Back
हापुड़ में महिला की गला रेत कर हत्या: लूटपाट सहित सनसनीखेज मामला
AMAbhishek Mathur
Feb 03, 2026 11:03:21
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना उस वक्त हुई, जब महिला का पति रात भर अपने घर से बाहर था और पीछे आए अज्ञात हत्यारों ने न सिर्फ महिला की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की, बल्कि घर में लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया. घटना की जानकारी जब मंगलवार की सुबह ग्रामीणों हुई, तो पूरे गांव में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस और एसपी ज्ञानंजय सिंह सहित सीओ व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये और महिला के लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में राहुल शर्मा अपनी पत्नी रीता उम्र 40 वर्ष व एक बेटे के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि देर रात राहुल किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव नानई गया था, जबकि उसका बेटा अपने दादा के पास मेरठ में रह रहा था. घर पर अकेली पत्नी रीता थी. राहुल ने बताया कि जब वह वापस सुबह करीब साढ़े चार-पांच बजे लौटकर आया, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. अंदर देखने पर पता चला कि उसकी पत्नी रीता का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी राहुल ने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस एसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ स्तुति सिंह व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को एकत्रित किया.
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रीता नाम की महिला की हत्या की गई है. हत्या के दौरान धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है. घटना के बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
बाइट- राहुल, मृतका का पति
बाइट- ज्ञानंजय सिंह, एसपी हापुड़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report