icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow20 Oct 2024, 12:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरनगर मे 7 अक्टूबर को भाकियू तोमर की महापंचायत, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष संजीव तोमर

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow4m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी, एमएसपी गारंटी कानून, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महापंचायत की तैयारियां जीआईसी मैदान में जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के बैठने, मंच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जोर-शोर से चल रहा है। महापंचायत में किसानों से जुड़े कुल 22 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि महापंचायत में 15 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के कई जिलों से किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। संगठन के अनुसार कुल छह जिलों से किसानों की भागीदारी होगी, जिसमें उत्तराखंड का एक जिला भी शामिल है। महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव संपर्क और किसानों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है। जीआईसी ग्राउंड में भी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। संगठन का कहना है कि महापंचायत के माध्यम से किसानों की लंबित समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। अब सभी की निगाहें 7 अक्टूबर को होने वाली इस महापंचायत पर टिकी हैं, जहां किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।
0
0
Report

बल्लभगढ़ चाकूबाजी मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने निशानदेही पर विरोध किया

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सेक्टर-62 चाकूबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही के लिए पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध फरीदाबाद। सेक्टर-62 चौराहे पर दो दिन पहले हुई चाकूबाजी और हत्या के मामले में ऊंचागांव क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस तीनों आरोपियों को वारदात की निशानदेही कराने के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध बढ़ता देख पुलिस बिना निशानदेही कराए ही तीनों आरोपियों को वहां से वापस लेकर चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वारदात में करीब सात लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं, मृतक के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्ट जताया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में बेसहारा गोवंश पकड़ने का नया दर 1870 रुपये प्रति पशु

Ambala, Haryana:अंबाला शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या एक बार फिर नगर निगम के लिए चुनौती बन गई है। गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से तीन बार टेंडर किए गए, लेकिन निर्धारित दर पर कोई भी एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। अब एक एजेंसी ने करीब दोगुने से भी ज्यादा रेट पर काम करने की सहमति जताई है, जिसके लिए नगर निगम को विशेष मंजूरी का इंतजार है。 अंबाला शहर के कई इलाकों में सड़कों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर बैठे या घूमते गोवंश के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। नगर निगम ने बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए पहले करीब 800 रुपये प्रति गाय-सांड और 400 रुपये प्रति बछड़ा की दर से टेंडर किया था। लेकिन इस दर पर कोई एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। तीन बार टेंडर फेल होने के बाद अब एक एजेंसी ने 1870 रुपये प्रति पशु की दर से काम करने की सहमति जताई है। नए रेट के चलते नगर निगम को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए विशेष मंजूरी मांगी गई है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, डीजल, श्रम लागत और बेसहारा पशुओं को पकड़ने में होने वाले जोखिम के चलते एजेंसी पुराने रेट पर काम करने को तैयार नहीं है। लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए नगर निगम के सामने इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। अब निगाहें विशेष मंजूरी पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा。
0
0
Report

झुंझुनूं में फसलों के नुकसान पर किसान मांगे विशेष गिरदावरी और मुआवजे

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं फसल खराबे, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान 18 सितंबर की बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान जैतपुरा गाँव में मूंग, ग्वार, चंवला और बाजरा की कटी फसलें हुईं खराब विशेष गिरदावरी कर बीमा क्लेम और उचित मुआवजा दिलाने की मांग झुंझुनूं जिले कि मलसीसर तहसील के जैतपुरा गांव में 18 सितंबर को हुई बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाने, फसल बीमा कंपनियों से बीमा क्लेम दिलाने और नुकसान का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि 18 सितंबर की शाम अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। उस समय कई किसानों ने मूंग, ग्वार, चंवला और बाजरा की फसल काटकर खेतों में ढेरियां लगा रखी थीं। तेज बारिश और तूफान के कारण कटी हुई फसल की ढेरियां बिखर गईं। बारिश से मूंग और चंवला जैसी दलहनी फसलों में नमी आने के कारण फफूंद लग गई और कुछ जगह फसल अंकुरित भी हो गई।किसानों ने बताया कि नुकसान के बाद उन्होंने फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत क्लेम की सूचना दर्ज कराई। किसानों के अनुसार, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया है।किसानों ने आरोप लगाया कि मलसीसर तहसील की ओर से बीमा कंपनी को 18 सितंबर को बारिश नहीं होने की जानकारी दी गई है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन गांवों में जाकर मौके पर जांच करे तो बारिश और फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। किसानों ने मौके पर दोबारा सर्वे करवाने की मांग की है।ज्ञापन में किसानों ने प्रशासन से 18 सितंबर को हुई बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राजस्व एवं कृषि विभाग से विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की। साथ ही बीमा कंपनी को पाबंद कर किसानों द्वारा दर्ज कराए गए व्यक्तिगत क्लेम का भौतिक सत्यापन करवाने और पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की गई।किसानों ने कहा कि फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में यदि समय पर बीमा क्लेम और सरकारी सहायता नहीं मिली तो किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है。
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस से पहले पंचायत चुनाव कैलेंडर बदला, ग्रामीण मतदान की कतार हटे

Jaipur, Rajasthan:Anchor-धनतेरस पर अब गांवों में वोट की कतार नहीं लगेगी...त्योहार की रौनक और चुनावी तारीखें आमने-सामने आईं तो राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कैलेंडर की तारीखों में बदलाव कर दिया हैं.....धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को देखते हुए पंचायत चुनाव के पहले तीन चरणों का कार्यक्रम बदल दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव तीसरे चरण में हुआ है...अब जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 3 नवंबर, जबकि पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को वोटिंग होगी। 6 नवंबर को सिर्फ वार्ड पंच उपसरपंच चुनेंगे। यानी धनतेरस के दिन आम मतदाता मतदान से फ्री रहेगा...और गांव में चुनावी कतार की जगह त्योहार की रौनक दिखाई देगी। वीओ-1-धनतेरस पर बाजार की खरीदारी और घरों में पूजा-पाठ के बीच अब गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के पहले तीन चरणों का कार्यक्रम एक दिन पहले कर दिया गया है। इससे पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान, नामांकन और उपसरपंच चुनाव तक की तारीखें बदल गई हैं। हालांकि चौथे चरण सहित बाकी चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सबसे अहम बदलाव तीसरे चरण में हुआ है। तीसरे चरण में अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके अगले दिन 4 नवंबर को पंच-सरपंच के नामांकन होंगे और 5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान कराया जाएगा। वार्ड पंचों के जरिए उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर की सुबह होगा। पहले तीसरे चरण की पोलिंग पार्टियों को 3 नवंबर को रवाना होना था। संशोधित कार्यक्रम में वे अब 2 नवंबर को ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। तीसरे चरण में बदलाव के बाद अब मतदान दल भी 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराने के बाद चुनावी ड्यूटी से फ्री होकर दोपहर बाद घर लौट सकेंगे और परिवार के साथ धनतेरस मना सकेंगे। धनतेरस के दिन मतदान रखे जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्तरों से तारीख बदलने की मांग सामने आ रही थी। त्योहार पर बाजारों में खरीदारी, पूजा-पाठ और लोगों की व्यस्तता के कारण मतदान प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही थी。 :::::::::::::::::::::::::::: बाइट-राजेश्वर सिंह, आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग :::::::::::::::::::::::::::: अब ऐसा रहेगा चुनावी कैलेंडर चरण:::::::पोलिंग पार्टी रवाना:::::जिप/पंस मतदान:::::पंच-सरपंच नामांकन:::::पंच-सरपंच मतदान::::उपसरपंच चुनाव पहला::::21 अक्टूबर:::::::::::::::22 अक्टूबर:::::23 अक्टूबर:::::24 अक्टूबर:::::25 अक्टूबर दूसरा:::::27 अक्टूबर:::::28 अक्टूबर:::::29 अक्टूबर:::::30 अक्टूबर:::::31 अक्टूबर तीसरा:::::2 नवंबर:::::3 नवंबर:::::4 नवंबर:::::5 नवंबर:::::6 नवंबर चौथा चरण:::::13 नवंबर:::::14 नवंबर:::::15 नवंबर:::::16 नवंबर:::::17 नवंबर (चौथा चरण पुराने कार्यक्रम के अनुसार) :::::::::::::::::::::::::::: वीओ-2-चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद धनतेरस के आसपास मतदान की तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। त्योहार के दिन बाजारों में खरीदारी और धार्मिक आयोजन होने के कारण चुनाव कार्यक्रम बदलने की मांग सामने आ रही थी। अब पहले तीन चरणों को एक दिन पहले खिसकाने से चुनावी प्रक्रिया धनतेरस से पहले पूरी हो सकेगी। चौथे चरण सहित शेष घोषित चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब हैं की इस बार मतदाताओं को दो दिन में ही दो बार वोट डालना पड़ेगा। पहली बार जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का मतदान एक साथ ईवीएम से होगा। वहीं इसके दो दिन बाद पंच-सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। :::::::::::::::::::::::::::: बहरहाल, चुनावी कैलेंडर एक दिन खिसकने से धनतेरस पर सिर्फ मतदाताओं को ही राहत नहीं मिली है...तीसरे चरण की पोलिंग पार्टियां भी 6 नवंबर की सुबह उपसरपंच का चुनाव करवाकर दोपहर बाद घर लौट सकेंगी। यानी कई दिनों तक गांव की सरकार चुनवाने की जिम्मेदारी निभाने वाले चुनावकर्मियों के लिए धनतेरस की सुबह ड्यूटी के नाम रहेगी...लेकिन शाम अपने परिवार के नाम। उधर गांवों में भी उस दिन वोट की कतार नहीं...धनतेरस की खरीदारी, पूजा और त्योहार की रौनक दिखाई देगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल के कैंचीधाम में दूध पिकअप खाई में गिरी, 3 घायल

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के कैंचीधाम क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास एक दूध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 से 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसा नदी के पास हुआ। सूचना मिलते ही कैंचीधाम पुलिस ने तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने दूध पिकअप वाहन से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीनों लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भवाली भेजा गया है, फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में कस्तूरबा बालिका आवास में गैस पाइप फटने से 80+ छात्राएं सुरक्षित बाहर

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बिजलपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवास में गैस पाइप फटा, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने 80 से ज्यादा छात्राओं को सुरक्षित निकाला. अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बिजलपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया। यहां 100 से अधिक छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने आवास में मौजूद 80 से ज्यादा बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे के दौरान रसोई में काम कर रहीं रसोईया गीता रानी आग की चपेट में आने से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर-बिझलपुर गांव का है।
0
0
Report

रत्नागिरी में भीषण गर्मी ने खेती पर असर, चिपळूण में पारा 35°C

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: उत्तर रत्नागिरीत तापमानाचा पारा चढला; चिपळूणमध्ये ३५ अंशांवर तापमान! उष्णतेचा भातशेतीला फटका; आंबा-काजू पिकांवरही परिणामाची चिंता रत्नागिरी जिल्ह्यात तापमानाचा पारा चांगलाच चढला आहे. चिपळूणमध्ये तापमान ३५ अंश सेल्सिअसवर पोहोचल्याने उष्णतेची तीव्रता वाढली आहे. पावसाअभावी आधीच संकटात असलेल्या भातशेतीवर आता वाढत्या उष्णतेचा फटका बसत आहे. आंबा आणि काजू पिकांवरही परिणाम होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. या पार्श्वभूमीवर शासनाने तातडीने पीक नुकसानीचे पंचनामे करून संपूर्ण कोकण सरसकट दुष्काळग्रस्त जाहीर करावा, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून होत आहे. या गंभीर परिस्थितीचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी स्वप्नील घाग यांनी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top