icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow28 Apr 2025, 07:31 am

Hapur - भूपेंद्र चौधरी ने वक्फ बिल पर जनता को किया जागरूक

Uttar Pradesh:

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज हापुड़ में वक्फ बिल जन जागरण अभियान कार्यक्रम में पहुंचे हैं। वक्फ बिल को लेकर यहां एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें वक्फ कानून से होने वाले फायदा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा लोगों को जागरूक किया गया है। साथ ही विपक्ष द्वारा वक्फ बिल को लेकर जो भ्रम जनता में फैला रहा है उसकी भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने निंदा की है। वही भूपेंद्र चौधरी ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर हुए हमले की भी निंदा की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चुन चुन कर इसका हिसाब लिया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा जीएसटी लक्ष्य फिसला: मोबाइल यूनिट से महज 16 करोड़ राजस्व

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में राज्य कर विभाग यानि स्टेट जीएसटी 2026-27 में अब तक अपने लक्ष्य की पूर्ति तक नहीं कर पाया है, जिससे न सिर्फ प्रवर्तन दल की कार्यशैली बल्कि मंशा पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है, हालांकि अधिकारी इस मामले में शासन की नई गाइडलाइन का हवाला देकर अपना बचाव कर रहे है जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 1 पंकज कुमार ने बताया सचल दल यानि आगरा में तैनात 10 मोबाइल यूनिट जिनका 85 लाख प्रति यूनिट प्रतिमाह का टारगेट होता है यानी 6 माह में 50 करोड़ से ज्यादा का राजस्व होना चाहिए लेकिन सभी मोबाइल यूनिट लखभग 30% यानी महज 16 करोड़ की राजस्व ही प्राप्त कर पाई है, ये तब है जब विभाग ने 979 मामलों में गाड़ियां पकड़ी, यानि 10 मोबाइल यूनिट 10 गाड़ियों के हिसाब से भी अपना लक्ष्य नहीं साध पाई साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जीएसटी का हर साल टारगेट आता है जो प्रतिमाह के हिसाब से होता है, स्टेट जीएसटी में SIB रेंज की दो बिंग होती है जिसमें A और B रेंज होते है, मामले पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 1 पंकज गांधी का कहना है कि A और B रेंज में 2 करोड़ 85 लाख प्रति रेंज का प्रतिमाह का टारगेट है, अप्रैल से सितंबर तक कुल 76 फर्मों की SIB कराई गई जिसमें 33 करोड़ से ज्यादा का राजस्व जमा कराया गया है जो 90% तक है यानी सरकार जिन अधिकारियों पर भारी भरकम सरकारी धन और मशीनरी खर्च कर रही है वही विभाग अपने टारगेट तक पूरे नहीं कर पा रहा, अधिकारीयों का तर्क है कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है कि एक प्रांत से दूसरे प्रांत की गाड़ियां जाती है तो सूचना या कोई त्रुटि पाई जाती तब ही गाड़ी रोकी जाएगी, जबकि जानकार बताते है कि न्यायालय के नाम पर गुमराह किया जा रहा
0
0
Report
Advertisement

नागौर की दीप्ति ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया

Nagaur, Rajasthan:नागौर एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम बख्त सागर स्कूल की दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर नागौर जिले का मान बढ़ाया । प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 410 बच्चे शामिल हुए, जिसमें नागौर जिले से 10 प्रतिभागी जो जिला स्तर पर विजेता रहे वो शामिल हुए, इनमें महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम बख्त सागर की कक्षा 7 की दीप्ति पुत्री संतोष कुमार पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया, साथ ही कठौती की अर्चना जांगिड़ ने सीनियर वर्ग वाद विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को आगामी दिनों में अंतर राज्य, और विदेश भ्रमण का अवसर मिलेगा साथ ही प्रमाण पत्र, मोमेंटो और नकद राशि देकर बच्चों का मान बढ़ाया, प्रभारी संतोष सांगवा ने बताया बच्चों को इस तरह की प्रतियोगाओं में भाग लेना चाहिए जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिकता का विकास होता है
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर: ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow5m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:

मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

0
0
Report

बलरामपुर के नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री ने जांच की घोषणा

Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पहली बारिश में कृषि विभाग के जलग्रहण इकाई के तहत बनायी गयी नाली कई टुकड़ों में विभाजित हो गयी। यह पूरा मामला प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विधायक क्षेत्र का है, जिससे स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरौल का है... यहाँ सागर बाँध के ओवरफ्लो पानी को कृषि विभाग की वाटरशेड योजना के तहत बन रही नाली के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुँचाने के लिए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 50 मीटर लंबी नाली का निर्माण जून महीने में कराया गया था...लेकिन पहली ही मानसूनी बारिश ने इस निर्माण की पोल खोल दी और नाली जगह-जगह टूटकर बिखर गयी। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि इस कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है... इसके अलावा, मौके पर कोई नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया تھا, जिससे पारदर्शिता पूरी तरह गायब नजर आई... निर्माण कार्य की ऐसी बदतर हालत को देखकर किसानों में भारी आक्रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले में नाली निर्माण करवाने का आरोप जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव पर लग रहा है... हालांकि, विवाद बढ़ने पर जिला पंचायत सदस्य ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए बारिश का हवाला दिया और कहा कि अभी काम निर्माणाधीन है, जिसे जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा। दूसरी ओर, बढ़ते विरोध और मामले के तूल पकड़ने के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है... वही विभाग के उपसंचालक ने भी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। बहरहाल, मंत्री के क्षेत्र में पहली बारिश में विकास कार्यों के बह जाने से सरकारी दावे और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रहे सवालों पर अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन दोषियों पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करता है。
0
0
Report

दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रील बनाने और फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान फोटो खींचने, वीडियो बनाने और सोशल मीडिया रील्स शूट करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया के अनुसार, त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुगमता से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेम्पल कमेटी तथा जिला प्रशासन ने यह संयुक्त फैसला लिया है। परिसर की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चरखी दादरी के रजत फोगाट UPSC में छठे स्थान पर पहुंचकर गांव का नाम रोशन

Charkhi Dadri, Haryana:रजत फोगाट के पिता बलराज बोले बचपन से ही मेहनत करने की ललक थी रजत में आज जो मुकाम हासिल किया है उस परिवार बहुत खुश है चरखी दादरी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में चरखी दादरी जिले के गांव ढाणी फोगाट के बेटे रजत फोगाट ने जनरल कैटेगरी में छठा रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रजत की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई तथा रजत का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। चार बार UPSC में असफल हुए, लेकिन हौसला नहीं टूटा रजत फोगाट की सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, निरंतर मेहनत और असफलताओं से लड़ने का जज्बा है। रजत ने बताया कि वह चार बार UPSC की परीक्षा में असफल रहे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखी। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के दम पर आखिरकार उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। रजत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि असफलता और सफलता दोनों का अनुभव करने के बाद जब मंजिल मिलती है तो उसकी खुशी का एहसास ही अलग होता है HPSC परीक्षा में छठा स्थान हासिल करने पर रजत फोगाट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जो पद मिला है, उसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उनका उद्देश्य ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद आमजन की समस्याओं का समाधान करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चरखी दादरी की विद्या विहार कॉलोनी निवासी रजत फोगाट के पिता बलराज फोगाट एचडी स्कूल अध्यापक हैं, रजत ने अपनी स्कूली शिक्षा एचडी स्कूल, बिरोहड़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीएससी और किरोड़ीमल कॉलेज से भौतिकी विषय में एमएससी की डिग्री हासिल की। रजत इससे पहले तीन बार UPSC मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार HCS और एक बार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास करते हुए अब HPSC में छठा रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। रजत फोगाट की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, परिचितों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि रजत ने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे चरखी दादरी जिले का मान बढ़ाया है। उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगातार प्रयास और धैर्य से लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए。
0
0
Report

उज्जैन के महिदपुर में बैंक के सामने जूते-चप्पल दुकान में भीषण आग

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महिदपुर तहसील के एक व्यस्त व्यापारिक इलाके में bhiषण आग का तांडव देखने को मिला है। यहाँ बड़ौदा बैंक के ठीक सामने स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। बैंक के ठीक सामने मौजूद एक जूते-चप्पल की दुकान से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चूंकि दुकान में चमड़े और प्लास्टिक के जूते-चप्पल भारी मात्रा में मौजूद थे, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है, लेकिन प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी 9 अक्टूबर 2026 समय 8 बजे प्राप्त हुई
0
0
Report
Advertisement

जगदंबिका पाल INDIA ब्लॉक के विरोध में कांग्रेस पर गुंडागर्दी और वोट चोरी के आरोप

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने जंतर-मंतर पर INDIA ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी SIR और वोट चोरी के नाम पर गुंडागर्दी कर रही है, आराजकता कर रही है, लगातार पिछले 3 दिनों से वहां पर हिंसा का वातावरण है। 2 अक्टूबर से अभी तक 25 FIR हो चुकी हैं। कल एक निर्दोष कश्मीरी युवक की पिटाई कांग्रेस के असामाजिक तत्वों ने की। पुलिस के लोग व्यवस्था बनाने के लिए खड़े हैं...महिला पुलिसकर्मियों को भी पीटा जा रहा है, उनके साथ छेड़खानी की जा रही है...राजधानी में अराजकता फैलाने का काम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कर रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top