Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ashoknagar473331

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने महिलाओं के स्व-रोजगार की राह दिखाकर सम्मानित किया

NJNeeraj Jain
Mar 19, 2026 01:15:50
Ashoknagar, Madhya Pradesh
अशोकनगर-मातृशक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अशोकनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। जिले सहित चंदेरी और आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मंच से सभी सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने विशेष रूप से उन महिलाओं की सराहना की, जिन्होंने छोटे-छोटे स्वरोजगार शुरू कर अपने कार्यों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं के संपर्क नंबर भी उन्होंने लिए हैं और भविष्य में उनके साथ मिलकर आगे काम करने की योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ये प्रयास प्रेरणादायक हैं और ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने हाथों में लगी मेहंदी भी दिखाई, जो चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, जब उनसे चुनाव में सक्रिय भूमिका और संभावित एंट्री को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बात को टाल दिया..!!
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 19, 2026 02:16:26
Korba, Chhattisgarh:कटघोरा में हिन्दू नववर्ष के स्वागत को लेकर नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कटघोरा नववर्ष स्वागत समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राधासागर तालाब के चारों ओर 21 हजार दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा सरोवर जगमगा उठा और नज़ारा दिव्य उत्सव सा लग रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती और शंखनाद के साथ हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों तालाब किनारे पहुंचे। दीपोत्सव के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, और देर रात तक जगराता चला, जिसमें भक्ति संगीत का आनंद लिया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए; सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 19, 2026 02:15:46
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सामेर निवासी वीर सपूत आरएसी जवान विक्रम सिंह शेखावत का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे वर्तमान में जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव पहुंची तो पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आरएसी बटालियन के जवानों ने बंदूकों से सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। शहीद जवान के पुत्र दीपेंद्र सिंह शेखावत ने मुखाग्नि दी। अंत्य तक में दांतारामगढ़ के पूर्व प्रधान भंवर लाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 02:11:14
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) ।। बस्ती जनपद के लालगंज में अधिवक्ता और होमगार्ड के परिवार पर हुए हमले की घटना न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता है, बल्कि पुलिस और अपराधियों के बीच पनप रहे कथित 'अदृश्य गठजोड़' की एक खौफनाक तस्वीर भी है।। 🔥 खाकी की सरपरस्ती में 'गुंडाराज': लालगंज में अधिवक्ता परिवार लहूलुहान, क्या वर्दी ने अपराधियों से मिलाया हाथ? 🔥बस्ती में कानून का जनाजा: दबंगों ने अधिवक्ता के परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लहूलुहान हुई 'खाकी' की साख! 🔥लालगंज पुलिस का 'मौन' समर्थन? होमगार्ड और अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमला, अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर। 🔥दबंगई चरम पर, सुशासन शर्मसार: अपनी ही जमीन पर मकान बनाना पड़ा भारी, लाठी-डंडों से किया गया खूनी संघर्ष। 🔥क्या अपराधियों की 'जेब' में है लालगंज पुलिस? गंभीर रूप से घायल पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर। 🔥जीरो टॉलरेंस का निकला दम: बस्ती में सरेआम बहा खून, अपराधियों को किसका संरक्षण? उत्तर प्रदेश। बस्ती। प्रदेश सरकार भले ही 'जीरो टॉलरेंस' और अपराधियों के गले में तख्ती लटकाने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन बस्ती जनपद का लालगंज थाना क्षेत्र इन दावों की धज्जियां उड़ाने में लगा है। लालगंज पुलिस की कार्यशैली आज आम जनमानस के बीच सवालों के घेरे में है। सवाल यह कि क्या पुलिस अपराधियों की मददगार बन गई है? क्या खाकी के साए में अब 'दबंग' जमीनों पर कब्जा और बेगुनाहों का खून बहाने का लाइसेंस पा चुके हैं? 🔥अधिवक्ता और सरकारी कर्मी तक सुरक्षित नहीं ताजा मामला ग्राम कोपे का है, जहाँ अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा के परिवार पर उस समय जानलेवा हमला किया गया जब वे अपनी ही वैध जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। एक तरफ पीड़ित पक्ष के अनिल मिश्रा स्वयं होमगार्ड (सरकारी कर्मी) हैं, दूसरी तरफ उनके भाई अधिवक्ता हैं। जब समाज के इन जागरूक और रक्षक वर्गों के साथ सरेआम मारपीट हो सकती है, तो लालगंज की आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही मानी जाएगी। 🔥पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल आरोप है कि शिव चरण चौधरी, दुर्योधन चौधरी और उनके अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित परिवार पर हमला किया। इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात पुलिस की कथित शिथिलता है। 😇क्या पुलिस ने जानबूझकर अपराधियों को खुला हाथ दिया? 😇क्या 'रास्ते' का विवाद खड़ा करना महज एक बहाना था ताकि दबंगई के बल पर जमीन कब्जाई जा सके? 😇आखिर किसके संरक्षण में ये हमलावर इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं? 🔥जीरो टॉलरेंस या जीरो एक्शन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित परिवार का दर्द और न्याय की गुहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा तमाचा है। यदि पुलिस समय रहते सख्त कदम उठाती, तो शायद एक परिवार को इस तरह लहूलुहान न होना पड़ता। लालगंज पुलिस पर लग रहे 'मिलीभगत' के आरोपों ने पूरे पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है। अब देखना यह है कि बस्ती के आला अधिकारी इस 'लालगंज के गठजोड़' को तोड़ते हैं या फिर अपराधियों को बचाने का यह खेल बदस्तूर जारी रहेगा। यदि दोषियों पर रासुका और गैंगस्टर जैसी कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का पुलिस से विश्वास पूरी तरह उठना तय है।
525
comment0
Report
Mar 19, 2026 02:01:57
Hapur, Uttar Pradesh:

बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से हैं जहां पुलिस ने पाक से आतंकी कनेक्शन के चलते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा गांव के रहने वाले अजीम राणा व मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव के रहने वाले आजाद राजपूत को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन दोनों का पाकिस्तान के रहने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी जो कि आईएसआई समर्थित आतंकी है से कनेक्शन सामने आया है। ये दोनों युवक सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम व टेलीग्राम के माध्यम से आईएसआई समर्थित पाकिस्तान निवासी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। इन दोनों युवकों द्वारा दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन सनातन मंदिर व आसपास की कॉलोनीयों के फोटो व वीडियो आईएसआई समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजे गए थे। साथ ही इनकी चैटिंग में ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर के फोटो व वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है अजीम राणा और आजाद राजपूत दिसंबर 2025 से आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। और ये दोनों देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के उद्देश्य से दिल्ली रमेश नगर मेट्रो स्टेशन सनातन मंदिर आसपास की कॉलोनीयों व बिसरख स्थित रावण मंदिर के फोटो वीडियो शहजाद भट्टी को शेयर कर रहे थे। साथी इन दोनों युवकों की शहजाद भट्टी से लाइव चैट भी हुआ करती थी। फिलहाल हापुड़ पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। आपको बता दे दिल्ली से आईबी की टीम ने धौलाना आकर इन दोनों युवकों से पूछताछ की थी फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है व आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

1000
comment0
Report
Advertisement
Back to top