245201
हापुड़ में कांवड़ियों की सेवा के लिए थाना बाबूगढ़ की अनोखी पहल
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए एक नवीन पहल की है। सोमेश्वर मंदिर छपकोली में 60 स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया है। इन्हें विशेष टी-शर्ट और सीटी दी गई है। टी-शर्ट पर "कावर सेवा सौजन्य से थाना बाबूगढ़ हापुड़ पुलिस" लिखा है। कोतवाल ने स्वयंसेवकों को कांवड़ियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया है। इस वर्ष लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रिम्स के निदेशक डीके सिन्हा को 6 महीने का सेवा विस्तार; सरकार का भरोसा बरकारार
Ranchi, Jharkhand:राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉक्टर डीके सिन्हा पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया है। लगभग 40 घंटे बाद लेटर जारी कर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर डीके सिन्हा को सेवा विस्तार दिया । लंबे समय बाद रिम्स में ऐसा हुआ है कि किसी प्रोफेसर को रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार दिया है । वही इस मौके पर डॉ डीके सिन्हा निदेशक कार्यालय पहुंचे और एक बार फिर पदभार संभाला। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक और डीन के साथ सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी । डॉ डीके सिन्हा ने कहा कि सरकार ने जो भरोसा जताया है उस से मुझे खुद हैरानी हुई लेकिन इस चुनौती को मैं स्वीकार करता हूं और आगे भी बेहतर काम करता रहूंगा। टीम का कैप्टन तब ही अच्छा होता है जब पूरी टीम अच्छी होती है। मेरे पिछले 4 महीने के कार्यकाल में सभी पदाधिकारी और चिकित्सकों का बड़ा सहयोग रहा हूं। बाइट.....डॉ डीके सिन्हा, निदेशक, रिम्स0
0
Report
मानगो में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 4.93 ग्राम बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, इसी कड़ी में मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवकों के पास से कुल 64 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 4.93 ग्राम बताया गया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 530 रुपये नकद भी बरामद किए हैं, यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई, पुलिस को एक नवंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है, इसके बाद पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रात करीब आठ बजे छापेमारी किया, इस दौरान शेड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान मनमीत सिंह के पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 2.82 ग्राम है, और 310 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, आनंद राज विद्यार्थी के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 2.11 ग्राम है, और 220 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने कुल 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
दिल्ली में 1400 छठ घाट तैयार, सूर घाट VIP क्षेत्र में सुरक्षा के साथ
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से करीब 1400 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित सूर घाट पर भी छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि यह घाट वीआईपी घाटों में शुमार है, जहां मुख्यमंत्री से लेकर कई बड़ी हस्तियां छठ पूजा में शामिल होती हैं। आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में करीब 1400 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। घाटों की साफ-सफाई से लेकर पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। तिमारपुर का यह घाट दिल्ली के प्रमुख और वीआईपी छठ घाटों में गिना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठी मैया की उपासना के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी हस्तियां भी इसी घाट पर छठ पूजा के आयोजन में शामिल होती हैं। यही वजह है कि इस घाट की तैयारियों पर खास नजर रखी जा रही है। छठ पूजा से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद भी सूर घाट का निरीक्षण कर चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। फिलहाल घाट पर साफ-सफाई और तैयारियों का काम किया जा रहा है। जल्द ही घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाकर इसमें निर्मल पानी भरा जाएगा, जिससे व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें। अब देखना होगा कि छठ महापर्व से पहले प्रशासन इन तैयारियों को कितनी तेजी से पूरा करता है। क्योंकि छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है।0
0
Report
Advertisement
रवि किशन: पदयात्रा राष्ट्र की एकता के लिए, संविधान हत्या के आरोपों पर संदेश
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "...यहां बहुत भव्य पदयात्रा होगी और जितने भी लोगों ने संविधान की हत्या करने का प्रयास किया है, तो जनता में एक संदेश जाएगा कि कैसे ये लोग अराजकता फैला रहे हैं...यह पदयात्रा भारत के लिए होगी, राष्ट्र की एकता के लिए होगी..."0
0
Report
भाजपा लोकतंत्र बचाओ यात्रा घोषित; विपक्ष पर लोकतंत्र के उल्लंघन के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा, "जब-जब लोकतंत्र पर हमले हुए हैं, लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया गया है, भाजपा ने हमेशा इसका पुरजोर विरोध किया है...आज पूरा देश और दुनिया यह देख रही है कि जिस तरीके से कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया जा रहा है...उसके लिए आज भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ यात्रा करेगी...भाजपा के रहते हुए कभी भी लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा..."0
0
Report
चौमूं में नकली घी फैक्ट्री पर शिकंजा: 35 हजार लीटर बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के चौमूं से बड़ी खबर नकली घी माफियाओं पर चौमूं पुलिस ने कसा शिकंजा जैतপুরा गांव में पुलिस ने पकड़ी नकली घी की फैक्ट्री पुलिस ने करीब 35 हजार लीटर नकली बरामद बड़ी संख्या में अलग अलग ब्राण्ड के रैपर भी पुलिस ने किया बरामद सरस के अलावा तैयार किया जा रहा था कई ब्रांडों का नकली घी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची मौके पर पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर सहित दो लोगों किया डिटेन अलग-अलग पैकिंग में तैयार किया गया नकली घी0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो की मौत
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग रोड पर नंदबारा के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सेखौना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर और अशोगी गांव निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों चापाकल मरम्मत का काम करते थे। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
बरेली के धनेटा फाटक पर भीषण बस-ट्रक टक्कर: एक की मौत, 25 घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | बरेली धनेटा फाटक पर भीषण सड़क हादसा नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी。 हादसे में एक यात्री की मौत, 20 से 25 यात्री घायल होने की सूचना。 हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी बस, सभी यात्री नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं。 मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ हादसा, रेलवे फाटक बंद होने के दौरान सड़क पर खड़ा था ट्रक。 टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला。 घायलों को मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री अस्पताल में कराया गया भर्ती。 दो मासूमों की हालत गंभीर, एक मासूम की आंख बुरी तरह क्षतिस्ट。 मृतक की अभी नहीं हो सकी शिनाख्त。 मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी गौतम सिंह के मुताबिक 20 से 25 लोग हुए घायल, घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही。 फतेहगंज पश्चिमी पुलिस और एनएचएआई की टीम ने संभाला राहत एवं बचाव कार्य。 हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी。 फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक की घटना।0
0
Report
13 निकायों के चुनाव दिसंबर के आख़िरी सप्ताह में, भाजपा ने बैठक शुरू की
Begun, Rajasthan:रायपुर 13 निकायों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा चुनाव भाजपा कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक शुरू भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ले रहे बैठक चुनावी निकायों के प्रभारी-सहप्रभारी, ज़िलाध्यक्ष मौजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी शर्मा, मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल, टंक राम वर्मा मौजूद सांसद और विधायक भी मौजूद0
0
Report
Advertisement
कटिहार में DPO रूबी कुमारी के आवास पर EOU की बड़ी रेड: 80% अधिक संपत्ति का मामला सामने
Katihar, Bihar:कटिहार में डीपीओ रूबी कुमारी पर इओयू का रेड कटिहार की डीपीओ ने 7 साल में 11 जगह खरीदी जमीन, बनवा रहीं 5 मंजिला मकान किशनगंज में तैनात, कटिहार वाले घर में ईओयू की रेड 3 साल कटिहार में रह चुकीं डीओयू, ऑफिसर कॉलोनी में चल रही है रेड 80% अधिक संपत्ति का आरोप बिहार शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यानि रूबी कुमारी पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार सुबह ईओयू ने उनके 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। रूबी कुमारी किशनगंज में पदस्थापन से पूर्व 3 साल तक कटिहार में शिक्षा विभाग स्थापना डीपीओ के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। ईओयू की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2025 तक यानी 7 साल के दौरान उन्होंने कटिहार में 11 जगहों पर जमीन खरीदी है। फिलहाल वह 5 मंजिला आवासीय मकान बनवा रही हैं। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में स्थित डीपीओ रूबी कुमारी के आवासीय भवन में एक दर्जन से अधिक EOU अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। इसके अलावा किशनगंज के रूईधासा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में उनके चैंबर और लाइन मोहल्ला स्थित किराये के मकान पर भी तलाशी जारी है। पति गौरव कुमार यादव उर्फ बंटी यादव कटिहार रेल डिवीजन में सीनियर टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। ससुर मुक्ति यादव कटिहार के मारवाड़ी पाठशाला से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईओयू के अनुसार डीपीओ के खिलाफ वैध आय से 80% अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है। विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद यह कार्रवाई की गई है। टीम जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और जेवरात की जांच कर रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है, विस्तृत जब्ती सूची आना बाकी है.0
0
Report
दीपावली पर डीएम ने पटाखा दुकानों और मिठाई के सैंपलिंग के निर्देश दिए
New Tehri, Uttarakhand:दीपावली के त्यौहार के चलते हुए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश。 टिहरी में दीपावली त्यौहार के चलते डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों को पटाखो को लेकर सुरक्षा को लेकर और खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग के निर्देश दिए है,डीएम का कहना है कि दीपावली के त्यौहार के चलते सभी एस डि एम को अपने अपने क्षेत्रों में पटाखों की दुकानों के अस्थाई लाइसेंस और सुरक्षा को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए है वही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी निरीक्षण कर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए है。0
0
Report
काशी के संस्कृति संसद में चंपत राय को किया गया सम्मानित
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में संस्कृति संसद का आयोजन. काशी में संस्कृति संसद में जुटे देशभर के सैकड़ों संत महात्मा. संस्कृति संसद में चंपत राय को किया गया सम्मानित. संस्कृति संसद में संतो ने चंपत राय के साथ मजबूती से खड़े होने का किया ऐलान.0
0
Report
Advertisement
पटवारी हड़ताल जारी: निलंबन के बाद आक्रोश बढ़ा, सरकार पर दबाव मजबूत
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी अल्टीमेटम के बावजूद राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के निलंबन के बाद पटवारियों का आक्रोश और बढ़ गया है। निलंबन की कार्रवाई के विरोध में पटवारी अब काले कपड़े पहनकर और पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। MCB जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे पटवारी संघ के सदस्यों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप का निलंबन आंदोलन को दबाने का प्रयास है। अपनी मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। शासन के अल्टीमेटम के बाद भी पटवारियों के आंदोलन जारी रखने के फैसले से टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और हमारे प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्षों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में नए पीवी ऐप पर काम का बहिष्कार करते हुए पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही इसे लागू करना, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करना शामिल है।0
0
Report
कांकेर में मस्जिद चौक के पास चाकूबाजी, CCTV फुटेज के बाद जांच जारी
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। शहर के बीच मस्जिद चौक के पास बीती रात चाकूबाज़ी, आपसी विवाद के बाद युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच में जुटी पुलिस, कोतवाली थानाक्षेत्र का मामला0
0
Report
450 छात्राओं का पैदल मार्च: निलंबन वापसी और सुविधाओं की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- अधीक्षिका के समर्थन में करीब 450 छात्राओं का पैदल मार्च, प्रशासन से की अधीक्षिका के निलंबन वापसी की मांग. हॉस्टल निरीक्षण के दौरान गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते अधीक्षिका को किया गया था निलंबित. बड़गांव स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में करीब 450 छात्राएं सड़क पर उतर आईं. छात्राओं ने हॉस्टल से करीब 6 किलोमीटर पैदल मार्च किया. धोबड़िया तालाब पर अधिकारियों ने उन्हें रोककर चर्चा की. छात्राओं का कहना है कि परिसर में 476 छात्राओं के मुकाबले 29 कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि मात्र 8 कर्मचारी पदस्थ हैं. उसके बाद उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही थीं, लेकिन जब वे भोपाल गईं तब अधिकारी निरीक्षण के लिए आए और गंदगी के बेस पर उन्हें निलंबित कर दिया, जो गलत है. उन्होंने अधीक्षक का निलंबन वापस लेने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है. छात्राओं ने कहा कि पहले स्टाफ और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, फिर कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर सहायक आयुक्त ने बताया कि कमी पेशियों को देख कर नोटिश जारी किया था; संतुष्टि भरा जवाब ना मिलने पर उच्च अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही हुई है. छात्राएं संतुष्ट हैं; फिलहाल उनसे चर्चा की जा रही है. वहीं बार-बार छात्राओं के सड़क पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल अलग तरह का विरोध है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.0
0
Report
Advertisement
