285123
जालौन में अज्ञात कारणों के 6 दुकानों में लगी भीषण आग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास अज्ञात कारणों से आधा दर्जन दुकानों में भीषण आग लग गई जिससे करीब दस लाख का नुकसान हुआ। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखे सिलेंडर फटने से बचा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर कॉलेज में माता जी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, CCTV से आरोपी की तलाश
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज परिसर में स्थापित माता जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उसे खंडित करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र हो गए। छात्रों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश कर छात्रों को शांत किया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने माता जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया और प्रतिमा पर लगी नथनी निकाल ली। वहीं मौके पर चुनरी और नारियल भी पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान हो सके।0
0
Report
New rules: Video and photo required at registration time, curb fraud in trucks and buses
Jaipur, Rajasthan:वाहन पंजीयन करते समय अब ट्रक-बस की करनी होगी वीडियोग्राफी, नहीं होंगे फर्जी पंजीयन - अब वाहन की फिजिकल प्रजेंस बिना पंजीयन नहीं, प्रत्येक परिवहन निरीक्षक को रखना होगा रिकॉर्ड - वाहन के फोटो अब वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे, पंजीयन फाइल में भी फोटो रखना किया अनिवार्य, वाहन में अल्टरेशन करने वाले वाहन मालिकों की खैर नहीं जयपुर। वाहन पंजीयन के बाद वाहन में बदलाव कर सिटिंग स्पेस बढ़ाने वाले बस संचालकों या फिर ट्रकों में लोडिंग स्पेस बढ़ाने के लिए अल्टरेशन करने वाले ट्रक मालिकों को लेकर अब नियम कड़े होने जा रहे हैं। परिवहन विभाग अब वाहन के पंजीयन के समय की वीडियोग्राफी अनिवार्य करने जा रहा है। इस नई प्रक्रिया से RTO कार्यालयों में गड़बड़झाला अब नहीं चलेगा। अब तक कई बार किसी वाहन को बिना ऑफिस बुलाए केवल कागज देखकर पंजीयन कर दिया जाता था। लेकिन अब चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक या पिकअप जैसे वाहनों की पंजीयन के समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आरटीओ के निरीक्षक वाहन के चैसिस नम्बर, इंजन नम्बर समेत वाहन की पूरी फिजिकल अपीयरेंस को वैरीफाई करेंगे। परिवहन विभाग ने राजस्थान में चैसिस पर बनने वाले वाहनों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। अब चैसिस पर बनने वाले वाहनों के पंजीयन के समय उसकी पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का रिकॉर्ड लम्बे समय तक सुरक्षित भी रखना होगा। दरअसल अभी फील्ड में जब परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ऐसे बसाें, ट्रकों या अन्य कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई करते हैं तो वाहन मालिक का सीधा सा तर्क होता है कि आपने ही इसे अप्रूव किया है। वाहन पंजीयन के समय वाहन की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसे वेरीफाई करने का कोई तरीका परिवहन निरीक्षक के पास नहीं होता। ऐसे में वाहन पर कार्रवाई करने में बाधा सामने आती है। इससे कई प्रकरण न्यायालयों में लम्बित होते हैं, साथ ही विभागीय जांच और शिकायत निस्तारण के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अब परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी आरटीओ-डीटीओ को नए नियमों के तहत पंजीयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। क्या हैं परिवहन विभाग के नए नियम ? - निरीक्षण प्राधिकारी सभी नियमों-मानकों से वाहनों का भौतिक परीक्षण करेंगे - प्रत्येक वाहन की न्यूनतम 10 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा - रिकॉर्डिंग में वाहन के फ्रंट, रियर, लेफ्ट और राइट साइड व्यू दिखाने होंगे - वाहन के चैसिस नम्बर, इंजन, मोटर नम्बर दर्शाने होंगे - सम्पूर्ण बॉडी निर्माण और उसकी गुणवत्ता को भी रिकॉर्ड करना होगा - टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट, फॉर्म 22ए, AIS मानकों के अनुरूप निरीक्षण जरूरी - वाहन पर लागू प्रमुख सुरक्षा अवयव, निरीक्षण बिन्दुओं की रिकॉर्डिंग करनी होगी - पंजीयन फाइल में वाहन का निरीक्षण करते चारों तरफ के 4 रंगीन फाेटोग्राफ रखने होंगे - परिवहन निरीक्षक व वाहन के फोटो स्कैन कर वाहन पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएंगे - सम्बंधित DTO ये तस्दीक करेंगे कि पंजीयन के समय वाहन के फोटो अपलोडेड हों प्रत्येक दिन, महीने का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य प्रत्येक वाहन की वीडियो रिकॉर्डिंग को परिवहन विभाग के कार्यालयों में लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय को एक हार्ड ड्राइव खरीदकर सुरक्षित रखनी होंगी। प्रत्येक दिन के वाहनों की वीडियो रिकॉर्डिंग इस हार्ड ड्राइव में सुरक्षित रखी जाएगी। इसका प्रत्येक दिन, महीने और साल का रिकॉर्ड फोल्डर वाइज सुरक्षित रखना होगा। कैसे होगी वीडियो-फोटोज की सुरक्षा - प्रत्येक RTO-DTO कार्यालय 1 TB क्षमता की हार्ड डिस्क की खरीद करेगा - इसमें सभी चैसिस निर्मित वाहनों के पंजीयन के समय वीडियो रिकॉर्ड रखे जाएंगे - आईटी शाखा के कार्मिकों को इस हार्ड ड्राइव का कस्टोडियन बनाया जाएगा - कार्मिक के ट्रांसफर की स्थिति में हार्ड डिस्क का भी हैंडओवर-टेकओवर हाेगा - रिकॉर्डिंग के व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहे, यह DTO की जिम्मेदारी होगी - हार्ड डिस्क को कार्यालय से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी फिटनेस सेंटरों पर सख्ती की तरह मास्टर स्ट्रोक परिवहन मुख्यालय ने साफ कहा है कि यदि किसी वाहन के निरीक्षण के समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी नहीं की जाती है। अथवा इसका डेटा सुरक्षित नहीं रखा जाता है। तो इसकी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से सम्बंधित निरीक्षण अधिकारी यानी परिवहन निरीक्षक और पंजीयन अधिकारी यानी डीटीओ की होगी। ऐसी स्थिति में सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसे फिटनेस सेंटरों पर की गई सख्ती की तरह ही परिवहन मुख्यालय का एक और मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। फिटनेस सेंटरों की गड़बड़ियों पर रोक के लिए भी इसी तरह 16 फरवरी 2026 से वीडियोग्राफी को अनिवार्य किया गया था।0
0
Report
चौमूं में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश बारिश के बाद तापमान में भी आई गिरावट कई जगह पेड़ टूटने की खबर भी आई सामने चौमूं में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े अपहरण: सुपौल के बेलागंज में बदमाशों ने गोली चलाई, युवक गायब
Bihar:सुपौल में दिन दहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया है. जिससे इलाके में दहशत का आलम है. यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की बताई जा रही है जहां SH-91 जदिया-बलुआ पथ पर बेलागंज के समीप दिनदहाड़े कार सवार अपराधियों ने बाईक से जा रहे एक युवक को पहले ठोकर मार दिया, ठोकर लगने के बाद बाईक सवार युवक बाईक से नीचे गिर गया, बताया जाता है कि उसके बाद कार पर सवार अपराधियों ने उक्त युवक को जबरन कार चढ़ा कर वहाँ से फरार हो गए. मौके पर आसपास मौजूद लोग जब इस घटना का विरोध करना चाहा तो कार पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाया, जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गया, कार सवार बदमाश उक्त युवक को अगवा कर वहां से फरार हो गया है, बताया जा रहा है कि जिस युवक का अपहरण किया गया है उसका नाम 20 वर्षीय मो जीशान खान है. जो छातापुर के माधोपुर का रहने वाला है, मो जीशान खान के अपहरण से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की सुचना मिलते ही भीमपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार और SP सरथ आर एस भी मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया है. एसपी सरथ आर एस ने बताया कि कुछ अपराधकार्मियों द्वारा एक युवक को कार में बैठा कर ले जाने का सुचना प्राप्त हुआ है इस दौरान दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया गया. कहा कि मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है पुलिस कि अलग अलग टीम छापेमारी कर रही है, कहा कि त्रिवेणीगंज SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
दिल्ली की सड़कों का रियलिटी चेक: गड्ढे बनाम नई सड़क की तस्वीरें
New Delhi, Delhi:दिल्ली में सड़कों को लेकर चल रहे विवाद के बीच जब हमारे संवाददाता ने पालम विधानसभा में रियलिटी चेक किया, तो यहाँ सड़कों की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। दिल्ली की सड़कों का रियलिटी चेक: कहीं गड्ढे ही गड्ढे, तो कहीं नई सड़क की तस्वीर बेहतर मधु विहार बस स्टैंड के सामने कई महीनों से सड़क टूटी पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, द्वारका सेक्टर-7 में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। यहां करीब 5 से 6 महीने पहले बनाई गई सड़क फिलहाल काफी अच्छी हालत में दिखाई दी। सड़क को बेहतर तरीके से بنایا गया है और लोगों को भी इस सड़क पर आने-जाने में परेशानी नहीं हो रही। यानि एक ही इलाके की सड़कों का रियलिटी चेक करने पर कहीं लंबे समय से टूटे रोड और बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए, तो कहीं नई बनी सड़क बेहतर हालत में दिखाई दी। अब सवाल यही है कि पुरानी और जर्जर सड़कों की मरम्मत आखिर कब होगी?0
0
Report
विकासपुरी में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से राहत
Delhi, Delhi:दिल्ली के विकासपुरी में बारिश, मौसम सुहाना लोगो को गर्मी से मिली राहत विकासपुरी इलाके में सोमवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कुछ ही देर में हुई बारिश के चलते इलाके में बारिश का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया और क्षेत्र में मौसम का खुशनुमा नजारा देखने को मिला। बारिश के चलते पश्चिमी जिला की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पंजीयन के समय होगी वाहन की वीडियो-फोटোগ्राफी, कड़े रिकॉर्ड होंगे
Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग ने राजस्थान में चैसिस पर बनने वाले वाहनों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। अब चैसिस पर बनने वाले वाहनों के पंजीयन के समय उसकी पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का रिकॉर्ड लम्बे समय तक सुरक्षित भी रखना होगा। दरअसल अभी फील्ड में जब परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ऐसे बसों, ट्रकों या अन्य कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई करते हैं तो वाहन मालिक का सीधा सा तर्क होता है कि आपने ही इसे अप्रूव किया है। वाहन पंजीयन के समय वाहन की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसे वेरीफाई करने का कोई तरीका परिवहन निरीक्षक के पास नहीं होता। ऐसे में वाहन पर कार्रवाई करने में बाधा सामने आती है। इससे कई प्रकरण न्यायालयों में लम्बित होते हैं, साथ ही विभागीय जांच और शिकायत निस्तारण के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अब परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी आरटीओ-डीटीओ को नए नियमों के तहत पंजीयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
कोटा ब्राह्मण कल्याण परिषद का ज्ञापन: परशुराम Medical कॉलेज और चाणक्य सर्किल की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक मांगों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि ज्ञापन में राज्य सरकार से सभी प्रमुख बिंदुओं पर शीघ्र व सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में मुख्य रूप से कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम 'भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज' करने तथा चाणक्यपुरी योजना के समीप स्थित चौराहे का नाम 'चाणक्य सर्किल' रखकर वहां आचार्य चाणक्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही कोटा दक्षिण से लगातार तीन बार निर्वाचित विधायक संदीप शर्मा को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने, यूजीसी रोलबैक पर सकारात्मक कदम उठाने और मंदिर माफी की भूमि के रिकॉर्ड में पुजारियों का नाम दर्ज कर उन्हें किसान डायरी उपलब्ध कराने की बात कही गई। परिषद ने कोटा में ब्राह्मण यूथ हॉस्टल की निरस्त भूमि का पुनः आवंटन बहाल करने, EWS प्रमाण-पत्र की वैधता न्यूनतम 3 वर्ष करने तथा सरकारी भर्तियों में सामान्य वर्ग को अन्य श्रेणियों की भांति आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई। अंत में विप्र कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां करने और सवर्ण कल्याण बोर्ड का गठन करने का भी आग्रह किया गया।0
0
Report
पटना के प्रदर्शन पर दलों की राजनीति तेज, MSP और विकास के मुद्दे हावी?
Patna, Bihar:पटना में किसान छात्र और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन पर राजनीतिक प्रतिक्रिया... भाजपा ने कहाँ की किसान और छात्र को प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। बैरिकेडिंग नहीं तोड़ना चाहिए। लेकिन आज का जो प्रदर्शन हुआ पटना में, वह किसान-छात्रों का प्रदर्शन कम, वामदलों का पॉलिटिकल एजेंडा ज्यादा लग रहा था। CEC से इस्तीफे की मांग, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग, यह तो पॉलिटिकल एजेंडा मात्र वामदलों का था। यहाँ बिहार में किसानों के लिए डबल इंजन की सरकार किसान, पीएम किसान योजना, फसल बीमा, सिंचाई, सारा कुछ किसानों के लिए दे रही है। और छात्रों से भी हमारा संवाद लगातार जारी है और जारी रहेगा। छात्र हित के लिए जो भी काम करना होगा, वह हम कर रहे हैं और करते रहेंगे। विकास और कानून दोनों साथ चलेगा। कांग्रेस ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की नीतियां शुरू से छात्र, किसान, महिला, व्यवसायी और मजदूर विरोधी रही है। आज देख लीजिए पटना की सड़कों पर उन तमाम वर्गों के लोगों ने इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे जिन्हें बलपूर्वक पुलिस ने रोक लिया। सभी को मालूम है कि यह सरकार कभी भी इनके हित में काम नहीं करेगी और विकास के ढोंग के साथ जो राजनीति यह करते हैं, उसकी पोल-पट्टी आम जनता ने खोल कर रख दी है और आने वाले समय में इस ढपोरशंखी शासन व्यवस्था को जनता उखाड़ फेंकेगी। राजद ने कहा की आज फिर राजधानी पटना के अंदर किसान और छात्र आंदोलन कर रहे थे। और अपनी मांगें कर रहे थे सरकार से लेकिन मांग तो सरकार सुनती नहीं है। हर वक्त अगर कोई बिहार प्रदेश का चाहे छात्र हो, चाहे मजदूर हो, चाहे किसान हो, अगर अपने हक और हुकूक की बातें करता है, तो यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और इससे पिछले जो सरकार थी जनता दल (यूनाइटेड) की, जो डबल इंजन की नकारा और खटारा सरकार है, हमेशा लाठियां बरसाने का काम करती है। और आज फिर से उनके ऊपर लाठियां बरसाई गईं। क्या इस बिहार प्रदेश का गरीब, वंचित, शोषित, मजदूर और छात्र और किसान अपने हक और हुकूक की बात न करे? यह कैसा मॉडल है सम्राट चौधरी का मॉडल कि अगर कोई अपने हक की बात करता है, अपने हुकूक की बात करता है, किसान अपने एमएसपी (MSP) की बात करता है, छात्र अपने पढ़ाई की बात करता है, अपने रोजगार की बात करता है, तो भारतीय जनता पार्टी में यह नकारा और निकम्मा सरकार उनके ऊपर लाठियां चलाती है, उनके आवाज़ों को बंद करती है। तो यह मैं बता दूं आदरणीय सम्राट चौधरी जी, यह देश किसानों का है, यह देश मजदूरों का है, यह देश छात्रों का है और आपको यहाँ पर सर झुकाना होगा, उनकी माँगों को पूरा करना होगा। JDU ने कहाँ की नेपाल की त्रासदी हम सबों ने देखी। और किस तरीके से बिहार सरकार ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए बिहार को एक भारी नुकसान से बचाया गया। अब यह आपदा है, लेकिन विपक्ष का काम आपदा में ही अवसर की तलाश करना है। अलबत्ता बिहार सरकार ने सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में 7-7 हजार रुपया डाला गया। बाढ़ पीड़ित के लिए भोजन का प्रबंध, रहने का अस्थायी (temporary) व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा और उपयोगी दवाइयों की व्यवस्था सरकार ने तुरंत की। केंद्रीय मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी प्रतिनिधि मंडल के साथ आए थे और क्षति का भी आकलन उन्होंने किया। अब वाम दलों के पेट में बराबर दर्द रहता है। सड़क पर संघर्ष करने के लिए एक अराजक स्थिति पटना में पैदा की गई। छात्र, नौजवान, किसान... और मेन मुद्दा इनका था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश जी को हटाइए। अब तो मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों सह चुनाव आयुक्त एक साथ मिलकर जब उन्होंने स्टेटमेंट दे दिया है तब इसमें अब तो कुछ रह नहीं गया है, लेकिन चूंकि अब हार का ठेकरा किसी न किसी पर तो फोड़ना है और राजनीति करनी है। तो हम लोग तो ऐसे विषयों पर राजनीति के पक्ष में भी नहीं हैं। बिहार के विकास के लिए अगर कुछ सुझाव है वाम दलों के पास, वह ज़रूर बताना चाहिए। लेकिन सड़क पर अराजकता की स्थिति फैलाने की इजाज़त किसी को नहीं है।0
0
Report
Advertisement
विधायक विनय बिहारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, 7 हजार रुपये मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बीजेपी के लौरिया विधायक विनय बिहारी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है विधायक ने आरोप लगाया है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के काम नहीं कर रही है जो हो रहा है उससे हम संतुष्ट नहीं है हम धरना पर बैठेंगे। विधायक विनय बिहारी ने बताया कि हम दस बार मुख्यमंत्री से मिल चुके है आपदा मंत्री से मिल चुके है जिला के डीएम से मिल चुके है लेकिन मेरे यहां बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मात्र प्लास्टिक ही मिला है योगापट्टी में गंडक कहर बरपा रही है लौरिया में सिकरहना नदी कहर बरपा रही है लेकिन उन बाढ़ पीड़ितों को सात हजार रुपया डीएम नहीं दे रहे है0
0
Report
बांदा में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एसआईआर में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के खिलाफ कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी ने देश के सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। आज बांदा में जिला कांग्रेस इकाई ने जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया है जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा के साथ गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश के सामने पुलिस भी असहाय दिखाई दी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अशोक लाट चौराहे पर सीईसी का पुतला फूंका है। आज चुनाव आयोग के मुख्य ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया गया है। जिसके तहत बांदा में भी आज विरोध प्रदर्शन किया गया है।0
0
Report
सिकंदरा राव में फसल नुकसान पर किसानों को राहत मिले, सुमंत किशोर सिंह ने सौंपा ज्ञापन
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- क्षेत्र में 26 तारीख को हुई लगातार बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन्त किशोर सिंह ने सोमवार को नायव तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि 26 सितंबर से लगातार हो रही वर्षा के कारण सिकन्द्राराऊ तहसील क्षेत्र में धान सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में जलभराव होने से फसलें खराब होने लगी हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रभावित किसानों को प्रति कच्चा बीघा 15 हजार रुपये मुआवजा देने तथा किसानों के केसीसी और अन्य सरकारी ऋण माफ करने की मांग भी उठाई गई। सुमन्त किशोर सिंह ने कहा कि यदि किसानों को इस बार राहत नहीं मिली तो उनकी स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर किसानों को मुआवजा देने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
आईपीएस ट्रांसफर पर बड़ा बदलाव: सरकार ने नई नियुक्तियाँ घोषित कीं
Noida, Uttar Pradesh:आईपीएस ट्रांसफर0
0
Report
लातेहार में वोट चोर के आरोप पर भारी प्रदर्शन; इस्तीफा की मांग
Latehar, Jharkhand:लातेहार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा वोट चोरी कर मतदाताओं के नाम काटे जाने के खुलासे के बाद इसका विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है । विरोध का स्वर लातेहार जिला में जेएमएम और कांग्रेस नेता के द्वारा हाथ में तख्ती लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो वोट चोरी जैसे नारे लगाया गया । राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम जेएमएम के जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव सहित जेएमएम के नेता और कांग्रेस पार्टी के द्वारा रैली निकाली और सभा किया । वही राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने केंद्र के मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़’ की बात कही । मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा देश जहां जहाँ चुनाव वहाँ वहा एसआईआई के माध्यम से वोट चोरी कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है । वहाँ चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराए केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरी तरह भाजपा के पार्टी के लिए काम किया है इस तरह की कोई भी कार्य क्षमा योग्य नहीं है । वही जेएमएम के जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के कहा की भाजपा वोट चोरी कर देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है वोट की चोरी देश की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त करे और उनपर देश द्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करे ऐसा नहीं होने सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।0
0
Report
धौलपुर में इंश्योरेंस मैनेजर और पत्नी ने दी जान; बेटे ने लौटते समय शव देखे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में इंश्योरेंस मैनेजर ने पत्नी के साथ किया सुसाइड, व्हाट्सएप पर लगाया ''अंतिम johaar'' का स्टेटस, स्कूल से लौटे बेटे ने देखे शव धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पति-पत्नी के सुसाइड से हड़कंप मच गया। गुरुद्वारे के पास किराए के मकान में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर बलराम मीणा (37) और उनकी पत्नी सरोज मीणा (33) ने अलग-अलग कमरों में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मूल रूप से करौली जिले के नादौती गांव के रहने वाले थे और धौलपुर में किराए के मकान में बेटे के साथ रह रहे थे। एक साथ दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बेटा घर लौटा तो मकान का मेन गेट अंदर से बंद मिला। बेटे ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ASP वैभव शर्मा और निहालगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान के अंदर प्रवेश कर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुसाइड का ही लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ASP वैभव शर्मा ने बताया कि मौके से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में बलराम मीणा ने अपने तीन दोस्तों, दो भाइयों और अपनी मां के लिए अलग-अलग बातें लिखी हैं। उसने अपने दोस्त पुष्पेंद्र के नाम बेटे का ख्याल रखने की बात लिखी है। डायरी में लिखी बातों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने डायरी के साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि बलराम मीणा ने सुसाइड से ठीक पहले दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर अपने व्हाट्सएप पर तीन स्टेटस लगाए थे। दो स्टेटस पर उसने अपनी और पत्नी सरोज की फोटो लगाई थी, जबकि तीसरे और आखिरी स्टैटस पर उसने ''अंतिम Johaar'' लिखा था। इसके कुछ ही देर बाद दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि बलराम मीणा 21 सितंबर से ऑफिस नहीं जा रहे थे। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। पुलिस ऑफिस से गैरहाजिर रहने और पारिवारिक कारणों समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
