मथुराः बिसावर में कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा 9 फीट लम्बा अजगर
सादाबाद बिसावर के ग्राम नगला शेखा में 9 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया। अजगर बिल से बाहर निकलकर धूप सेक रहा था। किसानों की आवाज सुनकर वह एक बिल में छुप गया। अजगर की जानकारी किसानों ने वन्य जीव रक्षकों को दी। जानकारी मिलने के बाद वन्य जीव रक्षकों की टीम में मलखान सिंह, सांप पकड़ने वाले सजंय चौधरी और ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ा गया। वन दरोगा गंभीर चौधरी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद 9 फीट लंबे अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। रेस्क्यू करने के बाद 9 फीट लंबे अजगर को वन अधिकारियों की देखरेख में पुनर्वास के लिए के जंगल में छोड़ा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|