Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ईरान के शहादत पर शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया
AAafssar alaam
Mar 01, 2026 14:01:16
Noida, Uttar Pradesh
लंखनऊ। मौलाना यासूब अब्बास, महासचिव ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी दुनिया के शिया मुसलमानों के लिए गहरा आघात बताया है। उन्होंने आयतुल्लाह खामेनेई को “शहीद” करार देते हुए कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि इस्लामी दुनिया के नेतृत्व पर सीधा हमला है। मौलाना यासूब अब्बास ने आरोप लगाया कि आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत में संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि विश्व के शीर्ष शिया नेता की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया और मध्य-पूर्व में अस्थिरता फैलाना है। उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को क्षेत्र में अशांति और हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। मौलाना ने कहा कि इन नेताओं की नीतियों के कारण पश्चिम एशिया लगातार युद्ध और तनाव की आग में जल रहा है। मौलाना ने पवित्र माह रमज़ान में ईरान पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका और इज़राइल ने एक मुस्लिम देश पर हमला कर न केवल आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की, बल्कि सौ से अधिक निर्दोष स्कूली बच्चियों को भी मार डाला। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की。 इस घटना के विरोध में मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा पर अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और यूएई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब व यूएई, नारेबाजी की。 प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि जिस प्रकार कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के जरिए यज़ीद इस्लाम को मिटाना चाहता था, लेकिन इमाम हुसैन की कुर्बानी ने इस्लाम को और अधिक मजबूत कर दिया। उसी तरह आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत भी ईरान और शिया समुदाय को कमजोर नहीं करेगी, बल्कि और अधिक संगठित व सशक्त बनाएगी。 उन्होंने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगी देश सऊदी अरब व यूएई, ईरान को कमजोर करना चाहते हैं, किंतु वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। मौलाना ने विश्वास जताया कि ईरान इस संकट से और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा。 मौलाना यासूब अब्बास ने आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर तीन दिन के शोक का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर काले झंडे फहराएं और शोक के प्रतीक के रूप में काले कपड़े पहनें。 उन्होंने यह भी घोषणा की कि लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा को अगले तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। मौलाना ने कहा कि यह समय शोक और एकजुटता प्रदर्शित करने का है, ताकि दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि शिया समुदाय अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 01, 2026 15:20:48
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 15:16:32
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 01, 2026 15:16:20
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बलियारा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 35 साल के वामदेव विश्वशकर्मा ने नशे की हालत में ज़हरीला पदार्थ खा लिया. बताया जा रहा है कि वामदेव ने उस वक्त काफ़ी मात्रा में शराब पी रखी थी. नशे की वजह से होश खो बैठा और घर में रखे जहरीले केमिकल का सेवन कर लिया. जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो घरवालों ने फ़ौरन उसे अस्पताल पहुँचाया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, मगर हालत बेहद नाज़ुक थी. तमाम कोशिशों के बावजूद वामदेव को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है.
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 01, 2026 15:15:58
Betul, Madhya Pradesh:ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शिया समुदाय सहित अन्य वर्गों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। इस घटना को लेकर जिले में शोक और नाराज़गी का माहौल है। बैतूल शहर की शिया मस्जिद से बड़ी संख्या में लोगों ने लल्ली चौक तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने इस हमले को अमेरिका और इजरायल की कायराना हरकत बताते हुए कड़ी निंदा की। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और अमेरिका इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च के दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इजरायल मुर्दाबाद” और “एक खामेनेई मरोगे तो हजार खामेनेई पैदा होंगे” जैसे नारे लगाए गए। समुदाय के युवाओं ने कहा कि वे सत्य और न्याय की लड़ाई में एकजुट हैं और अपने धार्मिक नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करते रहेंगे। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घटना पूरी उम्मत के लिए गहरा सदमा है और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। खामेनेई की मौत की खबर के बाद जिले के शिया बाहुल्य इलाकों में माहौल गमगीन बना हुआ है। प्रशासन ने जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है,ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। फिलहाल बैतूल में स्थिति शांतिपूर्ण है,लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 01, 2026 15:15:43
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- नक्सलियों के आत्मसमर्पण का मामला. मुख्यमंत्री का एक्स पोस्ट- नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना हो रहा साकार विकसित-सुरक्षित छत्तीसगढ़ ले रहा आकार !! महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र पर विश्वास जताते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह चुनी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएँ और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अत्याधुनिक हथियारों के साथ उनका यह आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि भटके हुए युवाओं का विश्वास अब सुशासन, सुरक्षा और विकास की राह पर लौट रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम नक्सलवाद के पूर्णत: खात्मे की ओर अग्रसर हैं। भयमुक्त और विकसित-सुरक्षित छत्तीसगढ़ बनाना ही हमारा अटल संकल्प है......
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 01, 2026 15:15:15
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के अध्यक्षता में बैठा के एक पोलो रोड में चल रही है इस बैठक में राजद विधायक भाई वीरेंद्र, कुमार सर्वजीत, MLC सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद AD सिंह पहुंचे हैं सांसद अभय कुशवाहा सांसद प्रेम गुप्ता सांसद सुरेंद्र यादव सांसद संजय यादव विधायक रणविजय साहू समेत कई एमएलसी विधायक और सांसद के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद है सबसे पहले पार्टी का स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक हो रही है इसके बाद सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें अंतिम रणनीति पर विचार किया जाएगा आरजेडी से दो सांसद हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिन नाम पर मोहर लगेगी  आरजेडी अपने राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन 2 मार्च को कर सकती है。 बाइट---अख्तरुल इस्लाम शाहीन पूर्व विधायक बाइट---आलोक मेहता विधायक बाइट---भाई वीरेंद्र विधायक बाइट----अवध बिहारी चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बाइट---कुमार सरबजीत RJD विधायक बाइट---रणविजय साहू RJD विधायक
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 01, 2026 15:02:30
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत छीतापार गांव में दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुमित साहू (15 वर्ष) निवासी छीतापार अपने दोस्त युवराज के साथ मोटरसाइकिल से खेत देखने जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर आए। हादसे में दयाल जाटव निवासी बम्हौरी गांव, चौकी आमगांव बड़ा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइट-डॉ प्रियंका नेमा (मेडिकल ऑफिसर ) बाइट-हेमराज साहू ( घायल के परिजन)
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Mar 01, 2026 15:02:19
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 01, 2026 15:01:40
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा महवा क्षेत्र के दौरे पर वीरासना में कन्हैया पद दंगल में हुए शामिल रहते हुए बैजूपाड़ा पंचायत मुख्यालय पहुँचे जहां सीएचसी और सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय का लोकार्पण किया गया। सांसद मुरारीलाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। महवा में भी मौजूद रहने वाली संस्था प्रयास के कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है, संस्था को भवन के लिए जमीन देने और भवन निर्माण के लिए पचास लाख रुपए की घोषणा की गई। जी मीडिया इससे पहले स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था को सम्मानित कर चुका है। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा दौसा के महवा क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां उन्होंने बैजूपाड़ा पंचायत मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय का लोकार्पण किया इस दौरान सांसद मुरारीलाल मीणा और क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा भी मौजूद रहे किरोड़ी ने कहा हमारी सरकार प्रदेश के विकास को लेकर कटिबद्ध है और उसी तर्ज पर काम कर रही है पिछले 2 साल के विकास कार्यों की तुलना पिछले सरकार से करोगे तो कहीं अधिक काम अब तक हो चुके हैं। साथ ही किरोड़ी ने कहा जल्द ही क्षेत्र की पानी की समस्या का निराकरण होगा इसके लिए चंबल का पानी लाने के लिए तेजी से काम हो रहा है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इसके दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और वीरासना गांव में कन्हैया पद दंगल में हिस्सा लिया। महवा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भामाशाहों के सहयोग से निशुल्क कोचिंग देने वाली प्रयास संस्था के कार्यक्रम में भी पहुँचे जहां किरोड़ी ने संस्था को निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने और भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की बात कही। पूर्व में संस्था को जी मीडिया द्वारा स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया जा चुका है।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 01, 2026 15:01:27
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-महासमुंद जिले के पुलिस आरक्षी केंद्र में आज 15 इनामी माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें सबसे मुख्य नाम है विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उनके साथ 14 अन्य इनामी माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर राज्य सरकार की पुनर्वास एवं पुनर्जीवन नीति पर भरोसा जताया है। जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 14 अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार भी जमा कराए हैं। जिनमें 3 AK-47 राइफल, 2 इंसास राइफल, 4 थ्री-नॉट-थ्री रायफल, 12 बोर सहित अन्य हथियार शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ए डीजी विवेकानंद सिन्हां ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास प्रक्रिया के तहत रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महासमुंद पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार अभियान, संवाद और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से आज 15 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी को शासन की नीति के तहत पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। भविष्य में भी नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हैं। समर्पण के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी विकास उर्फ सुदर्शन ने कहा कि, हम समाज को बदलने के लिये हथियार उठाया था, लेकिन वर्तमान परिस्थियों को देखते हुये अब नही लगता कि, उस विचारधारा के शाथ समाज में बदलाव लाया जा सकता है, इसलिये आर्मसर्पण कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 01, 2026 15:00:39
Satna, Madhya Pradesh:सतना। दिवाली की खुशियों के बीच खराब खाने ने एक दंपत्ति का स्वाद तो बिगाड़ा ही, अब वही लापरवाही डोमिनोज पिज्जा स्टोर के लिए भारी मुसीबत बन गई है। जिला उपभोक्ता फोरम ने पन्ना नाका स्थित डोमिनोज शॉप संचालक के खिलाफ सख्त फैसला सुनाते हुए ₹8 लाख से अधिक का हर्जाना भरने का आदेश दिया है. मामला 31 अक्टूबर 2024 का है जब दीपावली के दिन सिविल लाइन, पतेरी मार्ग स्थित डोमिनोज पिज्जा शॉप में नैंसी तिवारी और उनके पति सूरज तिवारी ने वेज बर्गर सहित कुछ चाइनीज आइटम ऑर्डर किए। परिवार शाकाहारी होने के कारण वेज ही मंगाया गया, लेकिन बर्गर खाते ही दोनों को उल्टी होने लगी। जांच में पता चला कि बर्गर में सूअर का मांस (पोर्क) मिलाया गया था, जो उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ था। दंपति ने दुकान मालिक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हंगामा के बाद भी मामला सुलझा नहीं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने और जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई। 5 सितंबर 2025 को FIR हुई। अधिवक्ता करुणेश अरोरा की पैरवी में सुनवाई चली। फोरम ने सभी दस्तावेज, जांच रिपोर्ट देखते हुए 27 फरवरी 2026 को बड़ा फैसला सुनाया। डोमिनोज पर 8 लाख रुपये मुआवजा, 10 हजार रुपये लागत और 9% ब्याज सहित राशि देने का आदेश दिया गया। राशि 1 महीने में जमा करानी होगी, वरना धारा 72 के तहत कार्रवाई होगी。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top