icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Oct 2024, 02:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में नशे में युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल; पुलिस तलाश में

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग नशे में बेसुध पड़े युवक के साथ अभद्रता और यूरिन करने का वीडियो वायरल आरोपी ने बेसुध पड़े युवक के साथ आपत्तिजनक हरकत की और फिर सिर पर पानी डाला घटना मसवानपुर स्थित सराय क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पास खड़े युवक ने वीडियो बनाया एसीपी कल्याणपुर के मुताबिक प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो करीब 20 दिन पुराना लग रहा है आरोपियों की पहचान और जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना को अंजाम देने वालों के साथ-साथ वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले की भी तलाश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में पीएम ई-बस योजना: 921 बसें आनी हैं, आठ शहरों में चार्जिंग मजबूत

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पीएम ई-बस सेवा के तहत दो चरणों में 1150 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें आनी हैं। लेकिन अब तक 229 बसें ही राज्य को मिली हैं। यानी योजना में आवंटित बसों में से करीब 20% बसें पहुंची हैं, जबकि 921 बसों का आना अभी बाकी है। इनके संचालन के लिए जयपुर समेत प्रदेश के 8 शहरों में अब तक 65 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएम ई-बस सेवा योजना के क्रियान्वयन और विस्तार की समीक्षा की। बैठक में जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा और अलवर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने योजना की प्रगति का प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ई-बसों के लिए जरूरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और स्थापना तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों के संचालन से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि बसें मिलने के बाद चार्जिंग या दूसरी आधारभूत सुविधाओं के कारण संचालन प्रभावित न हो। सभी आवश्यक काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने को कहा गया है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो राजस्थान के लिए प्रस्तावित 1150 बसों में से 229 मिल चुकी हैं। यह कुल संख्या का करीब 19.9% है। यानी अभी लगभग 80.1% यानी 921 ई-बसों का मिलना बाकी है। जैसे-जैसे शेष बसें आएंगी, आठ शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी ट्रांसपोर्ट का दायरा बढ़ेगा। योजना के तहत मिलने वाली बसें वातानुकूलित होंगी। इनमें डिजिटल टिकटिंग और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
0
0
Report

खंडवा में पटवारी पर 51 पट्टे अपने परिवार के नाम दर्ज कराने का आरोप

Khandwa, Madhya Pradesh:शासन की स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 में गड़बड़ी, तात्कालीन पटवारी पर अपने और परिवार के नाम 51 पट्टे दर्ज कराने के कांग्रेस का आरोप, खंडवा में मध्य प्रदेश शासन की स्वामित्व भू अधिकार एवं निष्पादन  योजना में पटवारी द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने और अपने परिजनों को लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाए  कि तत्कालीन पटवारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिवार के नाम 51 पट्टे दर्ज करा लिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस मामले में पूरे वैधानिक दस्तावेजों के साथ कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कलेक्टर ने प्रथम दृष्टया शिकायत को गंभीर मानते हुए ADM को जांच सौंपकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। शिकायत के मुताबिक, शासन की स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत ग्रामीण आबादी में रहने वाले परिवारों को पट्टे दिए जाने हैं। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शासकीय दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाए है कि ग्राम कोलगांव में तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई ने बिना भौतिक अधिपत्य यानी कब्जे के अपने और परिजनों के नाम 51 पट्टे दर्ज करा लिए। कांग्रेस ने कहा कि एक गांव में इस तरह की शिकायत सामने आना गंभीर है और जिले के दूसरे गांवों में भी जांच की जरूरत है। पार्टी ने कथित रूप से गलत तरीके से जारी पट्टों को निरस्त करने, संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे जिले में जांच कराने की मांग की है। इस मामले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शिकायत आवेदन दिया है। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है, इसलिए अपर कलेक्टर को जांच के आदेश दिए गए हैं। दो दिन में जांच प्रतिवेदन आएगा। शिकायत सही पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि पट्टे वास्तव में किन लोगों के थे और मौके पर संबंधित प्लॉट मौजूद हैं या नहीं।
0
0
Report

अलीगढ़ में सचिन राघव पर हमला: वीडियो वायरल, पुलिस जांच की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग..... हिंदूवादी नेता सचिन राघव की सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल गौरक्षक दल और करणी सेना से जुड़े सचिन राघव युवकों ने सचिन राघव को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा वायरल वीडियो में युवक ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगाते दिखे युवकों द्वारा सचिन राघव से माफी मंगवाने का भी दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर का बताया जा रहा वायरल वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज पुलिस की ओर से मामले में जांच और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले प्रयागराज के तट पर विशेष पूजा

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मां गंगा की विशेष आरती और मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। प्रयागराज, यूपी: भाजपा नेता अनामिका चौधरी ने कहा, "17 सितंबर को पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाता है। हम एक दिन पूर्व मां गंगा के तट पर आए हैं। मां गंगा की महाआरती की है और भोले बाबा को जल अर्पण किया है। प्रार्थना की है कि पीएम मोदी ऐसे ही देश का नेतृत्व करते रहें, स्वस्थ रहें।"
0
0
Report
Advertisement

नाथद्वारा पार्षद गायब मामले पर सांसद महिमा कुमारी ने SP को आड़े हाथ लिया

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा नगरपालिका के भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने और किडनैपिंग के आरोपों के बीच राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ खुद ग्राउंड ज़ीरो पर उतर आई हैं। विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ नाथद्वारा पहुँچیं सांसद ने पीड़ित परिजनों के भारी गुस्से के बीच जिला पुलिस कप्तान (SP) को फोन पर जमकर आड़े हाथों लिया। सांसद महिमा कुमारी ने एसपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आपने जानबूझकर ऐसा किया है। सुबह से फोन करके पूछ रही हूं कि हमारे लोग कहां हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा— "कांग्रेस का राज रहा हो या बीजेपी का, ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। कोई SHO एसपी का फोन नहीं उठा रहा, ये कैसे हो सकता है । सांसद ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि गायब पार्षदों या प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसपी की होगी। जनता के प्रति जवाबदेही का हवाला देते हुए सांसद ने एसपी को तुरंत नाथद्वारा पहुंचकर परेशान परिजनों का सामना करने और जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है।
0
0
Report

Bareilly में मौलाना के साथियों की गिरफ्तारी, बवाल की साजिश का खुलासा

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बीते साल 25 सितंबर में हुए बवाल करवाने वाले मौलाना तौकीर रजा के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, कैंट थाना पुलिस ने आरोपी रफीक बेग और मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इन पर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर बवाल की साजिश रचने का आरोप है। कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी इलाके के निवासी हैं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार धीर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की ,पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2025 को फरीदापुर चौधरी में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर लोगों को भड़काया। वहां 25 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए बवाल की साजिश बनाई गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शहर के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया था। रफीक बेग पर کوतवाली और अन्य थानों में 11 मामले दर्ज हैं। इनमें दंगा, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं। मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद पर चार मामले दर्ज हैं। इनमें इज्जत नगर और बारादरी थानों में दर्ज दंगा और अन्य गंभीर धाराओं के मामले हैं। दोनों आरोपी इन घटनाओं में शामिल थे और भाग निकले थे। बाइट आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी का उग्र प्रदर्शन: पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी का उग्र प्रदर्शन: पुलिस से धक्का-मुक्की, हल्का बल प्रयोग; डीएम कार्यालय के बाहर तक पहुंचे कार्यकर्ता नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के काफिले पर बाराबंकी के रामनगर में 13 सितंबर को हुई कथित घटना के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गन्ना कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती दिखी तो सीओ संगम कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय कक्ष के बाहर तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धक्का देकर परिसर से बाहर किया। प्रदर्शन के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों के साथ ही बाराबंकी के रामनगर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई गई। बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गन्ना कार्यालय में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। डीएम कार्यालय से कुछ दूरी पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की होने लगी। प्रदर्शनकारियों की संख्या और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, कार्यकर्ता पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ते रहे और डीएम कार्यालय कक्ष के ठीक बाहर तक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर किया। स्थिति सामान्य होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद 17 सितंबर को बाराबंकी होते हुए गोंडा जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामनगर में उनके काफिले पर हुई घटना में यदि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं की गई तो गुरुवार को सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण कल गोंडा जाएंगे। वह वहां विनोद हत्याकांड के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। फेसबुक पर जारी एक वीडियो के जरिए चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि गोंडा जाने से पहले वह बाराबंकी में रुककर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 13 सितंबर को रामनगर में अपने साथ हुई घटना को लेकर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा है कि यदि इस संबंध में जवाब नहीं मिलता है तो प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। इस बीच बुधवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बाद गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी पहुंचने को लेकर प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ने की संभावना है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top