241406
हरदोई के अनंगपुर में बंद पड़े मकान में मिला युवक का शव
Chandeli, Uttar Pradesh:पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में एक युवक का खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा मिला। युवक 26 नवंबर की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को पड़ोस की महिला बकरी पकड़ने गई, जिसे एक बंद पड़े मकान के बरामदे में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम में गरबा आयोजन पर हिन्दू जागरण मंच ने मोर्चा खोला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव से पहले गरबा आयोजनों को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंच ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों को हिन्दू रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति के अनुरूप आयोजित करने की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई गरबा आयोजन धार्मिक परंपरा से हटकर व्यवसायिक आयोजन में तब्दील होता है, या होटल, गार्डन सहित अन्य स्थानों पर फूहड़ गीतों के साथ गरबा कराया जाता है, तो प्रशासन पहले ही ऐसे आयोजनों पर कार्रवाई करे। मंच का कहना है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो उसके बाद होने वाली किसी भी कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मंच ने यह भी कहा कि गरबा आयोजन के दौरान हिन्दू आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में इस बार गरबा नाइट्स आयोजित करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।0
0
Report
हाजीपुर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 50 लाख विदेशी शराब से लदा ट्रक पकड़ा
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्पाद विभाग ने 50 लाख की विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त किया है।मामला हाजीपुर के सराय रोड का है, जहां उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने 580 पेटी, यानी करीब 5160 लीटर विदेशी शराब से लदा ट्रक पकड़ा।सभी बोतलों पर फोर सेल पंजाब लिखा मिला है, जिससे खुलासा हुआ कि ये खेप पंजाब से लाकर बिहार में खपाई जानी थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।इस मामले में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रेस वार्ता कर सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये सिर्फ शुरुआत है, नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।डीएम ने चेतावनी दी कि तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति की जांच होगी और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है。0
0
Report
झारखंड में छह नए रेडिएशन सेंटर, कैंसर डे-केयर की सुविधा सभी जिलों में
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में छह स्थानों पर विकसित होंगे रेडिएशन सेंटर, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर डे-केयर की तैयारी झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन की सुविधा का विस्तार करेगी। इसके तहत छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। । रांची समेत सभी मेडिकल पांच कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों, मशीनों, मानवबल और आवश्यक खर्च का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उनका जोर इस बात पर था कि कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और जिला स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: बस स्टैण्ड के पास जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:Gwalior पड़ाव थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड के पास हुई जमकर मारपीट घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो आने के बाद पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
अलवर के सरस डेयरी कॉलोनी में 2.25 लाख रुपये और सोने की अंगूठी चोरी
Alwar, Rajasthan:सरस डेयरी कॉलोनी में मकान से 2.25 लाख रुपए और सोने की अंगूठी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सरस डेयरी कॉलोनी में एक मकान से 2 लाख 25 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक अभजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 30 अगस्त से 1 सितंबर तक संघ कार्यालय के काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी भी मायके गई हुई थीं। घर में 2 लाख 25 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और अन्य आभूषण रखे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, अभजीत सिंह 1 सितंबर को वापस घर लौट आए थे। इसके बाद 7 सितंबर को जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो 2 लाख 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी गायब मिली। हालांकि, घर में रखे अन्य आभूषण अपनी जगह पर ही मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी का कारण आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी के आरोपी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।0
0
Report
वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग का प्रयास; जांच के बाद माहौल शांत
Pali, Rajasthan:बाली नगरपालिका चुनाव में वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग वोट डालने का प्रयास किया गया जिसे लेकर अंदर बैठे एजेंट और संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच करके बाहर निकाला गया, इस दौरान शिकायत को लेकर हाथापाई पर लोग उतर आये, मौजूद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।0
0
Report
Advertisement
अजमेर-जयपुर हाईवे पर टैंकर टक्कर, तारपीन तेल फैलने से लोगों में मचा हड़कम्प
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) अजमेर जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा... तेल से भरे टैंकर के ट्रेलर ने मारी टक्कर。 टक्कर के बाद टैंकर के टैंक से तारपीन के तेल का हुआ रिसाव。 रिसाव के बाद हाईवे पर मची अफरातफरी, सड़क पर तारपीन का तेल फैलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़। मौखमपुरा थाना क्षेत्र के नासनोदा गांव के पास की घटना。 ग्रामीणों में तारपीन का तेल लूटने की मची होड़, सूचना पर मोखमपुरा पुलिस पहुंची मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर अजमेर-जयपुर हाईवे पर यातायात कराया सुचारू0
0
Report
पोकरण नगरपालिका चुनाव: एसपी ने बूथ-बूथ सुरक्षा का जायजा
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण नगरपालिका चुनाव में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बूथ-बूथ पहुंचकर लिया सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा पोकरण, जैसलमेर पोकरण नगरपालिका चुनाव को लेकर पोकरण शहर में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे पोकरण पहुंचे और विभिन्न मतदान केंद्रों का बूथ-बूथ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया एसपी शिवहरे ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पोकरण शहर के सभी मतदान केंद्रों पर फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों एवं मतदान केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने पोकरण के मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंl0
0
Report
गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांत मतदान, योग्य प्रत्याशी को वोट दें—सुखवंत सिंह
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांतिपूर्ण मतदान, विधायक सुखवंत सिंह ने अच्छे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की अलवर जिले में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को सात नगर पालिकाओं में वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दो नगर पालिकाओं गोविंदगढ़ और बड़ौदा मेव में भी छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ。 गोविंदगढ़ में मतदान करने पहुंचे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने आमजन से योग्य और अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। विधायक ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगर पालिकाओं में भाजपा के बोर्ड बनने की उम्मीद भी जताई。 बाइट- सुखवंत सिंह, विधायक रामगढ़ वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाईं। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बाइट- आर्यन जुबेर खान0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भारी हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- चारदीवारी में मिशन स्कूल में हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, बड़ी संख्या में लोगो ने नारेबाजी की, वार्ड नंबर 107 में हंगामे के बाद पुलिस जब्ता,0
0
Report
बहादुरगढ़ में पीएमओ विनय देशवाल के साथ मारपीट, डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के पीएमओ डॉक्टर विनय देशवाल से मारपीट का मामला。 झज्जर जिले के सभी नागरिक अस्पतालों पीएचसी सेंटर और सीएचसी सेंटरों के डॉक्टर हड़ताल पर。 डॉ विनय देशवाल के समर्थन में डॉक्टरों की हड़ताल。 जिले भर में ओपीडी सेवाएं बंद, मरीज को नहीं मिल रहा इलाज。 डॉक्टरों की सीधी चेतावनी, आरोपी रेडियोग्राफर की जल्द होगी गिरफ्तारी。 विभागीय कार्रवाई के तहत भी आरोपी को किया जाए सस्पेंड。 पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में संगीन अपराध किस्म की धाराएं जोड़ने की भी मांग。 अगर आज नहीं हुई कार्रवाई तो कल से जिले भर में इमरजेंसी सेवाएं भी होगी बंद。 सोमवार से पूरे प्रदेश के अस्पतालों में हड़ताल की भी दी चेतावनी。 कल बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ एक रेडियोग्राफर ने की थी मारपीट。 अब मामला पकड़ रहा है तूल。0
0
Report
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंचे 85 वर्ष के बुजुर्ग | 85-year-old arrives to vote with an oxygen cylinder
Noida, Uttar Pradesh:ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंचे 85 वर्षिय बुजुर्ग0
0
Report
Advertisement
बारिश से टीकमगढ़ के सैपुरा में अंतिम संस्कार कठिन, श्मसान घाट नहीं
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है, ऐसा ही एक मामला टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सैपुरा से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति मृत्यु हो गई थी, गांव में टीनसेड युक्त श्मसान घाट ना होने के चलते परिजन बरसते पानी के बीच प्लास्टिक की पन्नी लगाकर मृतक का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से उन्हें बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
जर्जर मकान पर चला प्रशासन का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कैथियाना मोहल्ले में एक बेहद जर्जर मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। डरियन टोला, कैथियाना स्थित सुभाष निगम के मकान की हालत बेहद खराब थी। बारिश के चलते मकान की दीवार गिरकर बिजली के खंभे के सहारे टिक गई थी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। नगर पालिका द्वारा मकान स्वामी को पूर्व में नोटिस देने के साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनहानि की आशंका को देखते हुए प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर भवन को ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी।0
0
Report
सोनभद्र में हेरोइन तस्करी: इनामिया सहित दो गिरफ्तार, एनडीपीएस केस दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस ने अकरम कुरैशी और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहे थे और पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चोपन थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया, जबकि सुनीता देवी की गिरफ्तारी पटवध में सड़क किनारे से हुई। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार अकरम कुरैाशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले से भी मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता देवी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।0
0
Report
Advertisement
