विश्व रक्तदान दिवस पर झांसी में रक्तदान शिविर आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद धन्वंतरि शाखा, मनस्विनी झांसी, और उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि पूनम शर्मा, रजनी गुप्ता और शाखा के अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, रजनी गुप्ता, डॉ. दीपा राय, प्रांतीय संरक्षक कुंज बिहारी गुप्ता, आर पी गुप्ता, इं. मुकेश गुप्ता, भूपेंद्र खत्री, अशोक अग्रवाल, डॉ. एच पी राय, नंद गोपाल अग्रवाल, डॉ. रवि कुमार और डॉ. अनुपमा प्रकाश शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड - सपा नेता पदम सिंह की अगुवाई में किया गया पीडीए पंचायत का आयोजन।
Hapur, Uttar Pradesh:सपा नेता पदम सिंह की अगुवाई में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ग्राम शाहपुर जट्ट में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पंचायत को संबोधित करते हुए पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव पहुंचकर पीडीए पंचायतों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन-2027 में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के बल पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को जनादेश देगी और अखिलेश यादव दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। क्योंकि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
