icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हजारेश्वर महादेव मंदिर: एक शिवलिंग पर हजार छोटे शिवलिंग, श्रावण में भक्तों की आस्था का केंद्र

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - श्रावण मास... यानी भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन समय। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं और हर ओर हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। लेकिन चित्तौड़गढ़ में एक ऐसा शिवधाम भी है, जिसकी महिमा उसे बाकी शिव मंदिरों से अलग पहचान देती है। यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग पर एक नहीं, बल्कि एक हजार छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि यहां एक लोटा जल अर्पित करने से एक साथ हजार शिवलिंगों का जलाभिषेक होता है और श्रद्धालु को हजार अभिषेक का पुण्य प्राप्त होता है। श्रावण मास में यह प्राचीन मंदिर आस्था, इतिहास और अध्यात्म का भव्य संगम बना हुआ है। चित्तौड़गढ़ शहर के पावटा चौक के समीप स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनूठी बनावट और प्राचीन मान्यताओं के कारण सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उसी शिवलिंग पर एक हजार छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। यही कारण है कि इसे हजारेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां एक बार जलाभिषेक करने से भक्त को एक साथ हजार अभिषेक का पुण्य प्राप्त होता है। श्रावण मास में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी रहता है। आस्था के साथ-साथ हजारेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भी बेहद रोचक है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार इसका निर्माण हजारी नामक एक माली ने कराया था, जिसने अपनी पूरी संपत्ति भगवान शिव को समर्पित कर दी थी। समय के साथ आए भूकंप और प्राकृतिक बदलावों के कारण मंदिर जमीन में दब गया और लंबे समय बाद पुनः प्रकट हुआ। बताया जाता है कि यह शिवलिंग श्री यंत्र पर स्थापित है तथा इसका एक बड़ा हिस्सा आज भी जमीन के भीतर स्थित है। मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन बावड़ी और उससे जुड़े पुराने मार्ग के अवशेष इसकी ऐतिहासिकता को और मजबूत करते हैं। महंतों के अनुसार यह शिवधाम सदियों से साधु-संतों की तपोस्थली रहा है, जहां कभी विशाल मेले लगते थे और दूर-दूर से संत-महात्मा साधना के लिए पहुंचते थे। श्रावण मास के अवसर पर हजारेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुका है। प्रतिदिन प्रातः चार बजे भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया जाता है। महंत 1008 श्री चंद्र भारती जी महाराज के सानिध्य में 21 ब्राह्मण पूरे श्रावण मास महामृत्युंजय मंत्र का जाप और विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। शाम को भगवान का मनमोहक पुष्प श्रृंगार, दिव्य झांकी और भव्य महाआरती श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देती है। मंदिर में राजस्थान ही नहीं, बल्कि मुंबई, हैदराबाद, पंजाब सहित देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि विदेशों में रहने वाले भक्त भी ऑनलाइन माध्यम से अभिषेक और पूजा में सहभागी बन रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान शिव अवश्य स्वीकार करते हैं। इतिहास की विरासत... आस्था का विश्वास... और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा का अद्भुत संगम है चित्तौड़गढ़ का हजारेश्वर महादेव मंदिर। एक स्वयंभू शिवलिंग, उस पर स्थापित एक हजार शिवलिंग और श्रावण मास में उमड़ती भक्तों की अपार श्रद्धा इस मंदिर को देश के विशिष्ट शिवधामों में शामिल करती है। यदि श्रावण में शिवभक्ति की अलौकिक अनुभूति करनी हो, तो हजारेश्वर महादेव मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) के चुनाव चिह्न–नाम विवाद पर अगली सुनवाई तय की

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANIL DESAI & ARVIND SAWANT ON SUPREMECOURT HEARS SHIV SENA (UDDHAV THACKERAY FACTION)’S PLEA SEEKING EXPEDITIOUS ADJUDICATION OF THE PENDING DISQUALIFICATION PETITIONS AGAINST MLAS OF BOTH SHIV SENA FACTIONS, ALONG WITH THE PARTY SYMBOL DISPUTE शिवसेना (UBT) के सांसद अनिल देसाई ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बारे में कहा, "काफी समय बाद आज इस मामले पर सुनवाई हुई। हमारी तरफ से कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच के सामने घटनाओं का पूरा क्रम रखा। अगर फैसला पहले आ गया होता, तो पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में आज जो हालात दिख रहे हैं, वे पैदा नहीं होते। यह सब रोका जा सकता था। संविधान की दसवीं अनुसूची और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच के मुताबिक फैसला आना ज़रूरी है, ताकि कोई भी विधायक या सांसद अपनी मूल पार्टी छोड़कर असली पार्टी होने का दावा न कर सके। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई अगले मंगलवार के लिए तय की है और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने का निर्देश दिया है।" शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "आज सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना से जुड़ी लंबित याचिका पर सुनवाई की। यह मामला हमारी मान्यता, हमारे नेता, हमारे चुनाव चिह्न और हमारी पार्टी के नाम से जुड़ा है..."
0
0
Report

मोरादाबाद के निजी विश्वविद्यालय में धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Kumar Ranvijay Singh (SP City) on case registered over alleged sexual exploitation and conversion pressure on BCA student at private university. MORADABAD, उत्तर प्रदेश: सिटी एसपी कुमार रणविजय सिंह कहते हैं, "भगतपुर में एक शैक्षणिक संस्थान की एक छात्रा ने कल भगतपुर के SHO को एक शिकायत सौंपी। उसने आरोप लगाया कि दवाएं खरीदते समय उसकी मुलाकात अरमान मेडिकल में एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना परिचय अमन के रूप में दिया। बाद में उसे पता चला कि वह मुस्लिम है। जब उसे पता चला कि उसे उसकी पहचान पता है, तो उसने कथित तौर पर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया और बाद में उसकी तस्वीरों और वीडियो का उपयोग करके उसे ब्लैकमेल किया। एक एफआईआर दर्ज की गई है, और अरमान को गिरफ्तार करने के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।"
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले के खिलाफ विद्यार्थियों का मांगपत्र: परीक्षाओं के रद्दीकरण और सुधार

Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन बढ़ रहा है. गुरुवार को छात्रों ने विस्तृत मांगपत्र जारी किया जिसमें 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2023 और 2025 बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी की भूमिका की सीबीआई और ईडी से जांच कराने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और अभ्यर्थियों को अधिक पारदर्शी व्यवस्था देने की मांग की गई है. मांगपत्र में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के कथित संलिप्तता की भी जांच की मांग है. अन्य मांगों में स्थानांतरण, अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग एजेंसी, परीक्षा कैलेंडर जारी करने और समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की बात है. 14वीं जेपीएससी की अधियाचना वापस लेकर संयुक्त विज्ञापन, अधिकतम आयु सीमा 1 अगस्त 2018 के अनुसार तय करना, ओएमआर शीट में Not Attempted का विकल्प देना, उत्तर पुस्तिकाओं की मैनुअल जांच की डिजिटल कॉपी OTR ID पर अपलोड करना और परिणाम के साथ कटऑफ व स्कोर कार्ड सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराना, साथ ही सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 42 वर्ष और अन्य वर्गों के लिए छूट की मांग भी उठी है. मांगपत्र के अनुसार सभी मांगें बाध्यकारी हैं और पूरा नहीं होने पर राज्य सरकार जिम्मेदार होगी; मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने की मांग भी सख्त तौर पर कही गई है.
0
0
Report
Advertisement

अभिलाष साहू के विवादित बयान पर कांग्रेस में अल्पसंख्यकों का भारी विरोध, निष्कासन मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू के कथित अल्पसंख्यक समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पार्टी के भीतर ही नाराजगी बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अभिलाष साहू को पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया, तो झारखंड के सभी अल्पसंख्यक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे। प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की रही है। ऐसे में पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किसी विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से अभिलाष साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, लेकिन केवल नोटिस पर्याप्त नहीं है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द से जल्द अभिलाष साहू के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य के अल्पसंख्यक पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।
0
0
Report

PT Usha: ग्लासगो में बच्चों के साथ अहमदाबाद की शान, 2030 के लिए उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:GLASGOW (SCOTLAND): PT USHA (PRESIDENT, INDIAN OLYMPIC ASSOCIATION)/ RAGHURAM IYER (CEO, INDIAN OLYMPIC ASSOCIATION)/ DR DONALD RUKARE (PRESIDENT, COMMONWEALTH SPORT)/ KATIE SADLEIR (CEO, COMMONWEALTH SPORT)\nग्लासगो, स्कॉटलैंड: कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात पर, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा कहती हैं, \"आज हमने यहाँ पतंग उड़ाने के कार्यक्रम जैसा जश्न मनाया है क्योंकि यह एक त्योहार है, अहमदाबाद शहर का एक खास त्योहार है, जिस पर गुजरात को हमेशा गर्व रहा है, और यहाँ ग्लासगो में हमने बच्चों के ज़रिए इसे मनाया है। वे भारतीय समुदाय का हिस्सा हैं, और असल में यही वह मज़ा और दोस्ती है जो हम 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नई पीढ़ी के लिए चाहते थे। साथ ही, मैंने यहाँ कई वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस देखीं, और यहाँ बहुत मज़ा और दोस्ती है, और अच्छी भागीदारी भी देखने को मिली है...\"
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में बुजुर्ग महिला पर पागल कुत्ते का हमला, अस्पताल में भर्ती

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र के छोटी सरवा गांव में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला गनी पत्नी वागू घर के पास मवेशियों को चारा डालने गई थी, तभी कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर काटने के घाव हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया और घायल महिला को महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यही कुत्ता इधर-उधर घूम रहा है, जिससे अन्य लोगों पर भी हमले की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से कुत्ते को पकड़ने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है。
0
0
Report

नकाबपोश बदमाश ने भंवरी देवी की हत्या, गिरफ्तार की मांग पर धरना जारी

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर गाँव में देर रात एक नकाबपोश ने घर में घुसकर भंवरी देवी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। विरोध करने पर उसने उनकी दो बेटियों पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका के परिवार और समुदाय के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर लोहावट के जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं; मामला यह है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। धरने के दौरान लोगों ने कहा कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम तभी होगा जब आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग लोहावट थाने का घेराव करने पहुँचे। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल जिला अस्पताल लोहावट के समक्ष बचोई समाज का धरना जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में संगरिया के ईओ के खिलाफ फर्जी पट्टा मामले में कार्रवाई की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में संगरिया नगर पालिका के वार्ड संख्या 30 निवासी रामस्वरूप ने गुरुवार को जिला कलक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपकर नगर पालिका संगरिया के तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध फौजदारी कार्रवाई की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन ईओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2022 में नियमों को दरकिनार कर गली आम की भूमि पर फर्जी पट्टा जारी कर दिया, जिसके आधार पर संबंधित लोगों ने गली एवं खाली भूखंड पर कब्जा कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पूर्व में भी दस बार जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र दे चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई पट्टे की प्रतिलिपि भी उन्हें आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई।
0
0
Report

बीकानेर में एमएन अस्पताल के पास पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पेयजल बर्बाद

Bikaner, Rajasthan:जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद एमएन हॉस्पिटल के पास दो दिन से फूटी पड़ी है पाइपलाइन शिकायत पर पहुंची टीम बिना मरम्मत किए ही लौटी स्थानीय लोगों में नाराजगी, जल्द समाधान की उठाई मांग Intro - बीकानेर में एक ओर जहां पानी की हर बूंद बचाने की अपील की जाती है वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बह रहा है मामला एमएन हॉस्पिटल के पास का है, जहां पिछले दो दिनों से पेयजल पाइपलाइन फूटी हुई है और लगातार पानी की बर्बादी हो रही है स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत किए बिना ही वापस लौट गई इतना ही नहीं, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के बावजूद नियमित जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता रहा क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक तरफ शहर में कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहता है वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से अमूल्य पेयजल व्यर्थ हो रहा है लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
0
0
Report

बेमेतरा के थानखम्हरिया में एल्डरमैन शपथ समारोह विवाद, सभी पार्षद अनुपस्थित

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले की नगर पंचायत थानखम्हरिया में तीन मनोनीत एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीतिक हलचल देखने को मिली। समारोह विवादों में घिर गया, क्योंकि कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू तो मौजूद रहे, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष और सभी 15 पार्षद कार्यक्रम से नदारद रहे। बंद कमरे में आयोजित इस कार्यक्रम में साजा एसडीएम पिंकी मनहर ने विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में तीनों मनोनीत एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों की गैरमौजूदगी अब कई सवाल खड़े कर रही है। गौरतलब है कि नगर पंचायत की अध्यक्ष भाजपा से हैं और एल्डरमैन का मनोनयन भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक ईश्वर साहू ने मीडिया से बातचीत में खराब मौसम को इसकी वजह बताया और कार्यक्रम को सफल बताया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top