222180
अयोध्याः पुलिस की कार्रवाई में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से 27 गोवंश बरामद
Shah Barepur, Uttar Pradesh:बाबा बाजार थाने के बनमऊ के पास कंटेनर में गोवंशों को ले जा रहे तीन गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा लिया। इस कार्रवाई में एक तस्कर के पांव में गोली भी लग गई। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर में बनमऊ के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर को रोक कर तलाशी लिया, तो 27 गोवंश कंटेनर से बरामद हुए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्व आदिवासी दिवस: दौसा के मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास में भव्य कार्यक्रम
Karauli, Rajasthan:विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव बांटे जा रहे पीले चावल, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर सपोटरा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सपोटरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में युवाओं की टोली गांव-गांव जाकर लोगों को पीले चावल बांट रही है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रही है। इसके साथ ही क्षेत्रभर में बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। समारोह में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल सहित विभिन्न लोक कलाओं का आयोजन किया जाएगा, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर: कोर्ट वकील ने साजिश का दावा किया
Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर केस: '15 जून को रची गई थी साजिश, बैलिस्टिक रिपोर्ट हत्या की गवाही देती है'— सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील संजीव कुमार सिंह का दावा आरा। भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को कई गंभीर दावे किए। भरत तिवारी के परिजनों से मिलने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को हुई घटना कोई आकस्मिक पुलिस कार्रवाई नहीं थी, बल्कि इसकी साजिश दो दिन पहले यानी 15 जून से ही रची जा चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि 16 जून को शाहपुर के तत्कालीन एसडीPO की ओर से पुलिस मुख्यालय को झूठी रिपोर्ट भेजी गई, जिसके आधार पर एसटीएफ की टीम को भोजपुर बुलाया गया और पूरी कार्रवाई पूर्व नियोजित थी। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में यह बताया गया कि क्षेत्र में बड़ी हिंसक घटना, फसाद या गंभीर वारदात होने की आशंका है, जबकि ऐसी कोई वास्तविक स्थिति नहीं थी। उनका आरोप है कि इसी कथित झूठी रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ को बुलाकर भरत तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। 16 जून को ही गांव पहुंच गई थी एसटीएफ अधिवक्ता ने दावा किया कि एसटीएफ की टीम 16 जून को ही बिलौटी गांव पहुंच चुकी थी। उनके अनुसार 17 जून को भरत तिवारी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन इसके बावजूद उसे घेरकर गोली मार दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में भरत तिवारी को तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन तब भी उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद उसे वाहन में बैठाया गया और करीब 15 मिनट बाद दो और गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मृत्यु हुई। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यदि भरत तिवारी जीवित बच जाता तो वह पूरी घटना का खुलासा कर सकता था। इसी वजह से साक्ष्य मिटाने और हत्या सुनिश्चित करने की नीयत से वाहन के अंदर दो और गोलियां चलाई गईं। बैलिस्टिक रिपोर्ट में पांच अलग-अलग हथियारों से फायरिंग का दावा वरिष्ठ अधिवक्ता ने दावा किया कि बैलिस्टिक जांच में यह सामने आया है कि भरत तिवारी को पांच अलग-अलग पिस्टलों से गोली मारी गई। उनका कहना है कि इससे यह संकेत मिलता है कि एनकाउंटर में शामिल कई पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की। उन्होंने यह भी दावा किया कि फॉरेंसिक जांच के अनुसार पहली तीन गोलियां कुछ दूरी से चलाई गई थीं, जबकि बाद की दो गोलियां बेहद नजदीक से मारी गईं। उनका कहना है कि वाहन के अंदर चली गोली से शरीर के अंदरूनी हिस्से की महत्वपूर्ण नस फट गई, जिसके कारण भरत तिवारी की मौत हुई। पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक और सीडीआर को बताया अहम सबूत संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैलिस्टिक रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, फेसबुक लाइव वीडियो और पुलिस अधिकारियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) इस पूरे मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। उनके अनुसार एनकाउंटर से पहले और बाद में पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस मुख्यालय के बीच हुई बातचीत की सीडीआर भी जांच एजेंसियों के पास उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि इन सभी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अदालत में यह साबित किया जा सकता है कि भरत तिवारी की हत्या हुई है और इसमें कई पुलिसकर्मियों की मिलीभगत थी। राष्ट्रपति सचिवालय में दी थी याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिवालय को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी, जिसमें एसडीपीओ, एसएचओ और एसटीएफ के जवानों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। उनके अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिहार के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने दावा किया कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय और प्रमंडलीय स्तर पर आंतरिक जांच कराई गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। उनका कहना है कि इसी जांच के बाद एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई और अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। 1400 करोड़ के कथित घोटाले से जोड़ा मामला संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी जवइनिया गांव के विस्थापितों से जुड़े लगभग 1400 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को उजागर कर रहे थे। उनका दावा है कि इसी कारण कुछ प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों ने साजिश रचकर उनकी हत्या कराई। उन्होंने कहा कि इस कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य मुख्य सचिव कार्यालय और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पास उपलब्ध हैं। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। गैर जमानती वारंट के लिए आरा कोर्ट में शुरू की प्रक्रिया संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एनकाउंटर में नामजद पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए आरा न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनका दावा है कि एक सप्ताह के भीतर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों और अन्य लोगों का नाम एफआईआर में नहीं है, लेकिन जिन्हें वह इस मामले का साजिशकर्ता मानते हैं, उनके खिलाफ भी गिरफ्तारी और सरकारी सेवा से बर्खास्तगी की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। 'हत्यारों को फांसी दिलाना हमारा उद्देश्य' अधिवक्ता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाना और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" श्रेणी का है, क्योंकि इसमें कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों पर ही हत्या का आरोप है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला देते हुए वह अदालत में दोषियों के खिलाफ कठोर दंड की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की मां, पिता, भाई और पूरा परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है तथा वे इस कानूनी लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे।0
0
Report
नवगछिया में अपहरण के बाद हत्या, शव नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Katihar, Bihar:हत्या कर शव को नदी में फेंका, नवगछिया पुलिस ने किया शव को बरामद अपहरण की सूचना भागलपुर जिला के नवगछिया थाना में दर्ज और लाश मिला कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र में पानी में उबलाते हुए शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी 05 अगस्त को उनके पुत्र का अपहरण नवगछिया, जिला भागलपुर से कर लिया गया हत्या के पीछे मृतक के पत्नी अनीता देवी को आरोपी बनाते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग नवगछिया पुलिस के द्वारा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था , जिसके निशानदेही पर मलकान घाट पहुंचकर शव को खोजने का प्रयास किया गया कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र के मलकाइन कोसी घाट पुल के पास एक व्यक्ति के पानी में उबलाते हुए शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के खरीक का रहने वाले उमेश शर्मा, उम्र 42 बर्ष के रूप में हुई है। मृतक के पिता कमलेश्वरी मिस्त्री ने बताया कि बीते 05 अगस्त को उनके पुत्र का अपहरण नवगछिया, जिला भागलपुर से कर लिया गया था । इसके बाद उन्होंने नवगछिया थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी और शुक्रवार को उन्हें अपने पुत्र की हत्या कर शव को नदी में बहने की सूचना पुलिस द्वारा प्राप्त हुई । इसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचकर अपने पुत्र की पहचान करते हुए पुलिस से हत्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के पीछे मृतक के पत्नी अनीता देवी को आरोपी बनाते हुए पुलिस से मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है । इस संबंध में बताया जाता है कि नवगछिया पुलिस के द्वारा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था , जिसके निशानदेही पर मलकान घाट पहुंचकर शव को खोजने का प्रयास किया गया और इसी खोजबीन के दौरान उनका शव नदी से बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है । आए दिन क्षेत्र में हो रहे हत्याओं की घटना से लोग सहमे हुए हैं और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
2 साल की बच्ची से रेप: रायगढ़ कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद सुनाई
Raipur, Chhattisgarh:2 साल की बच्ची के साथ रेप करने के 3 साल पुराने मामले में रायगढ़ की फास्ट्रेक कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।0
0
Report
आगरा में ऑटो पलटने से 5 लोग सुरक्षित निकाले गए; जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: एडिशनल DCP क्राइम हिमांशु गौरव ने कहा, "हमें थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक नाले में एक ऑटो के पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो और 5 व्यक्तियों को नाले से सकुशल निकाल लिया गया है। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है..."0
0
Report
जयपुर के 31 विद्यार्थियों की पहली हवाई यात्रा सपनों को सच करने की शुरुआत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा विभाग के लिए कल का दिन बाद खास रहने वाला है कल सरकारी स्कूल के बच्चे पहली बार हवाई यात्रा करेंगे,,, 8 अगस्त को जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे से विभिन्न सरकारी स्कूलों के 31 बच्चे पहली बार हवाई जहाज से सपनों की उड़ान भरेंगे। इस कार्यक्रम के तहत हम जरूरतमंद बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव कराने जा रहे हैं। हमारे लिए यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि बच्चों को बड़े सपने देखने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का प्रयास है。 8 अगस्त को बच्चे जयपुर से फ्लाइट द्वारा जेवर एयरपोर्ट पहुँचेंगे। वहाँ उनका स्वागत किया जाएगा और फिर बस द्वारा उन्हें राष्ट्रपति भवन ले जाया जाएगा。 राष्ट्रपति भवन में बच्चों को गाइडेड टूर कराया जाएगा। वहाँ वे हमारे देश के इतिहास, लोकतंत्र और राष्ट्रपति भवन के महत्व के बारे में जानेंगे। हमें विश्वास है कि यह अनुभव उनके लिए बहुत खास और प्रेरणादायक होगा。 इसके बाद सभी बच्चों को इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिखाया जाएगा, ताकि वे हमारे देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान के बारे में भी जान सकें。 अंत में सभी बच्चे दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा वापस जयपुर लौटेंगे。 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा हमारा उद्देश्य बच्चों को सिर्फ घुमाना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसा अनुभव देना है, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहे और उन्हें जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दे। हमें विश्वास है कि आप सभी सहयोग और मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम और भी सफल बनेगा。 इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट करने उनके जयपुर आवास पर पहुंचे बच्चों को शुभकामना संदेश देते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि आज फ्लाइट ऑफ फैंटेसी जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं राउंड टेबल इंडिया, जयपुर पिंकसिटी राउंड टेबल 171 तथा सभी सहयोगी संस्थाओं को इस अनूठी पहल के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। हमारी सरकार का विश्वास है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के अवसर भी मिलने चाहिए। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नए अनुभव, नए अवसर और नया आत्मविश्वास ही एक बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।0
0
Report
Advertisement
आगरा में बारिश के बीच टेंपो गहरे गड्ढे में समा गया, तीन महिलाएं बचीं
Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिग ब्रेकिंग अपडेट आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सवारियों से भरा टेंपो बारिश के बीच गढ्ढे में समाया, टेंपो में सवार थे तीन महिलाएं, दो छात्राएं, जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था गढ्ढा, 15 - 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया टेंपो, पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को निकाला बाहर, स्थानीय निवासी राजेंद्र बना देवदूत,लोगों की बचाई जान, सभी घायलों को पुलिस ने भेजा, अस्पताल, टेंपो को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी अंडरपास का मामला।0
0
Report
कुशीनगर: पाक झंडा पोस्ट मामले में सलमान अली गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर कार्रवाई - पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो की स्टोरी पोस्ट करने का मामला - तरयासुजान पुलिस ने आरोपी सलमान अली को किया गिरफ्तार - तरयासुजन थाना क्षेत्र के बांकखास गांव का रहने वाला है आरोपी सलमान अली - आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी तरयासुजान पुलिस - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कुशीनगर पुलिस ने दिखाई सख्ती0
0
Report
DM के हस्तक्षेप से 3 साल बाद किसान की जमीन माप का समाधान
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग डीएम आगरा मनीष बंसल के प्रति बढ़ रहा लोगों का विश्वास 3 साल के बाद जमीन की पैमाइश का हुआ समाधान समाधान होने के बाद किसान के चेहरे पर आई मुस्कान - किसान डीएम के लिए अपने खेत के ककोड़े सब्जी लेकर पहुंचा जनसुनवाई के दौरान किसान ने ककोड़े की सब्जी डीएम को सौंपी डीएम ने भी खुशी खुशी स्वीकार की किसान की ककोड़े की सब्जी डीएम के हस्तक्षेप के बाद हुआ था किसान की जमीन पर पैमाईश का काम किसान ने डीएम का जताया आभार बाह तहसील के बसई अलेरा में स्थित जमीन का था मामला0
0
Report
Advertisement
जयपुर के 31 सरकारी स्कूलों के बच्चों को पहली हवाई यात्रा का तोहफा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर 31 सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी पहली हवाई यात्रा की सौगात。 8 अगस्त को जयपुर से जेवर एयरपोर्ट तक भरेंगे 'फ्लाइट ऑफ फैंटेसी' की उड़ान。 राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का करेंगे भ्रमण。 जरूरतमंद बच्चों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने की अनूठी पहल。 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं और प्रेरक संदेश。 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा पहली उड़ान सिर्फ सफर नहीं सपनों को नई ऊंचाई देने का अवसर。 राउंड टेबल इंडिया व जयपुर पिंकसिटी राउंड टेबल 171 के सहयोग से आयोजन0
0
Report
दादरी गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता घायल, अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
Charkhi Dadri, Haryana:दिनदहाड़े थाना शहर के सामने 30 राउंड फायरिंग कर 7 युवाओं को घायल करने वाले तीनों आरोपी पुलिस ने किया काबू पुलिस मुठभेड़ में गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता घायल, अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि दादरी फायरिंग मामले में दो अन्य साजिशकर्ता भी पुलिस ने किये काबु जिला चरखी दादरी पुलिस ने दादरी शहर में हुई गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने की बड़ी सफलता हासिल पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया अरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं, पुलिस ने मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल दादरी शहर में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपियों की तलाश में CIA पुलिस टीम द्वारा बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन HR19U-6405, मारुति फ्रॉन्क्स, सफेद रंग की तलाश शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन कलानौर की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी। पुलिस टीम ने आरोपी को हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को काबू कर लिया तथा उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान रोहित उर्फ कातिया पुत्र मुकेश निवासी गांव माजरा (दुबलधन), जिला झज्जर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दादरी शहर में हुई गोलीबारी की घटना की साजिश में शामिल होना स्वीकार किया पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज घायल आरोपी को पुलिस द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया मुठभेड़ की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मौके की फोटोग्राफी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर सीन ऑफ क्राइम टीम तथा एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें। दादरी शहर में हुई फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीत पुत्र हजारी निवासी साहुवास तथा युदबिन्दर पुत्र शुभराम निवासी सांगा, हाल निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका, वारदात की योजना तथा अन्य संबंधित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना बौंद कलां में आरोपी रोहित उर्फ कातिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर नियमानुसार जांच की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा दादरी फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीमें घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, वारदात में प्रयुक्त संसाधनों तथा घटना के पीछे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है。0
0
Report
गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद लंबा जाम, वाहन रफ्तार घट गई
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में तेज बारिश, और बारिश के बाद लगा लम्बा जाम. जाम के कारण रेंग रेंग चल रहे है वाहन. गुरूग्राम से दिल्ली कि तरफ जाने वाले रास्ते पर लगा जाम. फिलहला मौके पर गुरूग्राम पुलिस के जावन मौजूद लेकिन बारिश के कारण वाहनों कि रफ्तार हुई कम. सुबह से ही गुरूग्राम में हो रही है रुक रुक कर बारिश0
0
Report
Advertisement
सीआईटीयू का जेल भरो आंदोलन: पुनर्वास रोक, वेतन और स्थायित्व की मांग
Krishnanagar, West Bengal:কৃষক ও শ্রমজীবীদের বিভিন্ন দাবীতে নদীয়ার কৃষ্ণনগরে সিটু’র উদ্যোগে ‘জেল ভরো’ আন্দোলন সংগঠিত হয়ে মশাল মিছিল করা হয়। শ্রমিক,কৃষক,ক্ষেতমজুর সহ সমস্ত শ্রমজীবী মানুষের ডাকে আগামী ১০ ই আগস্ট ২০২৬ নদীয়ার কৃষ্ণনগরে এক বিশাল ‘জেল ভরো’ আইন অমান্য আন্দোলনের ডাক দেওয়া হয়েছে সিটু (CITU) কৃষ্ণনগর আঞ্চলিক সমন্বয় কমিটির উদ্যোগে এবং পালিত হবে এই কর্মসূচি।।মূল দাবীগুলির মধ্যে রয়েছে পুনর্বাসন ছাড়া উচ্ছেদ নয়:রেল হকার,স্ট্রিট হকার ও বস্তিবাসীদের পুনর্বাসন ছাড়া কোনো ভাবেই উচ্ছেদ করা চলবে না। শ্রমকোড বাতিল করতে হবে।।শ্রমিকের জীবন-জীবিকা ও অধিকারহরণকারী শ্রমকোড অবিলম্বে বাতিল করতে হবে।ভোটার তালিকা সংশোধন ও এসআইআর (SIR)-এ বাদ পড়া প্রকৃত ভোটার দের নাম পুনরায় তালিকায় অন্তর্ভুক্ত করতে হবে। মজুরি ও চাকরির স্থায়ীকরণ ও সমান কাজে সমান বেতন প্রদান,ঠিকা শ্রমিকদের স্থায়ী করণ এবং ন্যূনতম মজুরি সহ বোনাস,গ্রাচুইটি ও পেনশনের দাবী সহ সমস্ত শ্রমজীবীর জন্য সামাজিক সুরক্ষার জোরালো দাবী সহ বিভিন্ন দাবী-দাওয়া নিয়ে মশাল মিছিল অনুষ্ঠিত হয় আজ। তবে,আগামী ১০ আগস্ট ২০২৬,দুপুর বেলা ১টায় কৃষ্ণনগরে এই কর্মসূচি ও জমায়েত অনুষ্ঠিত হবে বলে আয়োজক কমিটির পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে ইতিমধ্যেই。0
0
Report
देब्रा में टीएमसी नेता के घर छह घंटे ताबड़तोड़ तलाशी, पुलिस क्या खोज रही?
Kharagpur, West Bengal:पश्चिम मेदिनीपुर के देब्रा में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता के घर जिला पुलिस की marathon तलाशी से सनसनी फैल गई। देब्रा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-सभापति तथा पंचायत समिति के पूर्ति दफ्तर के कर्माध्यक्ष सीतеш धोड़ा के घर में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई यह अभियान लगभग छह घंटे तक जारी रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे बड़ी पुलिस टीम के साथ तलाशी शुरू हुई। घर के हर कमरे और अहम दस्तावेज जांचे गए। जिला पुलिस ने कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लिए गए थे, इस शिकायत के मद्देनजर तलाशी चल रही है। घटना की खबर फैलने पर घर के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। इस लंबी तलाशी के पीछे क्या वजह है, यह कयासों से भरा है;लेकिन याद रहे, जांच जारी है। पुलिस ने अभी तक औपचारिक बयान नहीं दिया है; जांच समाप्त होने पर ही सच्चाई सामने आएगी।0
0
Report
गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर विवाहिता मौत: क्या साजिश, पोस्टमार्टम से खुले रहस्य
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराईच इलाके में एक विवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला कुछ ही देर पहले अपने पति की शिकायत के सिलसिले में पुलिस थाने पहुंची थी और शाम होते-होते उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतका के मायके पक्ष ने पहले ही पति से जान का खतरा होने की आशंका जताई थी। फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आखिर यह आत्महत्या है, हादसा या फिर किसी साजिश का हिस्सा? गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के खझवां रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी संगीता प्रजापति के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि संगीता अपने पति राज प्रजापति द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए थाने आई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरा मामला रहस्यमय बन गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। संगीता की शिकायत पर पति राज प्रजापति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद 19 जून को पति संगीता को अपने साथ घर ले गया था, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद वह हरपुर गुलहरिया स्थित अपने मायके लौट गई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद लगातार जारी रहा। राज प्रजापति का कहना है कि उसकी पत्नी 16 जुलाई से घर छोड़कर चली गई थी, जिसकी शिकायत उसने आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के सिलसिले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। वहीं, मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले संगीता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पति से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने पति राज प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर सीओ चौरीचौरा का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए जा रहे अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह आत्महत्या थी, दुर्घटना या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम—इन सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
