हरदोईः तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकराई, तीन घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:अनगपुर मार्ग पर पिपरिया पुल के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल बाइक सवारों को सीएचसी शाहबाद लाया गया जहां से एक बाइक सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। दो बाइक सवारों को बुधवार को सुबह छुट्टी दे दी गई। फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अमन पुत्र सुनील, राधा कृष्ण पुत्र बेचे लाल बाइक से भदासी में अपने मामा के घर जा रहे थे। पिपरिया पुल के पास मंगलवार की रात 9 बजे विपरीत दिशा से आ रही जगत राम पुत्र राजेंद्र निवासी भमौली थाना पचदेवरा की बाइक से टकरा गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
