Back
मुरैन-ाग्वालियर में प्रदूषण बवाल: धुआँ-जल दूषित, अधिकारी चुप
KSKartar Singh Rajput
Feb 24, 2026 19:00:23
Morena, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में प्रदूषण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. मुरैना के बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्रियों से निकलता जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर हमला कर रहा है. तो वहीं ग्वालियर के रायरू में शराब फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला पानी जमीन और भूजल को बर्बाद कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल — जब जिम्मेदार विभाग से जवाब मांगा गया… तो अधिकारी कैमरे से मुंह छुपाते नजर आए. देखिए जी मीडिया की ये खास पड़ताल. यह तस्वीरें हैं बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया की… जहां कई फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जहरीले धुएं की वजह से आसपास के सैकड़ों लोग सांस, आंखों और त्वचा संबंधी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं. रात के अंधेरे में निकलता काला धुआं… दिन में हवा में घुलता जहर… लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बाइट (स्थानीय निवासी) “फैक्ट्री का धुआं इतना जहरीला है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है… बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं… लेकिन सुनवाई नहीं हो रही…” ग्वालियर रायरू शराब फैक्ट्री मामला अब बात ग्वालियर के रायरू इलाके की… जहां एक शराब फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है. आरोप है कि यह जहरीला पानी जमीन में समाकर भूजल को प्रदूषित कर रहा है… आसपास के खेतों और हैंडपंप का पानी बदबूदार और दूषित हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि पानी पीने योग्य नहीं बचा… फसलें प्रभावित हो रही हैं… और जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 24, 2026 19:01:120
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 24, 2026 18:45:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 24, 2026 18:45:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report