Back
पहले इश्क फिर बनी उत्कर्षा से फातिमा और अब दे दी जान, ढाई साल की पुरानी प्रेम कहानी का दुखद दा एंड
Lewa, Uttar Pradesh
हमीरपुर ज़िले के बिवार थाना क्षेत्र में आज एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है जिसने मुस्लिम धर्म के युवक से प्रेम विवाह किया और धर्म परिवर्तन कर लिया।जिसके तीन माह का एक बेटा भी है। आज उसी महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला है, फिलहाल पुलिस ने मृतिका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह मामला बिवाँर थाना क्षेत्र के बिगहना गांव का है, यहां आज 21 वर्षीय महिला फातिमा का उसी के घर में फांसी पर लटका मिला है। फातिमा महाराष्ट्र में रत्नागिरी की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका असली नाम उत्कर्षा है। बिगहना गांव का रहने वाला मुर्तजा आज से तीन साल पहले महाराष्ट्र में काम करता था जहां इसकी मुलाकात उत्कर्षा से हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया।
मुर्तजा उत्कर्षा को अपने साथ बिगहना ले आया जहां दोनों ने मुस्लिम रीत रिवाज के साथ शादी कर ली। और नाम बदल कर उत्कर्षा से फातिमा कर लिया। अब इन दोनों के बीच तीन माह का एक बेटा भी है। आज फातिमा का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया यह जा रहा है कि खाने को लेकर फातिमा का घर में विवाद हुआ था जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई जहां कुछ देर बाद उसका शव फांसी पर लटका मिला।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी, जिसने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सर्कल राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक महाराष्ट्र की रहने वाली है जिसका नाम उत्कर्षा था।
मृतक का पति मुर्तजा तीन भाइयों में बीच का है, इन तीनों भाइयों में सिर्फ मुर्तजा ने ही अपनी मर्ज़ी से शादी की थी। तीनों ही भाई मेहनत मजदूरी कर के अपनी जीविका चलाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 27, 2026 17:47:130
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 17:46:560
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 27, 2026 17:46:430
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 27, 2026 17:46:270
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 17:46:130
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 17:46:020
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 27, 2026 17:45:360
Report
RSRandhir Singh
FollowFeb 27, 2026 17:45:250
Report
1
Report
1
Report
70
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 27, 2026 17:31:040
Report
0
Report
0
Report
