Back
रानगिर मंदिर में नवरात्रि से पहले बड़ा ब्लास्ट, दादा-दादी और पोती घायल
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 01:01:25
Sagar, Madhya Pradesh
बड़ी खबर, प्रसिद्ध रानगिर मंदिर परिसर में नवरात्री से ठीक पहले हुआ ब्लास्ट, दादी दादा और पोती घायल, पोती की हालत नाजुक..
एंकर/ एमपी के सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां नवरात्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रसिद्ध रानगिर मंदिर के परिसर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है और इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है , लोग दहशत में है और प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस भी सख्ते में है। दरअसल देश दुनिया में प्रसिद्ध सागर जिले के रानगिर में स्थित मातारानी के मंदिर में आज से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था तभी देर शाम मंदिर परिसर से लगी प्रसाद चढ़ावा की दुकान में तेज विस्फोट हुआ, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि प्रसाद की दुकान के परखच्चे उड़ गए। दुकान में दादा दादी और उनकी नातिन थी जो तीनों इसकी चपेट में आ गए। अफरातफरी के माहौल के बीच जब लोगों ने देखा तो तीनों लहूलुहान पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज भेजा जहां 11 साल की मासूम बच्ची को नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पीड़ित बुजुर्ग दुकानदार राधेश्याम रैकवार के मुताबिक मंगलवार की रात एक शख्स एक बॉक्स उसकी दुकान में रख कर गया था, अक्सर लोग मंदिर जाते वक्त अपना सामान इन दुकानों पर रख जाते है और ये सामान्य सी बात है लेकिन दूसरे दिन यानी बुधवार को दिन भर कोई भी ये बाक्स उठाने नहीं आया, बुजुर्ग राधेश्याम ने इस बॉक्स को साइड से रख दिया और इसी बाक्स के पास उनकी 11 साल की पोती मोबाइल चला रही थी कि अचानक विस्फोट हुआ और ये हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले इसी तरह के ब्लास्ट जैसी धमकी का काल रानगिर मंदिर के पुजारी के पास आया था और अब ये बात भी चर्चा में है। पहली नजर में ये किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा करने वाला मामला लग रहा है। इसे दहशतगर्दों के आतंक का उदाहरण भी माना जा रहा है क्योंकि जिस मंदिर परिसर के इलाके के ये ब्लास्ट हुआ वो मंदिर पूरे देश में जाना जाता है, आम दिनों में यहां देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों भक्त आते है जबकि नवरात्र में ये संख्या लाखों में पहुंच जाती है ऐसे में किसी बड़े षड्यंत्र से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं पुलिस के मुताबिक हालात काबू में है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक घटना की सूचना के बाद पुलिस एलर्ट मोड पर आ गई। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम के साथ विशेषज्ञों को भेजा गया है, अभी शुरुवाती दौर में ये नहीं कहा जा सकता कि आखिर ब्लास्ट की वजह क्या है और जिस माध्यम से ब्लास्ट हुआ वो चीज क्या थी। उनके मुताबिक पुलिस लगातार जांच कर रही है और जानकारों को यहां लगाया गया है। एडिशनल एसपी ने ये भी स्वीकार किया है कि मंदिर के पुजारी के पास धमकी भरा मेसेज आया था और इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है।
बाइट/ राधेश्याम ( पीड़ित दुकानदार रानगिर सागर)
बाइट/ लोकेश सिन्हा ( एडिशनल एसपी सागर)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 19, 2026 01:45:410
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 19, 2026 01:45:300
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 19, 2026 01:45:190
Report
933
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 19, 2026 01:30:49962
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 19, 2026 01:30:26Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूजा करने के लिए भक्त छतरपुर मंदिर पहुंचे।
877
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 19, 2026 01:16:191007
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 19, 2026 01:15:501087
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 19, 2026 01:15:40888
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 19, 2026 01:15:29896
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 19, 2026 01:15:18894
Report
EGE GOPI
FollowMar 19, 2026 01:00:581049
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 19, 2026 00:45:13Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: CHAITRA NAVRATRI 2026 PUJA BEING PERFORMED IN MUMBADEVI TEMPLE VISUALS
1049
Report