icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281302
Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow24 Aug 2026, 01:17 pm

बिसावर में मनाए गए बर्फानी महादेव

Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर में भक्तों ने बर्फ से बनाए बर्फानी महादेव, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को बिसावर के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन बिसावर। श्रावण मास के पावन सोमवार को कस्बा बिसावर के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा बर्फ से भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। बर्फ से निर्मित बर्फानी महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक भावना के साथ मंदिर में भक्तों ने विशेष आयोजन की तैयारी की। सोमवार को श्रद्धालुओं ने बर्फ से भगवान महादेव की प्रतिमा का निर्माण किया। बर्फ से तैयार की गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में आने वाले लोग कुछ देर रुककर बर्फानी महादेव के दर्शन करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने इस अनूठे स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर में बर्फानी महादेव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के इस स्वरूप के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाने की पहल ने धार्मिक आयोजन को और भी विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन से जुड़े भक्तों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा इस अवसर मुख्य रूप से रूपेश पंडित जी, मनमोहन गौतम, गोविंद गौतम, कानू बंसल, नितिन बंसल , राकेश अग्रवाल, गोविंद सोनी , प्रवीण अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी,गोविंद अग्रवाल, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Pinewz
281302
Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow22 Aug 2026, 10:06 am

एस बी जे इंटर कालेज बिसावर में हुई तहसील स्तर कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Bisawar, Uttar Pradesh:अंडर 19 में एस बी जे बिसावर विजेता व उपबिजेता एम एल इंटर कालेज सहपऊ रही सादाबाद शनिवार को माध्यमिक विद्यालय सादाबाद तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन S.B.J इंटर कॉलेज बिसावर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन S.B.J इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री रामचरन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से आए हुए बालक एवं बालिका का वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरी लगन के साथ प्रतिभा किया। विभिन्न विद्यालय से आए शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रमुख योगदान दिया जिसमें श्री सत्यपाल सिंह, सत्यनारायण यादव, अजय कुमार, पवन कुमार, लालाराम सिंह एवं अजय कुमार सिंह और सभी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अंडर 17 में विजेता जनता इंटर कॉलेज सहपऊ की टीम उपविजेता श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज तसींगा की टीम रही
0
0
Report
Pinewz
281302
Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow22 Aug 2026, 09:23 am

सादाबाद में SDM ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Bisawar, Uttar Pradesh:

सादाबाद के कस्बा बिसावर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय का उपजिलाधिकारी सादाबाद रितु सरोही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं साफ-सफाई छत रसोई शिक्षण व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लिया। SDM ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
281302
Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow22 Aug 2026, 06:35 am

वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर शनिवार को क्षेत्र के गांव जटोई में एक खेत के पास स्मार्सेबिल की कोठरी में 5फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों के पसीने छूट गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले किसी ग्रामीण ने सांपों का रेस्क्यू करने वाले संजय उर्फ जहरीला को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही संजय मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Back to top