अपनी ससुराल छोड़ आया था।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल तराई में भारी वर्षा से गंडक उफान, वाल्मीकिनगर बराज से भारी डिस्चार्ज

Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण गंडक नदी उफान पर है। नेपाल के देवघाट से लगभग साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, इसके बाद इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 3 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी प्रवाह में है, जो इस मानसून सत्र में सबसे अधिक है। नदी तट के इलाकों सहित निचले इलाकों में बाढ़ की विभीषिका जारी है। जिला प्रशासन की टीम एडिशनल डीएम राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंची है, जहां बगहा एसडीएम चान्दनी कुमारी और सीओ वसीम अकरम के साथ SDRF टीम और मेडिकल टीम तैनात है। मोटर बोट के सहारे बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। लैख्मीपुर रामपुरवा स्थित भेड़िहारी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था है, जहां बाढ़ पीड़ितों को उनके मवेशियों के साथ रहने और खाने-पीने की व्यवस्था आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की गई है। SDRF के साथ SSB की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, जबकि कुछ बाढ़ पीड़ित पानी के बीच में ही फंसे हुए हैं। प्रशासन की कोशिशें हैं कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचाई जाएं। रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण के कुछ गांवों में भी सैलाब का सितम जारी है; बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत बचाव चल रहा है और उनके कच्चे मकान गिरने की चिंता है, क्योंकि फसल और राशन सब कुछ बाढ़ के पानी में डूब चुका है। नारायणी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे इलाके में हाहाकार मचा है। चकदहवा, रोहुआ टोला, झंडू टोला, बिन टोली और कान्हा टोली में कई परिवार बाढ़ के पानी से परेशान हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हर संभव सहायता का भरोसा दिला रहे हैं। मौसम के बारे में IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी वर्षा और तेज हवाओं का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की विभीषिका के मद्देनज़र जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगे देखने वाली बात यह है कि मौसम का मिजाज क्या रहता है और नेपाल के तराई क्षेत्रों में कितनी वर्षा होती है, उसके बाद वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से और कितना पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। ग्राउंड जीरो से बाढ़ पीड़ितों समेत प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया गया।
0
0
Report

राजद ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरियों की जांच की मांग की

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। राजद नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने बिहार और बंगाल समेत उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की जांच की भी मांग उठाई। राजद जिला अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन किया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी प्रदर्शन किया गया। राजद नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए बिहार, बंगाल समेत उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की जांच कराने और इस्ती fauna देने की मांग की। राजद ने चेतावनी दी कि यदि इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान राजद की महिला नेत्री गुलशन खातून ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं और इससे लोकतंत्र तथा संविधान को खतरा पैदा हुआ है। राजद नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे और चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार से जवाब मांगते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top