Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815301

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना: 20 वर्षीय युवक की मौत, चार गंभीर घायल!

MSMrinal Sinha
Jul 18, 2025 18:00:19
Giridih, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह जिले के चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड गांव के शुक्रवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वही चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतक युवक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के फुटका गांव के 20 वर्षीय युवक हेमलाल बेसरा है। वही घायलों में बुढ़ियासारे गांव के रफ़ाइल मुर्मू एवं देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड गांव के सहाबुद्दीन अंसारी 25 वर्ष, मकसूद अंसारी 30 वर्ष व शाहबाज अंसारी 12 वर्ष शामिल है। जिसमे रफ़ाइल मुर्मू को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया वही डहुआटांड के सभी घायलों को परिजनों ने उपचार के अन्यंत्र जगह ले गया। घटना के सम्बंध बताया जाता है। मृतक हेमलाल बेसरा अपने साथ राइफल मुर्मू को लेकर अपने घर से बेलाटांड़ मिशन जा रहा था। इसी क्रम में डहुआटांड गांव के पास बाइक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीनों घायलों को मारते हुवे सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हेमलाल और राइफल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया जहाँ चिकित्सकों ने हेमलाल को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने मृतक का परिजन अस्पताल नही पहुंचा था। मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top