Back
Jhansi284304blurImage

Jhansi - मुख्यमंत्री सलाहकार ने जैविक खेती के महत्व पर की चर्चा, किसानों को दी सलाह

Yashpal Singh
May 23, 2025 13:27:03
Lohagarh, Uttar Pradesh

झांसी जनपद की मोठ तहसील में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं किसान मंत्रालय भारत सरकार की गतिविधियों का अवलोकन किया। सलाहकार अवस्थी ने किसानों से संवाद करते हुए प्राकृतिक और जैविक खेती के महत्व को समझा और संबंधित तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षित किसानों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षित किसान और ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अवनीश अवस्थी ने किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत बनने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|