Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
मोदी का अजमेर दौरा: HPV टीकाकरण शुरू, 16,686 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण
DGDeepak Goyal
Feb 27, 2026 17:47:13
Jaipur, Rajasthan
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को आएंगे अजमेर ......09 से 14 साल तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीककरण अभियान की करेंगे शुरुआत..... प्रधानमंत्री 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण ......राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र ......प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 फरवरी) को राजस्थान के अजमेर आएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 9 से 14 साल तक की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री केंद्र एवं राज्य सरकार की 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। एचपीवी टीकाकरण अभियान की पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य किशोरियों का प्रारंभिक अवस्था में ही टीकाकरण कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। यह कार्यक्रम बीमारी होने से पहले ही उसकी रोकथाम को बढ़ावा देने, महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच को बढ़ाने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8 हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों में शहरी विकास, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग आदि शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ीं करीब 8 हजार 132 करोड़ रुपये की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 2 का शिलान्यास और 7 का लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री 4 हजार 516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 1 हजार 207 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिजवे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण के कार्य शामिल हैं। इसी तरह जयपुर में 286 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1 हजार 243 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन एलीवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के अपने संकल्प की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2 हजार 247 करोड़ रुपये की लागत के 5 पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3 हजार 616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 3 हजार 320 से अधिक पटवारी (राजस्व), 2 हजार 291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक (ग्रामीण विकास), 2 हजार 590 पशुधन सहायक, 3 हजार 822 सीएचओ, 7 हजार 357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय सहित अन्य नियुक्तियां शामिल हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Feb 27, 2026 18:45:36
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के साथ हो जाती है। कुमाऊँ क्षेत्र में खड़ी और बैठकी होली का प्रचलन है। खड़ी होली में बड़े पैमाने पर पुरुष- महिला गीत और पारंपरिक नृत्य के साथ होली के गीत गाते हैं। होली छंद और राग में गाई जाती है। वहीं बैठकी होली में पुरुष-स्त्री किसी कक्ष में समूह में बैठकर होली के गीत गाते हैं। चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र की होली का अपना निराला रंग है; यहाँ सैकड़ों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य व गायन करते नजर आते हैं। इन दिनों लोहाघाट क्षेत्र में काली कुमाऊँ की प्रसिद्ध होली देखने को मिलती है। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी लोगों के साथ होली के गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। लोहाघाट की काली कुमाऊँ की होली का रंग इतना है कि देखने वाले इसी में रंगे रहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस होली में शामिल हुए और होली के गीत गाने के साथ पारंपरिक गीतों में डांस करते नजर आएं। होली के गीत छंद और राग में गाए जाते हैं, और बुजुर्ग और युवा एक साथ मिलकर गाते हैं। उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होली का यह रंग बेहद निराला है; ढोल-दमाऊ की आवाज और हुड़के की थाप इसे और भी मनमोहक बनाती है। मसकबीन की सुरीली धुनों के बीच होली गाते लोग स्थानीय भाषा में ‘होल्यार’ कहलाते हैं।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 27, 2026 18:15:30
Munger, Bihar:मुंगेर: हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के शेख टोला पुल के समीप एक समुदाय के युवक के द्वारा दूसरे समुदाय के ऊपर सिगरेट का धुआं फेंकने के बीच हुए उत्पन्न विवाद ने शुक्रवार की देर शाम दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न कर दी ।दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें शिमपुर निवासी पीयूष कुमार एवं मन खुश कुमार घायल हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर सुबोध कुमार ने प्राथमिक उपचार की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में अन्य थाने की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों समुदाय के बीच शांति स्थापित हो पाई वही  पुलिस बल मौके पर कैंप कर रही।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 27, 2026 18:05:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट की गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 सें 10 बजे के बीच की लाल खिड़की वार्ड क्रमांक 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक मंदिर के पास घूम रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचा दिया। लाल खिड़की निवासी हेमराज चौधरी ने बताया कि युवक बाहर खड़े एक बच्चे और एक बच्ची के पास गया था, जिसके बाद लोगों को शक हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और युवक को पकड़कर पीटने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर युवक को अपने कब्जे में लिया और उसे मोटरसाइकिल से थाने ले गई। युवक के कपड़ों से दो-तीन रूमाल भी मिले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में बच्चा चोरी की किसी गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 27, 2026 18:04:37
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ डीएवी कॉलेज में रोजगार मेले में 53 कंपनियों ने प्रतिभाग किया; 3000 बेरोजगार आवेदकों का तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया। आजमगढ़ जिले के डीएवी कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले के आयोजन में 53 कंपनियाँ शामिल थीं, जिनके द्वारा 6000 से अधिक युवाओं को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहा। डीएम ने बताया कि स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं; मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में 3500 से ज्यादा युवाओं को लोन दिया गया है, जो चार साल तक ब्याज मुक्त रहेगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि भी स्वरोजगार के अवसर देते हैं। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले और उनकी आमदनी बढ़े, ताकि राज्य और देश के विकास में सहयोग हो सके। उन्होंने प्रतिभाग कर रही कंपनियों से अधिक से अधिक लोगों को नौकरी देने की अपील की। युवाओं को रोजगार मेले में आवश्यक नियम बताए गए; सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की गई। 8 मार्च को लखनऊ में भी वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 27, 2026 18:04:18
:स्टोरी मेरठ: दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली में दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम के साथ कथित धक्का-मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं समेत कुछ लोग टीम के साथ खींचतान करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, टीम हिस्ट्रीशीटर टीटू त्यागी उर्फ कलवा त्यागी की तलाश में गांव पहुंची थी। उस पर हाल ही में बस में एक छात्र से मारपीट का आरोप है। दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। आरोप है कि परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति संभाली। छात्र मारपीट मामले में दो आरोपियों — हरकित और मोहित पंडित — की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 27, 2026 18:03:58
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रॉपर्टी विवाद में साले ने जीजा को गोली, सरेआम बाइक सवार साले और उसके साथी द्वारा स्कूटी सवार जीजा को गोली मारने से क्षेत्र में हड़क़म्प, घायल जीजा अस्पताल पहुँचने पर मौत, प्रॉपर्टी को लेकर दोनों जीजा साले के बीच में विवाद, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच में जुटी, घटना के तुरंत बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी में 5 टीमें लगा दीं, मृतक का नाम मोहम्मद असद है जो अलविना बेकरी के नाम से बेकरी चलाते थे, घटना के वक्त मृतक असद अपने दूसरे साले मजाहिर के साथ तराबी की नमाज अदा करने जा रहे थे, जानकारी के मुताबिक मृतक असद और उसके आरोपी साले जफ़र के बीच मकान को लेकर विवाद, मुरादाबाद के नागफनी थाना का गैंगस्टर है आरोपी साला जफ़र, मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गाँव चौराहे के पास की घटना
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top