हाथरसः नववर्ष पर कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शहर में किया पैदल मार्च
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने देर रात गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग कर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, प्रभारी यातायात, समस्त थाना प्रभारी, समस्त चैकी प्रभारी आदि को नववर्ष की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद में कानून और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही शहर में भी पैदल मार्च किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मनी डॉ.कलाम की जयंती ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में गुरुवार को महान वैज्ञानिक,भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की जयंती श्रद्धा,गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.जे. पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह द्वारा मां शारदे एवं भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ.जे.पी. यादव ने कहा कि वे केवल देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं,बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए आशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के जीवंत प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौती पूर्ण क्यों न हों,दृढ़ संकल्प और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम ने साधारण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा,लगन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर यह सिद्ध किया कि सपने वही नहीं होते जो नींद में दिखाई दें,बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को निरंतर कर्म करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ.कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर वैज्ञानिक सोच, अनुशासन,विनम्रता,राष्ट्रप्रेम और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह, सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर,रीता यादव,आसमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
