284003
झांसी सड़क हादसे में पिता और बेटी हुए घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के भांडेर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी बेटी घायल हो गए। युवक अपनी बेटी के साथ ग्राम चंदार से भांडेर गया था और घर लौटते समय गांव के नजदीक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को परिजनों ने मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में बारिश के कारण जहरीले जीव ने किसान को काटा, मौत; परिजन शोक में डूबे
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के कारण जहरीले जीव ने किसान को काटा, मौत आनन-फानन ने परिजन लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा, स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान किसान हरनारायण की हुई मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, 15 वर्षीय बेटे का रो-रो कर बुरा हाल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर का मामला।0
0
Report
जयंत चौधरी के दबाव से गन्ने के दाम बढ़े: RLD 2027 में ताकत बढ़ाने तैयार
Moradabad, Uttar Pradesh:जयंत चौधरी के कहने पर योगी सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए थे, बिजनौर में RLD महासचिव त्रिलोक त्यागी का बड़ा दावा, बोले- 2027 में बढ़ाएंगे पार्टी की ताकत बिजनौर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। RLD के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी रविवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर बात की。 मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिलोक त्यागी ने गन्ने के दाम और जयंत चौधरी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी के दबाव में आकर योगी सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए थे। उन्होंने कहा कि RLD आगे भी गन्ना किसानों के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और पार्टी चाहती है कि किसानों को गन्ने ka और बेहतर रेट मिले। “जहां नल गड़ेगा, वहीं कमल खिलेगा” त्रिलोक त्यागी ने 2027 के चुनाव को लेकर RLD की रणनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद अभी से संगठन को जमीन पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि RLD की ताकत इतनी बढ़ानी है कि 2027 में सरकार बने तो उसमें जयंत चौधरी के समर्थन की अहम भूमिका हो। राष्ट्रीय लोकदल यूपी की सभी 403 सीटों पर अपनी तैयारी करके चल रहा है。 इसी दौरान उन्होंने एक राजनीतिक संदेश देते हुए कहा- “जहां नल गड़ेगा, वहीं कमल खिलेगा。” बिजनौर की आठों सीटों पर प्रभाव का दावा RLD महासचिव ने दावा किया कि बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों पर पार्टी का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि जिले की कोई भी विधानसभा सीट ऐसी नहीं है, जहां RLD के लोग मौजूद न हों。 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों में आज भी चौधरी चरण सिंह को मानने वाले लोग हैं और पार्टी ऐसे लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है。 18 मंडलों में सम्मेलन, अब हर जिले पर फोकस त्रिलोक त्यागी ने बताया कि RLD अब तक प्रदेश के 18 मंडलों में सम्मेलन कर चुकी है। अब पार्टी जिले-दर-जिले सम्मेलन कर रही है। इसके बाद नवंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ और गांव के स्तर तक मजबूत करना है, ताकि चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत हो सके। सीटों के बंटवारे पर बोले- अभी बात नहीं 2027 में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अभी चुनाव में करीब छह महीने का समय है। इसलिए फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी का ध्यान सीटों के बंटवारे से ज्यादा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है。 बिजनौर में RLD महासचिव के बयान के बाद एक तरफ पार्टी ने 2027 की तैयारी को लेकर अपना रुख साफ किया, तो दूसरी तरफ गन्ने के दाम का मुद्दा भी फिर से राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है。0
0
Report
औरैया के फफूंद-पाता नाले में केमिकल आग, प्लांट पर सवाल उठे
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के फफूंद-पाता रोड स्थित बढ्आ नाले के पानी में आज अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटों से अफरा-तफरी मच गई। फफूंद-पाता रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब बडुआ नाले में बह रहे पानी में अचानक आग लग गई। नाले से करीब 15 फीट ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार उठते देख आस-पास के गांवों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार GAIL इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से छोड़े गए गंदे पानी में ज्वलनशील केमिकल थे। नाले के पानी में अचानक आग लग गई और लपटें तेजी से किनारे की झाड़ियों तक फैल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड व GAIL प्लांट के अधिकारियों को सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद पाता प्लांट और औरैया से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मश्कत के बाद फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने GAIL पाता प्लांट के प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि प्लांट की बाउंड्री के पास नाले में केमिकल वाला पानी छोड़ा जा रहा था। इस केमिकल के पानी से फसल और मवेशियों को नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर फायर तेजवीर सिंह SDM सदर ब्रह्मानंद कठेरिया पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नाले के उस हिस्से का निरीक्षण किया जहां से पानी प्लांट की ओर बह रहा था। प्रशासन ने GAIL अधिकारियों को पानी का बहाव रोकने का निर्देश दिया है। इस बीच फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नाले के पानी के तीन सैंपल लिए हैं।0
0
Report
Advertisement
मेरठ पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश, 56 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े खेल का खुलासा किया है. कंकरखेड़ा पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 56 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी है. फिलहाल ड्राइवर गिरफ्तार है और अब पुलिस की नजर उस नेटवर्क पर है, जिसके इशारे पर ये 56 लाख की शराब बिहार पहुंचाई जा रही थी।0
0
Report
सागर में 16 सेकंड में 14 वार: दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद दृश्य
Sagar, Madhya Pradesh:सागर (एमपी) सागर में LIVE मर्डर,दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या,16 सेकंड में 14 वार - एमपी सागर में 16 सेकेंड में रॉड से 14 वार कर सरेआम हत्या... लोगों ने रोकने की कोशिश की पर आरोपी नही रुका... - सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - पूरी वारदात भरे बाजार में हुई हत्याकांड CCTV कैमरे में कैद... - फुटेज में आरोपी म्रतक युवक पर लगातार रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 16 सेकेंड में आरोपी ने युवक के सिर पर 14 वार किए。 - मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28) पिता रामलाल पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर युवक के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा。 - इसी दौरान एक अन्य युवक ने आरोपी को पकड़कर मृतक से अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। - पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
अरनोद के कुएं में बेल गिरा; युवा टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में लालगढ़ रोड पर पानी से भरे कुएं में एक बेल गिर गया। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुँचकर 주변 के लोगों के सहयोग से बेल को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बेल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद मोबाइल एम्बुलेंस सेवा 1962 को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। चिकित्सा सहायकों की मदद से बेल का प्राथमिक उपचार करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
धमोतर में विकास कार्यों की सौगात: गौतम दक ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत नकोर और ढीकनिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क, पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित कई विकास कार्यों की सौगात मिली। ग्राम पंचायत नकोर में नकोर से भियाहुरी तक डामरीकरण सड़क कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं ढीकनिया में नवीन पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों औरजनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताया। इससे पहले गौतम दक ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर अंबामाता स्थित उनके निवास पहुंचकर समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मामला दर्ज; आयोग की छवि पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:- विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज - आयोग द्वारा जिस प्रकार से वोट चोरी करने का काम किया वह क्षमा योग्य नहीं है - गंजबासौदा मैं आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे हेमंत कटारे0
0
Report
जोधपुर में बेटी दिवस: 21 बेटियों को सम्मान, महिला सशक्तिकरण को मिला नया संदेश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर के एक होटल में आयोजित "सौन चिरैया" बेटी दिवस विशेष कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। जयपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सेल्फी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 21 प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेल्फी फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा, "जब बेटी मुस्कुराती है तो परिवार मुस्कुराता है और जब बेटी आगे बढ़ती है तो समाज और राष्ट्र प्रगति करता है।" उन्होंने बताया कि सेल्फी फाउंडेशन वर्षों से महिलाओं और बेटियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। होटल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि नीलम मूंदड़ा ने कहा कि बेटियों को सम्मानित करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समान अवसरों का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। विशिष्ट अतिथि संगीता बेनीवाल ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। समाज और परिवार का सहयोग उन्हें और अधिक सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सम्मान और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित जनसमूह ने बेटियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजीव शर्मा के सामाजिक सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में सम्मानित बेटियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पुस्तक का विमोचन
Naugarh, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शुभम पैराडाइस में सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नो से वर्तमान तक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिले के जन प्रतिनिधियों सहित जिले के आला अधिकारी गण उपस्थित रहे । सिद्धार्थनगर पुस्तक जिले के उन तमाम घरोहरों पर आधारित है । साथ ही इसके लेखक जिले में आपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात डॉ0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और उनकी पत्नी अलका पाण्डेय है । पुस्तक के बारे बताते हुए अलका पाण्डेय ने बताया की सिद्धार्थनगर पुस्तक इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सफ़रनामा है जो इससे पूर्व पहला प्रकाशन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था ये दूसरा प्रकाशन है जिसमें हर ओ व्यक्ति जो भी इसको पढ़ेगा इस जनपद को एक नजरिए से जान जायेगा । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने कई पुस्तके लिखी है जो तमाम विषयों पर आधारित है लेकिन सिद्धार्थनगर पर पुस्तक उन्होंने अपने पति व जिले के अपर जिलाधिकारी के प्रेरणा से लिखा है।0
0
Report
ओम बिरला की गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब मुलाकात: बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य की प्रभारी अरदास
Kota, Rajasthan:ओम बिरला पहुंचे गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब, बाबा लक्खा सिंह से की मुलाकात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। इस दौरान बिरला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और बाबा लक्खा सिंह जी की कुशलक्षेम पूछते हुए वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु की अरदास की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह जी का पूरा जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित रहा है। गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए वे देशभर में पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा लक्खा सिंह जी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः पूरी सक्रियता के साथ समाज के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की सेवा में जुटेंगे।0
0
Report
ग्वालियर डबरा के सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में मिला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा के सर्राफा कारोबारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में 5 दिन बाद मिला है। वे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नदी में कूद गए थे। उनका शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था, जिसे नदी का बहाव कम होने पर एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को खोज निकाला। मनोज सोनी ने नदी में कूदने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ग्राम खडवई निवासी प्रवेश बघेल, बृजेंद्र सिंह बघेल और मनीष बघेल पर ढाई लाख रुपये लेने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे इन लोगों से रुपये लेने थे, लेकिन पैसे मांगने पर उन्होंने मेरे खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। सुसाइड नोट में डबरा के तीन सर्राफा कारोबारियों के नाम भी हैं, जिन पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई सतीश सोनी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। भितरवार थाना प्रभारी बलबीर मावई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
फलोदी के ग्राम पंचायत श्मशान भूमि निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी एंकर - फलोदी जिले के ग्राम पंचायत बरसिंगों का बास की श्मशान भूमि में करवाए गए पानी के टांके एवं चारदीवारी के निर्माण कार्यों में ग्रामीणो ने अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की लागत से पानी का टांका बनाया गया था, लेकिन टांके में पानी नहीं ठहरता है। वहीं करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनाई गई चारदीवारी की नींव को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणो ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से टांका व चारदीवारी के निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की।0
0
Report
खाजूवाला पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने मेघवाल की अध्यक्षता में सक्रिय तैयारी शुरू की
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला पंचायत राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, खाजूवाला में पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई व्यापार मण्डल भवन में आयोजित, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से मेघवाल ने किया संवाद, पंचायत चुनाव में मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति, टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं की राय और स्थानीय परिस्थितियों को प्राथमिकता देने की बात, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और सिंचाई पानी संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, डेम में पर्याप्त पानी के बावजूद किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिलने पर जताई चिंता, मूंग और मूंगफली सहित फसलों पर संकट, क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे और उचित मुआवजा देने की उठी मांग, खाजूवाला, पूगल और छत्तरगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, सिंचाई पानी की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों और व्यापारियों के साथ खड़े रहने का किया ऐलान, बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता के मुद्दों की लड़ाई मजबूत करने का लिया संकल्प.0
0
Report
हरिद्वार की बारिश से गंगा जलस्तर बढ़ने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.. पहाड़ों में लगातार बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं.. बारिश अगर लगातार जारी रही, तो गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है..0
0
Report
Advertisement
