Back
Hathras204101blurImage

Hathras - भाजपाईयों ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

Akrosh Varshney
May 23, 2025 14:18:15
Hathras, Uttar Pradesh

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय सैनिकों द्वारा आतंकवादियों के सफाए के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिक सम्मान शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा मुख्य बाजारों से होकर गुज़री, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा झंडा हाथ में लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा में सैकड़ों स्थानीय लोग भी शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा उन बहादुर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने अपने अदम्य साहस से देश को आतंकवाद से सुरक्षित किया। यात्रा का उद्देश्य जनता में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|