icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245201
SSSunder SharmaFollow9 May 2025, 07:08 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुसमी की बिजली लाइन: खंभे झुके, तार फसलों को छू रहे; किसानों के लिए खतरा बढ़ा

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के करेली विद्युत विभाग के अंतर्गत कुसमी गांव में खेतों के बीच गुजर रही बिजली लाइन किसानों के लिए परेशानी के साथ खतरे की वजह बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह बिजली के खंभे तिरछे हैं और तार इतने नीचे हैं कि फसलों को छू रहे हैं। किसानों का दावा है कि करीब 15 साल से यह समस्या बनी हुई है और इस दौरान कई हादसे भी हो चुके हैं। करीब 10 दिन पहले एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद एक बार फिर बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुसमी गांव के खेतों में बिजली लाइन की जमीनी हकीकत कुछ ऐसी है कि कई जगह खंभे झुके हुए दिखाई दे रहे हैं और बिजली के तार फसल के बेहद करीब हैं। किसान खुद लकड़ी के सहारे तारों को ऊपर किए हुए हैं। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग और सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि हालिया हुए हादसे के बाद भी अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत अधिकारी का पक्ष — उनका कहना है कि कुसमी की बिजली लाइन से जुड़ी समस्या उनके संज्ञान में आ गई है। अधिकारी के मुताबिक फिलहाल बारिश का मौसम होने की वजह से नई लाइन और नए पोल लगाना संभव नहीं है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान अस्थायी तौर पर लाइन को सुरक्षित किया जाए। अधिकारी का कहना है कि बारिश खत्म होने के बाद नई पोल और लाइन का स्थायी सुधार कराया जाएगा।
0
0
Report

ग्रामीण क्षेत्रों में धान केंद्र कम, किसान आंदोलित—8 किमी दूरी पर केंद्र की मांग

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:धान खरीद होगा अक्टूबर माह में लेकिन जिला प्रशासन ने 56% धान क्रय केंद्र शहर की मंडियों में खोलना प्रस्तावित किया है। ऐसे में किसान परेशान है कि वह ग्रामीण क्षेत्र से शहर की मंडियों में कैसे धान लेकर जाएंगे जबकि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 8 किलोमीटर की दूरी पर धान केंद्र बनाए जाएं लेकिन अधिकारियों ने सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया है। पीलीभीत की डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा तर्क दे रही हैं कि गांव की समितियों में व्यवस्थाएं नहीं है भंडारण क्षमता कम है और कई ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्राली जाने की जगह नहीं है। आप सवाल है कि गांव में ही ट्रैक्टर ट्राली चलाए जाते हैं शहरों में नहीं। दरअसल अक्टूबर माह से धान क्रय केंद्र खोले जाने हैं जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं जिले में 134 धान क्रय केंद्र खोले जाने है। बताया जा रहा है लगभग 75 केंद्र मंडियों में खोले जाएंगे तो वहीं मात्र 67 केंद्र जिले की 756 ग्राम पंचायत में खोले जाएंगे। इस बार सरकार ने धान का रेट 2441 रुपए प्रति कुंतल तय किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कम धान केंद्र खुले जाने पर किसानों में आक्रोश है उनका कहना है कि उन्हें मंडियों में धान पहुंचाने में खर्च ज्यादा आएगा जिसके चलते वह अपना धान आसपास ही ओने पौने दामों में बेचने पर मजबूर होंगे। इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों को वरीयता देते हुए धान क्रय केंद्र ज्यादा से ज्यादा खोलना चाहिए। और सबसे बड़ी बात किसान गांवो में निवास करता है ना कि शहरों में। और किसान के खेत भी ग्रामीण क्षेत्रों में है。
0
0
Report
Advertisement

यूपी 2027: कांग्रेस-समाजवादी के बीच सम्मानजनक सीट शेयरिंग; INDIA गठबंधन मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हैं। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने साफ किया है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत में कांग्रेस सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर है। समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी समझौता होगा, वह सम्मानजनक होगा। और भी उन्होंने कहा कि बीजेपी sc st की सबसे बड़ी दुश्मन है।
0
0
Report

रायपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है.. 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में रायपुर संभाग के جميع 74 ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं.. शिविर में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.. प्रशिक्षण शिविर में रायपुर संभाग के कांग्रेस विधायक भी मौजूद हैं.. पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को मार्गदर्शन दे रहे हैं..
0
0
Report
Advertisement

चंदौरी रोड पर बाइक चोर पकड़, मास्टर चाबी और फोन बरामद

Giridih, Jharkhand:शहर के नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड में बाइक चोरी की नीयत से घूम रहे एक शातिर युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। भुक्तभोगी दुकानदार सुनील पंडित ने बताया कि 11 सितम्बर को इसी युवक ने उनकी बाइक चोरी की थी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आज युवक उसी गली में फिर घूमता हुआ नजर आया तो लोगों ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद तलाशी में उसके पास से बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाली मास्टर चाबी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस के अनुसार युवक कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब में युवक की डूबकर मौत, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब से एक युवक के डूबने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में युवक तालाब में छलांग लगाते दिखाई दे रहा है और गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। लगभग तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमदत्तपुर निवासी करीब 35 वर्षीय भरत उर्फ रुदल के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरूआती तौर पर यह आत्महत्या की घटनाक्रम प्रतीत हो रहा है, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वह नहाने गया था और इसी दौरान डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मौत की वास्तविक वजह व परिस्थितियों की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में आशीर्वाद का दीया वीडियो: 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई, तेजस्वी जांच की मांग

Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो बनाने पर 12 वर्षीय बच्चे प्रिंस की कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी। इस घटना के बाद प्रिंस बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी जिसको तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिखा है की बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटते हैं तथा सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। भीड़ इकट्ठी होती है तो पुलिस बच्चे को पीटकर वहीं बैठे सत्ताधारी गुंडों के साथ बच्चे को भी थाने ले जाती है। थाने जाकर उन भाजपाई गुंडों को छोड़ दिया जाता है तथा उल्टे पिटने वाले नाबालिग बच्चे को थाने में बंद कर दिया जाता है। थाने से छोड़े जाने के बाद बच्चा अपने घर पहुँचता है लेकिन अगली सुबह ही फिर पुलिस आ धमकती है और इस 12 साल के मासूम को डराती धमकाती है। पुलिस ज़बरदस्ती यह बयान दिलवाती है कि कहो वह गुंडे नहीं बल्कि तुम्हारे दोस्त थे। तुमलोग साथ में भाजपा के लिए काम करते हो। कोई मारपीट नहीं हुई है। बयान न बदलने पर 12 साल के बच्चे को सम्राट चौधरी की पुलिस धमकी देती है कि रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा。 यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है जहाँ बिहार में 7 हत्याओं के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत कठपुतली को आम बिहारियों को प्रताड़ित करने एवं बिहार को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है。 बताइए, एक 76 वर्षीय मार्ग दर्शक मंडल के बुजुर्ग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय नाबालिग की भाजपाई गुंडे पिटाई कर थाने में बंद करवा देते है। और कैसा अमृतकाल चाहिए?? आज उस बच्चे से मुलाकात कर सारी जानकारी प्राप्त की और दोषी पुलिसकर्मियों और भाजपाई गुंडों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

मिट्टी खनन माफियो का कहर, अवैध रूप से चला रहा है दिन रात काम,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... अवैध मिट्टी खनन जारी एंकर.... शामली जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के कुड़ाना और मेरठ मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है।जिसमें स्थानीय पड़ोसी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक और जहां बिना परमिशन अवैध तरीके से मिट्टी खनन करके लाखों रुपए का राजस्व को चूना लगा रहे हैं। वहीं पड़ोसी खेत के किसानों को भी सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी कई बार स्थानीय शासन प्रशासन को शिकायत हो चुकी है। लेकिन स्थानीय सूत्रों की माने,तो तहसील शामली के ऑफिस के लोगों की मिली भगत के चलते मिट्टी खनन माफिया( नीरज मादलपुर, गौरव, एहसान,राजन कुड़ाना आदि) आदि अन्य कई लोगो की दिन रात अवैध खनन करने की चर्चा हैं। ...... आप को बता दे।कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन कार्य जोरों शोरों पर जारी है। जहां दिन ढलते ही मिट्टी खनन माफियाओं के ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी, डंपर रोड पर सक्रिय हो जाते हैं।तो वहीं रात दिन अवेध तरीके से चल रहे इस मिट्टी खनन के मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा मीडिया को सूचना दी गई, वही कुड़ाना मार्ग ,मेरठ मार्ग ओर दिल्ली रोड पर दर्जनो की संख्या में मिट्टी खनन के ट्रालियों डम्फर आते जाते दिखाई दिए, घटना के मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी खाने का कार्य पूरा अवैध रूप से किया जा रहा है जिसमें स्थानीय पड़ोसी किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कत आती है और मिट्टी कटाव भी होता है जिससे किसानों को फसलों के उपजाऊ में और रखरखाव में भी लाखों रुपए का खर्चा और नुकसान होता है इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों ने कई बार स्थानीय तहसील में शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बल्कि तहसील के ही कुछ कर्मचारियों की मिली ही अंजाम दिया जा रहा है खनन करने वालों में प्रमुखता नीरज मादलपुर राजन कुड़ाना, एहसान बलवा, गौरव का नाम मुखतय आ रहा है
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में एसआई भर्ती पुनः परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण संपन्न

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पुनः परीक्षा के तहत रविवार को पहली पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। राजधानी जयपुर में परीक्षा के लिए 187 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी。 परीक्षा में 66.89 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने जयपुर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अन्य तैयारियों की जानकारी ली。 परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जयपुर में बनाए गए 187 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 32 फ्लाइंग टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी。 प्रशासन के अनुसार पहली पारी की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी तरह की बड़ी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों पर प्रवेश, सुरक्षा जांच और परीक्षा संचालन की व्यवस्था निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई।
0
0
Report

चंबल नदी में अज्ञात युवक का शव, टैटू से पहचान में जुटी पुलिस

Kota, Rajasthan:चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में दोस्तपुरा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि मृतक युवक के हाथ पर बड़े अक्षरों में 'रितु कल्पना' नाम का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान में सबसे अहम सुराग साबित हो सकता है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। नयापुरा थाना पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए टैटू के विवरण का मिलान कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी
0
0
Report

चार गुंडों को गिरफ्तार, कुरूद की सड़कों पर पुलिस ने निकाला जुलूस

Dhamtari, Chhattisgarh:गुंडागर्दी के चार आरोपी गिरफ्तार, सड़को पर निकाला जुलूस धमतरी जिले के कुरूद थाना इलाके में मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तारी किया है...... गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का कुरूद की सड़कों पर पैदल जुलूस निकाला..... इस दौरान आरोपियों से जुर्म करना पाप है, कानून हमारा बाप है के नारे भी लगवाए गए...... पूरा मामला गाड़ाडीह गांव का बताया जा रहा है..... पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी बताए जा रहे कुछ युवक नवागांव पहुंचे थे..... आरोप है कि यहां एक युवक को उसके घर से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाड़ाडीह ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई...... वारदात के बाद पीड़ित ने कुरूद थाने में शिकायत दर्ज कराई...... वही शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...... पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं...... गिरफ्तारी के बाद पुलिस चारों आरोपियों को पैदल लेकर कुरूद की सड़कों पर निकली...... इस दौरान उनसे जुर्म से दूर रहने और कानून का पालन करने का पैगाम देने वाले नारे लगवाए गए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top