Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245201

हापुड़ में कैंटर पर बैठे दो कांवरिया हाई टेंशन तार से गई जान

Aug 01, 2024 04:09:37
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh

हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो कांवरियों की जान चली गई। हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों के जत्थे में शामिल गोपीलाल और ललित पाल, जो बुलंदशहर के रहने वाले थे, कैंटर की छत पर बैठे थे। डेरा कुटी के पास पहुंचते ही वे ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PGPARAS GOYAL
Feb 18, 2026 14:32:16
:मेरठ तलाक के बाद देवर से हलाला कराने का आरोप, फिर पति के चाचा से निकाह का दबाव मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे तलाक देने के बाद जबरन देवर से हलाला कराया। पीड़िता का कहना है कि अब ससुराल पक्ष के लोग उस पर दोबारा निकाह का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि देवर से तलाक के बाद अब पति के चाचा से निकाह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) से की है और सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 18, 2026 14:31:59
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरभर से बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठे हुए। फूलमालाओं के साथ पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जिला अध्यक्ष गोयल का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई। सफेद और केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। संगठन 1 वर्ष पूर्ण होने पर गाजर के हलवे का केक भी काटा गया। कुछ महिलाएं नाच गाने के साथ संगठन का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। जिला पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अमित गोयल को 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा, हनुमान जी का गोटा तथा तलवार सहित शौर्य और भारतीय परंपरा के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराते हुए संगठन को सर्वोपरि बताया और “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” का नारा दिया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर संत समाज का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। गलता पीठ से राघवेंद्राचार्य जी, परशुराम जी महाराज, कमलेश जी महाराज एवं साध्वीगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 18, 2026 14:31:13
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर्स शक्ति सदन में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। मंडलीय सचिव दीपक मटियाली ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से पूर्व में मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की गई थी; उस समय आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महासंघ ने कहा कि शासन स्तर पर निर्णय में लगातार देरी हो रही है। मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 18, 2026 14:27:51
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में मनकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान के समय एक महिला यात्री चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी जिस कारण महिला यात्री असंतुलित होकर ट्रेन से गिरने लगी। तत्काल ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी आरक्षित सुधाकर खरवार और आरपीएफ आरक्षी सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़कर ट्रेन के अंदर किया गया। इसके बाद महिला की जान बची है और महिला फिर ट्रेन में पुलिसकर्मियों द्वारा बैटरी जाने के बाद आगे के लिए रवाना हुई है। अन्यथा की स्थिति में महिला की ट्रेन गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाती। इस पूरे घटनाक्रम का एक 44 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक महिला अपने सिर पर कुछ सामान रखे हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही है। चढ़ने के दौरान वह महिला असंतुलित होकर के गिरने लगती है इसी दौरान तत्काल मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को बचा करके सकुशल ट्रेन में चढ़ाया जाता है। जब तक वह महिला/train के अंदर ठीक से चली नहीं जाती है जब तक दोनों पुलिसकर्मी ट्रेन के साथ चलते-चलते महिला को अंदर करते हुए नजर आ रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर के एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर के इन्हें बधाई भी दी गई है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 18, 2026 14:26:58
Katihar, Bihar:कुर्सेला अग्निकांड अपडेट - 72 घंटे बीत गए कुर्सेला में हुए अग्निकांड को हुए लोगों ने एक दूसरे से हाल-चाल जाना और चलते बने जेल से छूटने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णियां उतरने के बाद कटिहार जिला का पूर्णिया लोकसभा से सटे कुर्सेला में अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मिले पप्पू यादव प्रतिनिधियों का आना-जाना चालू रहा, परंतु सांसद पप्पू यादव ने पूरा माहौल ही लूट लिया कहा सरकार अपनी अगर जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तो समाज को आगे आना होगा -- पप्पू खुदरा दुकानदारों को 5000 रुपया और बड़े दुकानदारों को लिफाफा देकर पप्पू ने व्यापार शुरू करने का दिया सलाह हारे हुए माले विधायक महबूब आलम ने स्थानीय पीड़ित लोगों के साथ मिलकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 72 घंटा बीत जाने के बाद कुर्सेला में सरकार की ओर से अभी सहयोग का रिद्दम चढ़ा ही नहीं था कि स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया पहुंचने के बाद सीधे अग्नि पीड़ितों से मिले और और आश्वासन दिया तथा सहयोग राशि भी उपलब्ध कराए हुए लिस्ट के आधार पर देकर व्यापार शुरू करने को कहा । आगे उन्होंने कहा कि आप व्यापार प्रारंभ करें हम आपके साथ हैं । उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब सरकार सुस्त हो जाए तो समाज को आगे आना होगा लोगों ने शांति से जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि को कल विरोध कर रहे थे , वहीं पप्पू यादव के आने से सभी लोग ने दुआएं दी और कहा कि गरीबों का मसीहा पप्पू यादव है ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 18, 2026 14:25:57
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने सीमलवाड़ा की ओर से गुजरात नंबर के ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक में दो पार्टिशन बनाए गए थे, जिनमें ऊपर 21 और नीचे 21 भैंसों को ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है: तोसीब भाई पुत्र निजाम भाई बंजारा निवासी चान्द टेकरी मोडासा गुजरात, मोहम्मद जीनेद मुल्तानी पुत्र फिरोज मुल्तानी निवासी चान्द टेकरी, बिलाल मुल्तानी पुत्र मुस्ताक मुल्तानी निवासी चान्द टेकरी, रिजवान पुत्र हनीप भाई मुल्तानी निवासी चान्द टेकरी, अल्ताफ पुत्र निजाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी मवेशियों का पशु चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 18, 2026 14:25:36
Jaipur, Rajasthan:विधायक निधि (एमएलए एलएडी) फंड के नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक महीने में कमेटी बनाएगी। ये कमेटी सभी विधायकों से सुझाव लेकर नियमों में संशोधन करेगी। सदन में विधायक रतन देवासी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विसंगतियों को दूर किया जाएगा। विधानसभा सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रतन देवासी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आए। देवासी ने विधायक कोष से होने वाले निर्माण कार्यों के नियमों में बदलाव करने की मांग की, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों में सभा स्थल और हॉल जैसे सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल सके। इसके जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि विधायक को उनके क्षेत्र में सिफारिश के आधार पर पूंजीगत विकास कार्य कराने के उद्देश्य से वर्ष 1999 में एमएलए एलएडी फंड योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत स्थानीय जरूरत के अनुसार सरकारी, पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के स्वाम Owned जनउपयोगी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण कराया जा सकता है। योजना निर्देशों के अनुसार किसी गैर-सरकारी संस्था, पंजीकृत ट्रस्ट या निजी संस्था को उसकी स्वयं की परिसंपत्ति बनाने की मंजूरी नहीं दी जा सकती। हालांकि, पंजीकृत संस्था या गोपालन विभाग से अनुदानित गौशाला के लिए टिकाऊ परिसंपत्तियों का सृजन कुछ शर्तों के तहत संभव है। इसके लिए संस्था का कम से कम तीन वर्ष से सामाजिक कल्याणी गतिविधियों में सक्रिय होना आवश्यक है तथा कलेक्टर की सिफारिश अनिवार्य है। परिसंपत्तियां बिना जाति-धर्म के भेदभाव के सभी वर्गों के उपयोग के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। जातिगत नोहरा, जातिगत छात्रावास या किसी विशेष जाति के लिए परिसंपत्ति निर्माण की अनुमति नहीं है। निर्मित परिसंपत्तियों का स्वामित्व राज्य सरकार में निहित रहेगा और बिना पूर्व अनुमति के उनका विक्रय या हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी तथा वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट जिला कलेक्टर को देनी होगी। योजना अवधि में अधिकतम 25 लाख रुपये तक के कार्य स्वीकृत किए जा सकते हैं। इस पर रतन देवासी ने कहा कि कई बार जातिगत संस्थाएं सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्य के लिए अनुमति मांगती हैं, लेकिन संस्था के नाम या स्वरूप के कारण उन्हें मंजूरी नहीं मिलती, जबकि यदि वही संस्था किसी क्षेत्र विशेष के नाम से आवेदन करती है तो अनुमति मिल जाती है, भले ही सदस्य एक ही समाज के हों. उन्होंने नियमों में संशोधन की आवश्यकता बताते हुए कहा इससे स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक सभा स्थल और हॉल उपलब्ध हो सकेंगे. देवासी ने विधायक निधि से महापुरुषों की मूर्ति लगाने की अनुमति देने की भी मांग की. जवाब में किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को मुख्य सचिव द्वारा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो इस विषय पर विचार कर रही है. समिति ने सुझाव दिया है कि जिस विभाग के तहत कार्य हो, वही कार्यकारी संस्था बने और किसी भी कार्य को उपापन समिति की पूर्व स्वीकृति के बाद ही किया जाए. महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव पर मंत्री ने कहा कि “महापुरुष” की स्पष्ट परिभाषा तय नहीं है, इसलिए फिलहाल इस विषय को स्थगित रखा गया है. इस दौरान अन्य विधायकों ने भी सुझाव देने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का हवाला देते हुए उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी. अध्यक्ष ने कहा कि वे भी अलग से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर अपनी बात रख सकते हैं. मंत्री किरोड़ी ने यह भी कहा कि जो विधायक व्यक्तिगत रूप से सुझाव देना चाहते हैं, वे अपने सुझाव 15 दिन में विभाग को भेज सकते हैं. इन सुझावों को समिति के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा. समिति एक महीने में इन पर विचार कर निर्णय ले लेगी. बाइट - रतन देवासी, विधायक बाइट - किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री बाइट - वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष, विधानसभा
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 18, 2026 14:24:55
Jaipur, Rajasthan:हिंडौन सिटी में समाजसेवी अशोक पाठक ने जरूरतमंदों को बांटे 51 गर्म कंबल हिंडौन सिटी, करौली सर्दियों की कड़क ठंड में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक पाठक ने जाटव बस्ती में एक सराहनीय कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 51 जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को गर्म ऊनी कंबल वितरित किए गए, जिससे स्थानीय स्तर पर काफी प्रशंसा हुई।कार्यक्रम का आयोजन जाटव बस्ती स्थित राजकीय विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से विशेष रूप से हिंडौन पहुंचे अशोक पाठक ने खुद महिलाओं को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल पटेल ने की, जबकि पूर्व व्याख्याता पूरणमल जाटव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।इस अवसर पर मेघराम जाटव, सतीश जाटव, अनिल जाटव, निलेश जाटव सहित जाटव समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जाटव समाज की ओर से अशोक पाठक का जोरदार सम्मान किया गया, जिसमें उन्हें पुष्प-माल्य और स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।अपने संबोधन में अशोक पाठक ने कहा, "हम सभी को एक साथ मिलकर रहने की जरूरत है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम साबित होते हैं। ठंड के इस मौसम में गरीब परिवारों को थोड़ी-सी मदद से भी बड़ा सहारा मिलता है."कंबल प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं ने अशोक पाठक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय कार्यों को निरंतर जारी रखना चाहिए, क्योंकि इससे समाज के कमजोर वर्ग को वास्तविक राहत मिलती है।यह पहल अशोक पाठक की सामाजिक सक्रियता का एक और उदाहरण है, जो हिंडौन शहर में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top