Back
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, कैलादेवी मंदिर में घट स्थापना और भक्तों की भारी भीड़
ACAshish Chaturvedi
Mar 19, 2026 12:30:37
Karauli, Rajasthan
जिले में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ हुई चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, कैलादेवी मंदिर में विधि विधान से की गई घट स्थापना,
जिला करौली
उत्तर भारत के प्रसिद्ध कैलादेवी सहित जिले भर में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रा का शुभारम्भ हो गया। नवरात्रि में 9 दिन विधि विधान से माता की पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ, भैरव स्त्रोत पाठ, कन्या-लांगरा पूजन जैसे अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में देवी स्थापना पूजा-पाठ और अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे। देवी मां की आराधना कर अमन चैन और खुशहाली की कामना करते हैं। कैलादेवी में करीब 17 दिन चलने वाले चैत्र नवरात्रि मेले में करीब 40 लाख से अधिक श्रद्धालु कैलादेवी पहुंचते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर खुशहाली की मनौती मांगी। कैला देवी में नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम ये रहा कि श्रद्धालुओं को डेढ़ से 2 घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद माता के दर्शन हुए। कैला माता के दरबार में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह मंगला आरती पर 4 बजे से कतारें लग गई। करीब डेढ़ से 2 घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओं को कैला माता के दर्शन हुए।
कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट कार्यकारी अध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि नवरात्रि में श्रद्धालु राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि से कैलादेवी पहुंचतें है। इस सत्र में करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक पदयात्रा करते हुए नाचते गाते धूमधाम से कैलादेवी में माता के दर्शन किए। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके साथ कैलादेवी की विभिन्न धर्मशालाओं में भी श्रद्धालुओं ने देवी अनुष्ठान शुरू किए तो घरों में भी घटस्थापना कर धार्मिक आयोजन और पाठ शुरू हुए है। नवरात्र शुरू होते ही कैला देवी में श्रद्धालुओं की चहल पहल शुरू हो गई है। वही माता का भवन में कैला देवी के जयकारों से गुंजायमान होने लगा है। राज परिवार के राज ऋषि प्रकाश जत्ती के निर्देशन में कैला माता मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर घट स्थापना की गई। नवरात्रि के दौरान 15 पंडित विशेष पूजन, पाठ और अनुष्ठान करते हैं तो कन्या लांगरा को जीवन कराया जाता है।
देश के प्रसिद्ध प्रमुख शक्ति पीठों में शामिल है। कैलादेवी राजपरिवार की कुल देवी है। माता के मंदिर की सेवा, सुश्रुषा, व्यवस्था राज परिवार संभालता है।
नवरात्र के मौके पर कैलादेवी में महिला, पुरुष, बच्चों, बुजुर्ग भी भारी संख्या पहुंचतें है। श्रद्धालु माता को प्रसादी, चुनरी चढाकर मनौती मांगते है।
इस दौरान शांतिव्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सुबह से मंदिर परिसर में तैनात है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन द्वारा विभिन्न इंतजामात किए गए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 19, 2026 13:48:510
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 13:47:380
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 13:46:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 13:46:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 19, 2026 13:46:110
Report
MSManish Singh
FollowMar 19, 2026 13:45:580
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 19, 2026 13:45:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 13:45:360
Report
0
Report
0
Report
396
Report
463
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 13:34:07380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:33:31Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर की एक सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब शख्स ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है
324
Report