Back
मानदेय नहीं मिलने पर रोजगार सेवक ने डकोर कार्यालय आत्मदाह की धमकी दी
JSJitendra Soni
Mar 01, 2026 12:32:56
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन के डकोर विकास खंड में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सात माह से मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी मानदेय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगे। मौके पर मौजूद अन्य रोजगार सेवकों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि डकोर ब्लॉक के 47 रोजगार सेवकों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला है। होली का त्योहार सिर पर है, ऐसे में रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं।
शनिवार की शाम ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह अपने साथियों उदय, नीरज, अजय पाल, वीरपाल, देवेंद्र और राम मोहन के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर उन्होंने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर तुरंत मानदेय नहीं दिया गया तो वह यहीं आग लगाकर आत्मदाह कर लेंगे।
सूचना मिलते ही बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा कार्यालय से बाहर आए और हरवेंद्र सिंह को समझाने का प्रयास किया。
बीडीओ ने बताया कि टेक्निकल कमी के कारण मानदेय जारी करने में दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने रोजगार सेवक को शांत करते हुए मिठाई खिलाई और मानदेय शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया。
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि होली से पहले सभी कर्मचारियों और मानदेयधारी कर्मियों के भुगतान सुनिश्चित किए जाएं। इसके बावजूद डकोर ब्लॉक में पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को सात माह से भुगतान नहीं हुआ। प्रत्येक रोजगार सेवक को ₹7788 प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो लगातार रुका हुआ है。
बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा ने बताया, टेक्निकल फॉल्ट के चलते मानदेय डालने में दिक्कत आ रही है। डोंगल लगवाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद भुगतान शुरू हो जाएगा। सभी रोजगार सेवकों को जल्द ही मानदेय मिल जाएगा। उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:01:160
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 01, 2026 14:01:060
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 01, 2026 14:00:560
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 01, 2026 14:00:490
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 01, 2026 14:00:390
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:00:280
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 01, 2026 14:00:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 01, 2026 14:00:06Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक के निर्देश दिए।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
