210301
हमीरपुर में कुएं में गिरे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की स्थिति देखने के दौरान झाड़ियों के बीच एक पुराने कुएं में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके साथी कर्मचारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान के आग्रह पर स्थानीय लोगों ने कुएं में रस्सी डालकर कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं जिसमें लोग कर्मचारी की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सन्तकबीरनगर में धोखाधड़ी: चार सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर जिले में पुलिस ने धोखे से लाखों रुपये हड़पने के मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्तों ने दो दिन पहले एक शख्स को झांसे में लेकर उससे 2 लाख रुपये हड़पने की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 56000 हजार रुपए नकद और एक कार बरामद किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों का एक गिरोह है जो धोखे से रुपए हड़पने की घटना को अंजाम देता है। 22 अप्रैल को गिरोह के सदस्यों ने गोंडा जिले से शादी के लिए कपड़ा खरीदने आए एक शख्स को झांसे में लेकर उसका 2 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 4 अभियुकतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
हाई स्कूल इण्टरमीडिएट टाप करने पर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
Nauder, Uttar Pradesh:*टॉपर्स की फीस मुफ्त,90 प्रतिशत तक माफी की घोषणा चहनिया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मां खण्डवारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थापक प्रबंधक डॉ.राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ‘कैलाशी’ ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में अशोक यादव पुत्र सूबेदार यादव ने 91.5 प्रतिशत, साक्षी सिंह पुत्री विंध्याचल सिंह ने 92 प्रतिशत, कल्पना मोदनवाल पुत्री अश्वनी कुमार ने 92.3 प्रतिशत, लक्ष्मी मिश्रा पुत्री सुदर्शन मिश्रा ने 91.5 प्रतिशत तथा छाया यादव पुत्री सतेंद्र यादव ने 89.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में संजना विश्वकर्मा पुत्री संतोष विश्वकर्मा ने 85 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि जो बच्चे टॉप करेंगे, उनकी फीस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने घोषणा की कि जो विद्यार्थी इंटरमीडिएट के बाद बीए, बीएससी अथवा बीकॉम करना चाहेंगे, उनकी 90 प्रतिशत फीस माफ की जाएगी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पढ़ने-लिखने की उम्र है। इस समय मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। मोबाइल, इधर-उधर की बातों और बेवजह की चर्चाओं से दूरी बनाकर यदि नियमित रूप से मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलेगी। उम्मीद जताई कि अगले वर्ष केवल इतने ही नहीं, बल्कि 100 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ‘कैलाशी’ ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाने और मिठाई खिलाने का उद्देश्य बाकी विद्यार्थियों को प्रेरित करना है, ताकि वे भी उनसे सीख लेकर बेहतर परिणाम प्राप्त करें। उन्होंने विशेष रूप से छात्रा संजना का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने नियमित रूप से कक्षाएं अटेंड कीं और किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, फिर भी अपने दम पर सफलता हासिल की । इस दौरान उपप्रधानाचार्य सुनील सिंह,डॉ. सुदर्शन मिश्र,कमलेश सिंह,अशोक सिंह,सन्तोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे ।0
0
Report
NH39 के फोरलेन पर स्टंट: युवक पर 2300 का चालान, पुलिस ने चेतावनी दी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के झांसी-खजुराहो फोरलेन NH39 पर पर अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को हवा में लहराते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था। पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान कर उस पर ₹2300 का चालान काटा है। पुलिस ने कार्रवाई और समझाइश के बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ। युवक ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई रील साझा की है, जिसमें उसने अपनी इस हरकत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उसने अन्य युवाओं से भी अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें, क्योंकि यह न केवल उनके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी घातक हो सकता है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा बाइट - बृहस्पति साकेत -यातायात थाना प्रभारी बाइट -हर्ष, स्टंट करने वाला युवक0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Khairgarh, Uttar Pradesh:0
0
Report
प्रदेश महिला कांग्रेस में 2 जिला अध्यक्ष और 3 महासचिव नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्ति जिला अध्यक्ष और महासचिव पदों पर नियुक्ति 2 जिला अध्यक्ष और 3 महासचिव की नियुक्ति बालोतरा, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति0
0
Report
NIT कुरुक्षेत्र के छात्र-छात्राओं के आत्महत्या मामले पर मंत्रालय की समीक्षा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-NIT नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान में स्टूडेंट द्वारा 2 महीने में 4 स्टूडेंट द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र का विजिट किया। केंद्रीय सचिव वरिष्ठ IAS डॉ. विनित जोशी ने बीते दिनों NIT में हुई घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही जिला प्रशासन और NIT के अधिकारियों के साथ बैठक की। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय सचिव डॉ. विनित जोशी ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से जांच के लिए आए हैं। यहां स्टूडेंट्स और टीचर्स से बातचीत की जा रही है। अभी हॉस्टल की जाँच करेंगे। टीचर और स्टूडेंट्स के अपने-अपने इश्यू है। उनके इश्यू को जानने की कोशिश कर रहे हैं। विजिट के दौरान कई तरह के सुझाव आए हैं। स्टूडेंट्स, NIT और लोकल प्रशासन ने भी अपने सुझाव रखे हैं। उन सुझाव पर फाइनल चर्चा होना बकाया है। साथ ही NIT में स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले में स्थानीय पुलिस को शुरुआती जानकारी है। बच्चों के लिए ओवरऑल अच्छा एनवायरमेंट हो उस पर काम करेंगे। दो माह में चार विद्यार्थी कर चुके आत्महत्या व एक आत्महत्या का प्रयास 17 अप्रैल एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास मैसेज में लिखा मेरी जिंदगी का कोई मैसेज नहीं 16 अप्रैल- दीक्षा दूबे , बक्सर (बिहार) 9 अप्रैल - प्रियांशु वर्मा (22), सिरसा 31 मार्च - पवन कुमार (22) , नूंह 16 फ़रवरी - अंगोद शिवा (19), तेलंगाना0
0
Report
Advertisement
जयपुर गोविन्ददेव मंदिर में अभिषेक शर्मा ने माता के साथ दर्शन किए
Jaipur, Rajasthan:ANCHOR-शहर के आराध्य गोविन्ददेवजी में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अपनी माताजी के साथ ठाकुर श्रीजी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजभोग आरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में अभिषेक शर्मा का स्वागत किया गया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने उन्हें ठाकुर श्रीजी के आशीर्वाद स्वरूप माला, प्रसाद, दुपट्टा एवं ठाकुर जी की छवि भेंट की। इस अवसर पर आचार्यवर्य श्री गोस्वामी जी महाराज ने अभिषेक शर्मा को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर में इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही और क्रिकेटर के दर्शन के लिए उत्साह का माहौल देखा गया।0
0
Report
खबर का विवरण नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर जाम, बोरवेल में फंसे व्यक्ति के रेस्क्यू में देरी से नाराज ग्रामीण
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार ब्रेकिंग श्यामपुर कांगड़ी में सुबह बोरवेल में फंसे व्यक्ति का रिस्क अभियान रुका नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम रेस्क्यू अभियान ठीक से ना चलने से नाराज हुए ग्रामीण हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर लगाया0
0
Report
Advertisement
गंगा घाटों में कपड़े प्रवाह से प्रदूषण पर अनिल जोशी की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण विद अनिल प्रकाश जोशी का कहना है कि जिस तरह से गंगोत्री धाम में पुराने कपड़े मिले हैं यह न सिर्फ गंगा के जल को प्रदूषित करेंगे बल्कि इससे इकोलॉजी सिस्टम खराब होगा साथ में गंगा की स्वच्छता पर सवाल उठेगा दूसरा जिस श्रद्धा के साथ पतित पावनी मां गंगा में श्रद्धालु स्नान करते हैं वह धार्मिक मान्यताओं पर आघात है जल प्रदूषण पर भी इसका असर है उन्होंने गहरी चिंता जताई है।0
0
Report
ग्वालियर साइबर सेल ने ड्रग्स पार्सल के नाम पर लाखों की ठगी गिरोह दबोचा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ड्रग्स पार्सल के नाम पर डराकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का राज्य साइबर सेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से ठगी करने वाले फाइनेंसर राजेश कुमार और मास्टरमाइंड सौरभ वर्मा को दबोचा है। यह गिरोह किराये के म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम खपाता था। इसका नेटवर्क देश के 16 राज्यों में फैला है। साइबर सेल पुलिस अब इन आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुट गई हैं। ठगों ने खुद को नारकोटिक्स अफसर बताकर फोन किया और कहा कि तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स निकली है। जेल जाने के लिए तैयार रहो। आरोपियों ने हर्षित को घंटों वीडियो कॉल पर ऑनलाइन नजरबंद रखा। डिजिटल अरेस्ट कर गिरफ्तारी का डर दिखाया और बैंक खातों की जानकारी ले ली। डर के कारण इंजीनियर ने खाते में जमा 30 लाख 25 हजार 791 रुपए ठगों के बताए अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। ठगी का एहसास होने पर फरियादी ने इसकी शिकायत 2024 में स्टेट साइबर सेल पुलिस से की थी स्टेट साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच के बाद गिरोह को ट्रैक किया और अब जाकर पहले राजेश कुमार को गिरफ्तार किया ठगी की रकम सबसे पहले इसी के खाते में गई थी। राजेश की निशानदेही पर लखीमपुर खीरी से मास्टरमाइंड सौरभ को भी दबोचा किया। यह गिरोह के लिए बैंक खाते खरीदने का काम करता था। जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ वर्मा का नेटवर्क बेहद हाईटेक और विस्तृत है। वह ठगी की रकम को डाइवर्ट करने के लिए देशभर में म्यूल खाते संचालित कर रहा था। श्रीनगर, जालंधर, बनारस, मुंबई, ठाणे, अहमदाबाद, कोलकाता, तिरुपति और बेलगावी जैसे शहरों में सौरभ के नेटवर्क से जुड़े खाते मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिसको लेकर राज्य साइबर सेल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैं। राज्य साइबर सेल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे कॉल पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर शिकायत करें। आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं खरीद तेज, 4 लाख 10 हजार मीट्रिक टन पहुंचा
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं खरीद का काम तेजी से चल रहा है। अब तक मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि सरकारी एजेंसियों द्वारा बड़ी मात्रा में खरीद भी पूरी कर ली गई है। किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और मंडी में व्यवस्थाएं भी सुचारू बनी हुई हैं। जगाधरी अनाज मंडी में इस बार गेहूं की आवक और खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से जारी है। अब तक मंडी में करीब 4 लाख 10 हजार मिट्रिक टन क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। वहीं सरकारी खरीद एजेंसियों ने 3 लाख 90 हजार क्विंटल मिट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी कर ली है। मार्केट कमेटी के सह सचिव अमित मान के अनुसार, मंडी में आई कुल फसल में से 2 लाख 20 हजार मिट्रिक टन क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग भी हो चुकी है, जो कुल आवक का 60 प्रतिशत से अधिक है। इससे मंडी में जगह की समस्या नहीं बन रही और किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिल रही है। किसानों के भुगतान को लेकर भी स्थिति संतोषजनक है। जिन किसानों का “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर रिकॉर्ड पूरा है और बैंक खाते की जानकारी सही है, उन्हें 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। इससे किसानों में संतोष देखा जा रहा है। अब खरीदी एजेंसियों ने बारदाने, बायोमीट्रिक और गेट पास व्यवस्था में आई तकनीकी दिक्कत भी समय रहते ठीक कर दी गया, जिसके बाद व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो गई है। मंडी में आ रहा गेहूं भी अच्छी गुणवत्ता का है। तेज गर्मी के कारण फसल सूखी हुई है, जिससे नमी की समस्या फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि अब गेहूं की आवक में कमी देखने को मिल रही है। पहले जहां रोजाना करीब 50 हजार क्विंटल गेहूं आ रहा था, वहीं अब यह घटकर लगभग 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन रह गया है。 बाइट: अमित मान, सह सचिव, मार्केट कमेटी जगाधरी:0
0
Report
Advertisement
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने राव इंदरजीत की अभद्र भाषा पर नाराजगी जताई
Rewari, Haryana:राव इंदरजीत जैसे बड़े कैडर वाले नेता को शोभा नहीं देती अभद्र भाषा - पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव... कांग्रेस से नगरपरिषद की चेयरपर्सन प्रत्याशी निहारिका चौधरी का रेवाड़ी सचिवालय में करवाने पँहुचे थे नामांकन कैप्टन अजय यादव.... कैप्टन ने टिकिट बटवारे पर दूसरों की नाराजगी को लेकर कहा कि निहारिका एज पढ़ीलिखी प्रत्याशी है और उनके पति परवीन भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं जिनका पूरा परिवार पिछले तीस वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़ा है इसलिए पार्टी ने निहारिका पर विश्वास जताया। उन्होंने भाजपा से पंजाबियों की नाराजगी पर कहा कि पंजाबी समुदाय बहु इनसे मिला है और टिकट तो हरेक को मिल नहीं सकता लेकिन आने वाले समय मे उनका समर्थन जरूर करेंगे। रेवाड़ी से एक ही वार्ड से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी निहारिका व विनीता पीपल के सवाल पर कहा कि भाजपा की विनीता पीपल पहले भी चेयरमैन रह चुकी है जिनके कार्यकाल में भारी भृष्टचार हुआ था अगर वह गढ़े मुर्दे उखड़े टी बड़ी मुश्किल हो जाएगी विनीता के लिए। कहा कि निहारिका कांग्रेस प्रतयाशी भारी बहुमत से विजयी होंगी और नगरपरिषद में हुए तमाम भृष्टचार की फाइलों को बेपर्दा किया जाएगा और जिले को एज बार फिर विकास की पटरी पर लाएंगे। बाइट - पूर्व कांग्रेसी मंत्री कैप्टन अजय यादव। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी व उनके जिलाध्यक्ष पति परवीन चौधरी ने कहा कि असज निहारिका के नामांकन में पंहुचा भारी जनसमूह उनकी जीत की तरफ इशारा कर रहा है नार जहाँ तक बात है मुकाबले की तो यह जनता का चुनाव है तो न कोई मुकाबला न कोई चुनोती सिर्फ भृष्टचार मुक्त नगरपरिषद ही मुख्य मुद्दा है। बाइट - कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी। बाइट - कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवीन चौधरी।0
0
Report
वाहन चोरी के मामले में अखिलेश विश्वकर्मा गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
Sidhi, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घटना 17-18 अप्रैल 2026 की रात की है, जब अज्ञात चोरों ने तीन बाइक चोरी कर ली थीं। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर बैरीहा निवासी 21 वर्षीय अखिलेश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹1.60 लाख कीमत की तीनों बाइक बरामद की गईं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय0
0
Report
डोटासरा का भाजपा पर तीखा हमला: भ्रष्टाचार, चुनाव टालना और महिला आरक्षण पर सवाल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को जैसलमेर से जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे रेल मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। रिफाइनरी में हुए हालिया हादसे को लेकर डोटासरा ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसमें हुए भारी नुकसान की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह मामला भी केवल जांच तक सीमित न रह जाए, जैसा कि कई अन्य मामलों में देखा गया है। डोटासरा ने कहा कि यदि 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है तो सरकार को पारदर्शी और सख्त जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। पंचायती राज चुनावों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर चुनाव टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार हर पांच साल में जनगणना और परिसीमन के आधार पर चुनाव कराना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद देरी की जा रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक नियंत्रण के जरिए ब्यूरोक्रेसी को आगे रखकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो अब तक जनगणना कराकर इसे लागू क्यों नहीं किया गया। उनके अनुसार भाजपा केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीन पर काम करने की उसकी कोई मंशा नहीं है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। बाईट गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
