241001
हरदोई-यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे ने बढ़ाई ट्रेनों की लेट लतीफ़ी
Hardoi, Uttar Pradesh:कोहरे ने ट्रेनों के पहिये थाम दिए है।शनिवार को हरदोई पहुचनें वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची। लेट पहुचने वाली ट्रेनों में लखनऊ मेल, नौचंदी एक्सप्रेस,ग़रीब रथ समेत अन्य ट्रेनें शामिल है।ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ग्रस्त मुंगेर में स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर दवाएं बांटी
Munger, Bihar:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों की जांच कर बांटी दवाएं डीएम के निर्देश पर गंगा पार की तीन पंचायतों समेत जमालपुर और धरहरा के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची मेडिकल टीम मुंगेर: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगा पार स्थित टिकारामपुर, जाफरनगर और कुतलुपुर पंचायतों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम ने ग्रामीणों की जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया।वहीं, जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में भी मोबाइल मेडिकल टीम को भेजा गया। टीम ने प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बीमार लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और दूषित पानी के सेवन से बचने की सलाह दी।0
0
Report
शिक्षकों के सत्याग्रह से बिहार में शिक्षा सुधार की मांग तेज
Khajuria Khurd, Bihar:पुरानी पेंशन, समान कार्य-समान वेतन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा; उग्र आंदोलन की चेतावनी。 जहां देशभर में शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, वहीं बिहार के कैमूर जिले में शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों और शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 'शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन' के तहत धरने पर बैठने को मजबूर दिखे। यह आंदोलन बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर आयोजित किया गया। धरना स्थल पर मौजूद बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और नियोजित शिक्षकों की कुल 28 से 29 सूत्रीय मांगें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही बनाई नियमावली का पालन नहीं कर रही है। नियमावली के अनुसार 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति मिलनी चाहिए, लेकिन जब वित्तीय लाभ देने की बात आती है तो सरकार अपने वादों से मुकर जाती है। संतोष प्रसाद ने जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर शिक्षकों से राशि उगाही करके काम किया जा रहा है। यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो संघ भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगा。 वहीं, संघ की जिला इकाई कैमूर की प्रधान सचिव सीमा कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का दो-दो महीने का वेतन अकारण अटका दिया जाता है, जिससे उनके घर के चूल्हे ठंडे पड़ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोन्नति और सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) में प्रविष्टि के नाम पर जिला शिक्षा कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उन्हें अब तक केवल झूठे आश्वासन मिले हैं, जबकि वे अब ठोस आदेश चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जिला स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क से सदन और कोर्ट तक लड़ाई लड़ते हुए इसे उग्र राज्यव्यापी आंदोलन का रूप देंगे。0
0
Report
कासगंज पटियाली में बुलडोजर से नजूल की 2 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में चला बुलडोजर,लगभग दो करोड़ की नजूल की भूमि को कराया कब्जा मुक्त. कासगंज जनपद के कस्बा पटियाली में तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नजूल की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटाया। कब्जे में ली गई सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एसडीएम आतिश कुमार और तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि पर विशाल कश्यप और उसके परिवार कई सालों से कब्जा था कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि विशाल कश्यप संपन्न परिवार से है और उसके पास ट्रैक्टर, मकान तथा कृषि भूमि भी है。0
0
Report
Advertisement
मनोज यादव की पोस्ट ने अखिलेश यादव की रक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया
Noida, Uttar Pradesh:इनपुट पंकज जी के बुलेटिन के लिये है सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि PDA के हक़ अधिकार के रक्षक आदरणीय अखिलेश यादव जी। बिल्कुल दादा कृष्ण की तरह सबकी रक्षा करने वाले और सदैव दादा कृष्ण की तरह मुस्कुराते रहने वाले मेरे भगवान。0
0
Report
झीरम घाटी हमले: अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराया; उमेश पटेल ने स्वागत किया
Darogapara, Chhattisgarh:झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। फैसले के बाद झीरम हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल के बेटे और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।उमेश पटेल ने कहा कि सभी आरोपियों को दोषी माना गया है, यह स्वागत योग्य है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि झीरम घाटी हमले के पीछे कथित कंस्पायरेसी यानी साजिश के पहलू को लेकर उनकी लड़ाई अभी जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि साजिश के पहलू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उमेश पटेल के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी सुप्रीम कोर्ट में मांग की जा चुकी है।फैसले में लगे लंबे समय के सवाल पर उमेश पटेल ने कहा कि समय जरूर लगा, लेकिन कम से कम अब इस मामले में इतना तो हुआ कि आरोपियों को दोषी माना गया।0
0
Report
मंदला के फूटाताल तालाब में शव मिला; लापता युवक से जुड़ा मामला
Mandla, Madhya Pradesh:फूटाताल तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी के अंदर दिखाई देने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचि और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई है। मामला अंजनियां चौकी क्षेत्र के फूटाताल तालाब का है, जहां शनिवार को पानी के अंदर एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली। खबर मिलते ही अंजनियां चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि सिझौरा निवासी 20 वर्षीय चंद्रकुमार मरावी उर्फ गोलू गुरुवार रात से लापता है, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। लापता होने से पहले अंजनियां मोड़ के पास उसके विवाद होने की जानकारी भी सामने आई थी। तालाब में शव मिलने के बाद इसे लापता युवक से जोड़कर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी शव पानी के अंदर से निकाला गया है और उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव बाहर निकलने और पहचान की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में चीनी सत्याग्रह: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर—चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सत्याग्रह कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल, बिजली और राशन सामग्री के बढ़ते दामों से आम जनता पहले ही परेशान है, वहीं अब चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का घरेलू बजट और बिगड़ गया है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की。0
0
Report
दृष्टिहीन शिक्षक राजेश जायसवाल बच्चों के उज्जवल भविष्य का प्रेरणादायक उदाहरण
Indore, Madhya Pradesh:शिक्षक दिवस स्पेशल जो खुद तो देख नहीं सकते लेकिन बच्चों को दिखा रहे हैं जीवन जीने की राह खुद की आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन कई छात्रों के जीवन में फैला रहे ज्ञान का प्रकाश आंखों से दिव्यांग शिक्षक राजेश जायसवाल ने ब्रेल लिपि से हासिल की शिक्षा सरकारी नौकरी पाकर बच्चों को बना रहे शिक्षित उनकी दिव्यांग पत्नी भी बनी उनकी सारथी राजेश जायसवाल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा हासिल की। उन्हें आंखों से तो दिखाई नहीं देता लेकिन वे अपनी शिक्षा कला ओर हाथों को सूचबूझ से सब पढ़ समझ ओर समझा लेते हे मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त की और आज वे सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने में जुटे हैं। उनका जीवन उन तमाम लोगों के लिए प्रेरणा है, जो किसी शारीरिक कमी को अपनी सफलता की राह में बाधा मान लेते हैं। राजेश जायसवाल ने अपनी दृष्टिबाधिता को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ब्रेल लिपि के जरिए शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के लिए मेहनत की और आखिरकार सरकारी शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज वे स्वयं बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। उनके लिए शिक्षक होना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है। राजेश जायसवाल के संघर्ष में उनकी अर्धांगिनी भी कदम से कदम मिलाकर साथ देती हैं। उनकी पत्नी स्वयं भी दिव्यांग हैं, लेकिन दोनों ने अपनी परिस्थितियों को कभी अपने जीवन की कमजोरी नहीं बनने दिया। पत्नी उन्हें स्कूल तक छोड़ने और वापस घर लाने सहित रोजमर्रा के कई कार्यों में सहयोग करती हैं। दोनों का आपसी सहयोग और एक-दूसरे के प्रति विश्वास उनके जीवन को और खास बनाता है। यही वजह है कि राजेश जायसवाल आज न केवल शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल बन गए हैं。 विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा राजेश जायसवाल का जीवन यह संदेश देता है कि सफलता के लिए आंखों की रोशनी से ज्यादा जरूरी हौसले और मेहनत की रोशनी होती है। वे स्वयं भले ही अपनी आंखों से विद्यार्थियों को नहीं देख पाते, लेकिन अपने ज्ञान और अनुभव से उनके सपनों को दिशा दे रहे हैं। शिक्षक दिवस पर राजेश जायसवाल जैसे शिक्षक यह साबित करते हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से व्यक्ति न केवल अपने सपनों को पूरा कर सकता है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजियारा फैला सकता है।0
0
Report
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी: 11 IAS अधिकारियों के तबादले, अनीशा श्रीवास्तव बनीं GDA CEO
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी 11 IAS अधिकारियों के तबादले अनीशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण की CEO बनाया गया रघुराज सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार 5 IAS को अतिरिक्त प्रभार कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग का अतिरिक्त प्रभार निधि निवेदिता को राजस्व आयुक्त बनाया गया0
0
Report
Advertisement
नीमच के दलपतपुर में तेंदुआ घुस गया; ग्रामीणों ने उसे भगाया
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जीरन इलाके के दलपतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक तेंदुआ गांव के अंदर घुस आया। यह गांव जंगल के बिल्कुल पास है। यहां रहने वाले पर्वत सिंह जाट के घर के बाहर एक पालतू कुत्ता बंधा था, जिस पर अचानक तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। उसी दौरान पास में सो रहे एक मजदूर की नजर तेंदुए पर पड़ गई। मजदूर डरा नहीं, उसने तुरंत शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगा दिया। उसकी इस समझदारी और हिम्मत से कुत्ता भी बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तुरंत वन विभाग को खबर दी गई। वन विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव जंगल से सटा होने की वजह से तेंदुआ रास्ता भटककर इधर आ गया था, लेकिन शोर मचने के बाद वह वापस जंगल की तरफ भाग गया। विभाग ने गांव वालों को सावधान रहने और रात के समय खेतों या जंगल की तरफ अकेले न जाने की सलाह दी है。0
0
Report
शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार बहेड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने एवं विभागीय कार्यों का श्रेष्ठ ढंग से निर्वहन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार बहेड़ी भानू प्रताप एवं खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ. जगदीश कुमार ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों के समर्पण एवं मेहनत से ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार मिलते हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर मोहम्मद इसराइल, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुण्डा, विकास क्षेत्र बहेड़ी; प्रभुनाथ प्रसाद, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनियां; आकांक्षा मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय टाह कासमपुर, विकास क्षेत्र दमखोदा तथा सर्वेश कुमार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा, विकास क्षेत्र शेरगढ़ को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान शिक्षकों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, केदार सिंह, रिजवान अहमद, मनोज कुमार, भुजेन्द्र कुमार, शोभित कुमार, राम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा जलालपुर नगर.. देखिए झलकियां
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा जलालपुर नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। नगर के विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। माता-पिता अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाकर मंदिरों में लेकर पहुंचे। कोतवाली परिसर में कोतवाल अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित हुआ। भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया गया। संगत मंदिर के बाहर श्री बालाजी शक्ति समिति की ओर से झांकी सजाई गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बाबा पलटूदास मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद बाबा रामप्रसाद दास ने परंपरागत विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कराया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी तरह श्री शीतला माता मठिया, चक्र सुदर्शन मंदिर और दुर्गा माता मठिया मंदिर में भी सजावट और पूजा कार्यक्रम हुए। मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर जलालपुर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।0
0
Report
Advertisement
विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों के उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित,,,
Dabhara, Chhattisgarh:आज ग्राम नवापारा ड अंतर्गत शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शासकीय जनपद प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक अर्जुन बरेठ,शिक्षिका ऋतु यादव एवं शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक बरत राम पटेल,देवेंद्र पटेल,परमेश्वरी चंद्रा, सुरेंद्र सिदार को उनके सराहनीय योगदान एवं कृतित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए दैनंदिनी,लेखनी एवं पौधा प्रदाय कर सम्मानित किया गया है,,इस दौरान ग्राम सरपंच किशन सिदार, अविनाश पटेल, मिडिल स्कूल जन भागीदारी अध्यक्ष लोकेश यादव दोनों स्कूल के विद्यार्थी एवं रसोइया गण उपस्थित रहे।0
0
Report
डेहरी में सोन नदी के जलस्तर बढ़ने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट डूबा, करोड़ों नुकसान
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के डेहरी से है। जहां डेहरी के एनीकट में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से डूब गया है। बता दे की सोन नदी के किनारे एनीकट में पूर्व सीएम नीतीश कुमार 2 सितंबर 2024 में इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था। कुछ महीना पहले वह सीएन रहते इसका निरीक्षण करने भी डिहरी पहुंचे थे। लेकिन सोन नदी के बढ़े जलस्तर के कारण निर्माणाधीन पूरा ट्रीटमेंट प्लांट डूब गया है। बता दे की करोड़ों की लागत से इसका निर्माण कर चल रहा था। पिछले 2 सालो से रात दिन इस पर काम चल रहा था। लेकिन अचानक पानी भर जाने से पूरा सिस्टम पानी के आगोश में चला गया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करोड़ों के महंगे उपकरण पानी में डूब गए हैं। साथ ही जो ढांचा का निर्माण हुआ था, वह भी पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बताया जाता है कि कई सामान तो पानी के साथ बह भी गए हैं। लेकिन फिलहाल यहाँ पर कोई नहीं है। सभी लोग यहाँ से हट गए हैं। स्थानीय लोगों को इसको लेकर काफी निराशा है। बता दे की सोन नदी के पानी को साफ कर इस उस पानी को डेहरी ऑन सोन, सासाराम तथा औरंगाबाद में पीने के पानी के रूप में सप्लाई करना है। लेकिन जिस तरह से पूरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ही जल समाधि ले लिया है, इसके बाद चिंता बढ गई है。0
0
Report
खनिज संपदा एक्ट संशोधन पर कांग्रेस का राजभवन घेराव ऐतिहासिक विरोध
Jamtara, Jharkhand:खनिज संपदा एक्ट में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि 7 सितंबर को पूरे राज्य की जनता राजभवन का घेराव करेगी और बीजेपी के खिलाफ विरोध जताएगी। इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जो कानून ला रही है, उससे आम जनता को नुकसान होगा और राज्य के विकास पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों से दलित, आदिवासी और मुसलमानों के विकास में बाधा आएगी। मंत्री ने दावा किया कि खनिज संपदा एक्ट में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन ऐतिहासिक होगा। 7 सितंबर को होने वाले राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
