Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

11 साल बाद मां-बच्चों का भावुक मिलन: म्यांमार त्रासदी से बिछड़ा परिवार फिर मिला

AMANIL MOHANIA
Mar 19, 2026 12:20:34
Nalhar, Haryana
story :- 11 साल बाद मां-बच्चों का भावुक मिलन, म्यांमार त्रासदी में बिछड़ा परिवार फिर हुआ एक। म्यांमार (बर्मा) में हुई त्रासदी के दौरान 11 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी फातिमा बेगम आखिरकार नूंह में अपने पति और बच्चों से मिल गईं। इस भावुक मिलन ने लंबे समय से बिछड़े परिवार की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, फातिमा बेगम के पति बीनी यामीन करीब 11 साल पहले अपनी दो बेटियों के साथ भारत आकर हरियाणा के नूंह जिले में रहने लगे थे। वहीं फातिमा बेगम करीब छह महीने बाद अपने üç बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हुईं, लेकिन कोलकाता सीमा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में उन्हें ऑल बंगाल यूनियन के हवाले कर दिया गया, जिससे वे अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो गईं। करीब दो साल पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के प्रयासों से उनकी दो बेटियाँ नूंह में अपने पिता के पास पहुंच गई थीं। फातिमा बेगम कोलकाता पुलिस और ऑल बंगाल यूनियन के साथ नूंह पहुंचीं, जहां उन्हें वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया गया। इसके बाद सीजेएम नेहा गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। करीब 11 साल बाद हुए इस मिलन के दौरान परिवार के सभी सदस्य भावुक नजर आए और पूरे माहौल में खुशी और सुकून का माहौल रहा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 19, 2026 13:41:12
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके में रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला है, जहां एक बेकाबू काली कार ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है। हादसे में लोहे की दुकान के मालिक 40 वर्षीय गुलाब सिंह की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कार चालक आदित्य कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन भी कब्जे में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 19, 2026 13:34:07
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়া: নদিয়ার পলাশীপাড়া বিধানসভা কেন্দ্রে তৃণমূল প্রার্থী হিসেবে রুকুবানুর রহমানকে পছন্দ নয়। প্রার্থী হিসেবে ভূমিপুত্র চাই এই দাবি তুলে আজ পলাশীপাড়া বীজপুর রোডে তৃণমূল কংগ্রেস কর্মীরা পথ অবরোধ এবং রাস্তায় টায়ার জ्वালিয়ে প্রতিবাদ বিক্ষোভ দেখাতে শুরু করে। এলাকায় কর্মী সমর্থকদের দাবি, দল যে প্রার্থী ঘোষণা করেছে সেই রুওবানুর রহমানকে তাদের পছন্দ নয়। তাই এই প্রতিবাদ ও বিক্ষোভ বলে জানান কর্মী সমর্থকরা। পলাশীপাড়া কেন্দ্রে অনুপ রায়কে প্রার্থী হিসেবে দেখতে চান তারা আর এই দাবি নিয়ে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ ও প্রতিবাদ কর্মী সমর্থকদের।তাদের দাবি অবিলম্বে প্রার্থী বদল করতে হবে। দীর্ঘ সময় ধরে অবরোধ চালালে পুলিশ এসে অবরোধ তুলে দেয়। এই কেন্দ্রে আগেরবার মানিক ভট্টাচার্য জয়ী হয়েছিল। নিয়োগ দুর্নীতি মামলায় দীর্ঘদিন জেল খাটার পর জামিন পান।যদিও এবার তাকে পলাশীপাড়া বিধানসভা কেন্দ্র থেকে টিকিট দেওয়া হয়নি। এখানে প্রার্থী করা হয়েছে চাপড়ার প্রাক্তন বিধায়ক রুকবনুর রহমানকে। এলাকার বেশ কিছু তৃণমূল কর্মী সমর্থকদের পছন্দ নয় তৃণমূল প্রার্থীকে আর তাই এই প্রতিবাদ ও বিক্ষোভ। যে হওয়ার কথা ছিল তৃণমূল প্রার্থী অনুপ রায় তিনি ও বলেন কর্মীদের আবেগ তারা ক্ষোভ প্রকাশ করছে। ছবি বাইট বিক্ষোভ কারীদের, শেষে অনুপ রায় যাকে চায় এলাকার মানুষ তৃণমূল প্রার্থী হোক ভূমিপুত্র কে।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 19, 2026 13:33:04
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर प्रभारी मंत्री खराड़ी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, सांसद रोत पर कसा तंज डूंगरपुर जिले में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित ईडीपी सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी और जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने पिछले दो वित्तीय बजटों के दौरान जिले में हुए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान मंत्री खराड़ी ने क्षेत्रीय सांसद राजकुमार रोत का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि सरकार जिले के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डूंगरपुर जिले में अब तक की कुल 67 घोषणाओं में से 22 पूरी हो चुकी हैं। 38 योजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि 7 कार्य स्थानीय विवादों के कारण लंबित हैं। मंत्री ने दावा किया कि 90 प्रतिशत कार्य जमीन पर उतर चुके हैं और आगामी सत्र 2026-27 की घोषणाओं को भी जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री खराड़ी ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधा। सांसद द्वारा मुख्यमंत्री के बार-बार डूंगरपुर-बांसवाड़ा दौरे पर किए गए कमेंट्स का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं और जनता के बीच रहना उनका कर्तव्य है। उनके बार-बार आने से क्षेत्र का भला ही होता है। सांसद कहते हैं कि कुछ काम नहीं हुआ, जबकि इस बजट में अकेले डूंगरपुर के लिए 32 घोषणाएं की गई हैं। मैं उन्हें सलाह देना चाहता हूँ कि वे किसी अच्छे आंखों के डॉक्टर से जांच कराएं और चश्मा बदलें ताकि उन्हें धरातल पर हो रहा काम दिखाई दे। मंत्री ने आगे कहा कि जिन घोषणाओं पर काम हो रहा है, उनमें से कई तो खुद सांसद की विधानसभा क्षेत्र की हैं, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 19, 2026 13:32:42
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बढ़ रही अनियमितताओं और प्रश्नपत्र की निम्न गुणवत्ता को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जब कुलपति बीपी सारस्वत छात्र नेताओं से बात करने के लिए बाहर आए तो छात्र उन पर भड़ गए और प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग को लेकर सवाल खड़े करने लग गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का रहे छात्रों ने बताया कि 18 मार्च विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में तृतीय वर्ष की प्रथम परीक्षा का प्रश्नपत्र अत्यंत निम्न स्तर का था। प्रश्नपत्र में छपाई की खराब थी। उसमे अस्पष्ट अक्षर और अव्यवस्थित प्रस्तुति जैसी गंभीर खामियाँ थी। इससे विद्यार्थियों को प्रश्न समझने में कठिनाई हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति बनाकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 13:31:13
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम बदमाशों ने बेखौफ होकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक से घर लौट रहे एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और असलहों के बल पर करीब ढाई लाख रुपये नकद व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। ​जानकारी के अनुसार, ग्राम टटी डंडिया निवासी अमित कुमार पुत्र मेघ सिंह, मोहनपुरा में 'जय मां अंबे ग्राहक सेवा केंद्र' का संचालन करते हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे जब अमित केंद्र बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कला बंबा के पास पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।​अमित के सड़क पर गिरते ही गाड़ी से 3-4 नकाबपोश बदमाश उतरे। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनका हेलमेट छीनकर उसी से उन पर वार किया।​बदमाशों ने अमित को अवैध असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश बैग में रखे 2.50 लाख रुपये नकद, कैश विड्रॉल मशीन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर रफूचक्कर हो गएl घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अगसौली पुलिस चौकी स्थित है। इसके बावजूद बदमाश इतनी बड़ी वारदात कर आसानी से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची l कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और दबिश दी जा रही है l पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है l
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 19, 2026 13:30:34
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी से बड़ी खबर है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में दिनदहाड़े बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी सीएसपी केंद्र पर पहुंचे और पिस्टल के बल पर संचालक को डराकर नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 13:28:08
Padrauna, Uttar Pradesh:देश भर में चैत्र नवरात्रि में भक्त मंदिर और घर में व्रत रख कर पूजा अर्चना कर रहें हैं, तो वही कुशीनगर के प्रसिद्ध खनहवार देवी मंदिर में भक्त सुबह से ही पूजा अर्चना कर रहे है,इस मंदिर के इतिहास की बात करे तो बिहार प्रान्त के गोपालगंज जिले में स्थित हजारों वर्ष पूर्व थावे देवी मंदिर से जुड़ा है,इस मंदिर पर जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक से अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है,खनवार देवी मंदिर पर हर वर्ष चैत्र नवरात्र के आख़री दिन काफी धूमधाम से मेला का भी आयोजन किया जाता है,जिसमे कुशीनगर, देवरिया,महराजगंज,और बिहार प्रान्त के भक्त इस मंदिर पर पूजा - अर्चना करने आते है ।
911
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 19, 2026 13:24:04
Alwar, Rajasthan:दीपावली के पटाखे से अलवर के रैणी में भाई-बहन गंभीर झुलसे, बालिका के सिर में चोट अलवर जिले के रैनी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दीपावली के लिए रखे गए पटाखे फोड़ना भाई-बहन को भारी पड़ गया। पटाखे फोड़ते समय दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे और घर पर कोई बड़ा मौजूद नहीं था। इसी दौरान प्रिंस और मीनाक्षी ने कमरे की पट्टी से पटाखे उतारे और उन्हें पत्थर पर फेंककर फोड़ना शुरू कर दिया। तभी अचानक पटाखा तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दोनों बच्चे झुलस गए। इस दौरान एक पत्थर उछलकर बालिका मीनाक्षी के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। घायल बच्चों की मां सरोज ने बताया कि वह खेत पर गई हुई थीं और पीछे से दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान पटाखे फोड़ते समय यह हादसा हो गया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
900
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 19, 2026 13:23:37
Tonk, Rajasthan:टोंक मस्जिद इमाम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, व्यक्ति गंभीर झुलसा—जयपुर रेफर टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमण्डा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मस्जिद के इमाम पर एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले मालपुरा अस्पताल ले जाया गया और हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के बिलाड़ा निवासी आबिद अब्दुल रशीद, जो कलमण्डा गांव की मस्जिद में इमाम हैं, का बीती रात गांव के हकीम पीनारा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते आज दोपहर हकीम पीनारा के टॉयलेट में जाते ही उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के बाद हकीम पीनारा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे झुलसी हालत में बाहर निकालकर तत्काल मालपुरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया गया। मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
774
comment0
Report
Advertisement
Back to top