Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210507

,राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक में घुसा बाइक सवार, हालत गंभीर, सदर अस्पताल के लिए रिफर

Sept 21, 2025 10:04:37
Lewa, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - आदित्य त्रिपाठी मौदहा- राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक में घुसा बाइक सवार। तेजगति से ओवरटेक करने में हुआ हादसा। मौदहा से अपने गांव नारायच जा रहा था बाइक सवार। गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार 34 वर्षीय हरी किशन। घायल को एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया गया सीएचसी मौदहा। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद किया सदर अस्पाल रेफर। मामला मौदहा के राठ तिराहे का।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Sept 21, 2025 12:03:14
Sambalpur, Odisha:(FIRST PTC) ପଵିତ୍ର ମହାଳୟା ଅବସରରେ ଧବଳମୁଖୀ ବେଶ ରେ ଭକ୍ତ ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଉଛନ୍ତି ସିନ୍ଦୁରମୁହିଁ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ| ବର୍ଷ ତମାମ ଭକ୍ତ ମା ଙ୍କୁ ସିନ୍ଦୁରମୁହିଁ ବେଶ ରେ ଦର୍ଶନ କରୁଥିବା ବେଳେ ପବିତ୍ର ମହାଳୟା ଠାରୁ ଅଢେଇ ଦିନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଧବଳମୁଖୀ ବେଶ ରେ ଦର୍ଶନ କରିଥାନ୍ତି ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ| ମାନ୍ୟତା ରହିଛି ଏହି ଧବଳମୁଖୀ ବେଶ ରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଦର୍ଶନ କଲେ ପଵିତ୍ର ଗଙ୍ଗା ଦର୍ଶନ ର ପୁଣ୍ୟ ମିଳେ| ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଆଜି ବଡି ଭୋର ରୁ ଆସି ମା ଙ୍କର ଧବଳମୁଖୀ ବେଶ ର ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଉଛନ୍ତି|ଗତକାଲି ରାତି ଠାରୁ ମା ଙ୍କୁ ଧବଳମୁଖୀ ବେଶ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଆଜି ସକାଳୁ ମଙ୍ଗଳ ଆଳତି ପରେ ଭକ୍ତ ମାନେ ମା ଙ୍କର ଦର୍ଶନ ଲାଭ କରି ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଇଛନ୍ତି|ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବୋର୍ଡ ତରଫରୁ ମଧ୍ୟ ଭକ୍ତ ଙ୍କ ଦର୍ଶନ ପାଈଁ ସମସ୍ତ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିବା ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି| ଖରା ଓ ଗୁଳୁଗୁଳି କୁ ଦୃଷ୍ଟି ରେ ରଖି ଯଦି କାହାକୁ ଅଂଶୁଘାତ ହୁଏ ତା ହେଲେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗ ଡାକ୍ତର ଙ୍କ ସହ ଶୀତତାପ ନିୟନ୍ତ୍ରିତ କକ୍ଷ ର ମଧ୍ୟ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିବା ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି| Byte - ଚଞ୍ଚିକା ସା,ବରଗଡ଼ Byte - ଯୋଗେଶ୍ୱରୀ ମେହେର, ବୀରମହାରାଜପୁର Byte - ପଲ୍ଲବୀ ମେହେର,ଭେଡେନ Byte - ସବିତା ମିଶ୍ର,ସମ୍ବଲପୁର Byte - ଅମ୍ବିକା ରାଏ,ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ Byte - ସଞ୍ଜୟ ବାବୁ,ସଭାପତି,ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବୋର୍ଡ,ସମ୍ବଲପୁର (END PTC)
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Sept 21, 2025 12:03:08
Bikaner, Rajasthan:Assign desk Rounak vyas bikaner Story - वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से रामेश्वरम के लिए ट्रेन हुई रवाना यात्रियों गाजे बाजे के साथ हुए रवाना, देवस्थान विभाग और आईआरसीटीसी की ओर की गई विशेष व्यवस्था बीकानेर व चूरू जिले के कुल 676 यात्री रामेश्वरम और मदुरई की कर रहे यात्रा 20 सरकारी कर्मचारी अनुदेशक के रूप में और मेडिकल टीम यात्रियों के साथ मौजूद, पूरी यात्रा में भोजन, रहने और अन्य सभी सुविधाएं सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही लॉटरी के बाद बीकानेर से रवाना होने वाली पहली वातानुकूलित भारत गौरव ट्रेन विधायक जेठानंद व्यास, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,श्याम सिंह हाड़ला,अशोक प्रजापत सहित कई नेता रहे मौजूद intro - देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से रामेश्वरम के लिए रविवार को विशेष भारत गौरव ट्रेन रवाना हुई। इस यात्रा में बीकानेर एवं चूरू जिले से कुल 676 वरिष्ठ नागरिक यात्री रामेश्वरम और मदुरई के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रियों की देखरेख के लिए 20 सरकारी कर्मचारी अनुदेशक के रूप में साथ गए हैं। वहीं यात्रियों के स्वास्थ्य की सुविधा के लिए मेडिकल टीम भी ट्रेन में मौजूद है, जो आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करेगी। यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान चाय-नाश्ता, सुबह-शाम का भोजन और ठहरने की सुविधा सहित सभी सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस बार पूरी ट्रेन वातानुकूलित है। लॉटरी प्रक्रिया के बाद बीकानेर से रवाना होने वाली यह पहली ट्रेन है। बाइट - देवस्थान अधिकारी।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 21, 2025 12:03:02
Chittorgarh, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में फोरलेन हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खेप पकड़ी है। पुलिस ने प्याज और लहसुन के कट्टों के बीच दबाकर ले जाया जा रहा 104 किलो 230 ग्राम डोडाचूरा ट्रक से बरामद किया। इस ट्रक की पायलेटिंग कर रही रिट्ज कार को भी जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। कार्रवाई उप निरीक्षक कन्हैया लाल, हेड कांस्टेबल हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल रणजीत, विजयसिंह, हेमन्त कुमार, जगदीश और बहादुर सिंह की टीम ने अंजाम दी। पुलिस की नशे की तस्करी के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है।
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Sept 21, 2025 12:02:53
Solan, Himachal Pradesh:सोलन शहर में सीवरेज की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। नगर निगम की मेयर उषा शर्मा ने शहर के लिए संपूर्ण सीवरेज सिस्टम बनाने को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को 190 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सौंपी है। यह पहल स्थानीय विधायक एवं मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के माध्यम से की गई। करीब 20 वर्ष पहले सोलन शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक मात्र 650 घर ही इससे जुड़ पाए हैं। सीवरेज नेटवर्क को चार जोन में बांटा गया था। वार्ड नंबर 12 और 6 में लाइन तो बिछा दी गई, मगर उन्हें आज तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जोड़ा जा सका। शहर के कई इलाकों में लोग खुले में सीवरेज बहाने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम ने इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 1 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, जबकि 8 करोड़ रुपये अभी और देने बाकी हैं। मेयर उषा शर्मा ने कहा कि सोलन शहर में सीवरेज की समस्या को लेकर नगर निगम गंभीर है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सहयोग से उपमुख्यमंत्री को डीपीआर सौंप दी गई है और उन्होंने आग्रह किया है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Sept 21, 2025 12:02:37
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए बिलासपुर के जवान लांस दफेदार बलदेव चंद का पार्थिव देह पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ में आतंकवादी हमले में शहीद हुए बिलासपुर के जवान बदलेव चंद का पार्थिव देह उसके पैतृक गांव गंगलोह पहुंच गया है. गौरतलब है की बलदेव चंद 4th राष्ट्रीय राइफल्स बिहार के जवान थे और जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे. वहीं शहीद बलदेव चंद पूर्व सैनिक बिशनदास के पुत्र थे और बिलासपुर जिला के झंडूता तहसील के गंगलोह गांव से संबंध रखते थे। वहीं बलदेव चंद की शहादत की सूचना मिलते ही जहां पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई तो साथ देश के लिए बलिदान होने पर गर्व भी है. वहीं शहीद बलदेव चंद का पार्थिव देह उसके गांव गंगलोह पहुंचने पर लोगों ने भारत माता की जय और बलदेव चंद अमर रहे के नारे लगाकर उसकी शहादत को याद किया, जिसके बाद शहीद बलदेव के अंतिम दर्शन के पश्चात पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान झंडूता से विधायक जीतराम कटवाल सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. वहीं पूर्व सैनिकों का कहना है कि सेना में जाने वाला यह जवान यह शपथ लेता है की देश की रक्षा करते हुए अगर उसे अपनी जान भी गवानी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेगा और इसी शपथ को पूरा करते हुए जवान बलदेव चंद ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए आतंकी हमले में अपनी जान गवा दी है जिसपर आज पूरा प्रदेश व देश गर्व महसूस कर रहा है और आज उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर सभी इलाका वासियों द्वारा उसे नमन कर उसकी इस शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा. बाइट- पूर्व सैनिक, बिलासपुर.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 21, 2025 12:02:24
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2109ZRJ_PRTP_ACTION_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : 406 लीटर अवैध पेट्रोलियम जब्त, आरोपी गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतापगढ़ डीएसटी टीम की गश्त के दौरान थाना क्षेत्र पीपलखूंट के जेथलिया रोड पर एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। प्राथमिक जांच में वाहन से भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ मिलने पर मामला थाना पीपलखूंट को सौंपा गया। सूचना मिलने पर जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई के तहत 406.27 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया, जबकि परिवहन में प्रयुक्त इको वेन को भी सीज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी भैरोसिंह पुत्र अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस ऑपरेशन का नेतृत्व जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत ने किया। उनकी टीम में रामेश्वर मीणा, कालूराम ताबिचार और प्रद्युम्न नाथ शामिल रहे। पुलिस पक्ष से एएसआई आशीष कुमार और हेड कॉन्स्टेबल राकेश कटारा ने अहम भूमिका निभाई। बाइट- रामचन्द्र शेरावत, जिला रसद अधिकारी
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Sept 21, 2025 12:02:13
Shajapur, Madhya Pradesh:रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर के गायत्री शक्तिपीठ में सर्वपितृ अमावस्या पर विशेष आयोजन किया गया। गायत्री मंदिर में 16 दिनों तक नि:शुल्क तर्पण और पिंडदान का कार्यक्रम चला। रविवार को अमावस्या के दिन 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के साथ शहीद सैनिकों और दुर्घटना पीड़ितों का भी पिंडदान किया। गायत्री परिवार प्रमुख ट्रस्टी प्रदीप कुमार वैद्य ने बताया पूरे पक्ष में 1111 से अधिक श्रद्धालुओं ने तर्पण और पिंडदान में भाग लिया। यह आयोजन पितृ ऋण से मुक्ति और पुण्य संचय की भावना जागृत करने के लिए किया गया। आगामी नवरात्रि से गायत्री मंदिर परिसर में पंचकुंडी यज्ञ शुरू होगा। यह यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। गायत्री परिवार ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। बाईट- प्रदीप कुमार वैद्य प्रमुख ट्रस्टी गायत्री परिवार
0
comment0
Report
Sept 21, 2025 12:01:58
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति-5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस शुभारंभ के साथ ही मिशन शक्ति-5.0 को धरातल पर लागू करते हुए महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की मे जनपद में महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से बाइक रैली निकाली गई।आयुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी श्री विमल कुमार दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से महिला थाना , झाँसी से उक्त बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जन-जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस प्रकार की रैलियाँ समाज में महिलाओं के प्रति जागरूक।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 21, 2025 12:01:53
Paradeep, Odisha:Slug - 4th day Puja Dt - 21/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାର ଚତୁର୍ଥ ସଂନ୍ଧ୍ୟାରେ ଅସମ୍ଭାଳ ଭିଡ। ଜମୁଛି ପାରାଦୀପ ର ଗଣପର୍ବ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜା । ପାଗ ଅନୁକୂଳ ଥିବା ରୁ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ସଂନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଦେଖିବ ଅସମ୍ଭବ ଜନଗହଳି । ବିଭିନ୍ନ ପୂଜାକମିଟି ତରଫରୁ ନିର୍ମାଣ ହୋଇଥିବା ସୁସଜ୍ଜିତ ତୋରଣ ଓ ଆଲୋକମାଳା ରେ ଝଲସୁଛି ବନ୍ଦର ନଗରୀ ପାରାଦୀପ। ରାଜ୍ୟ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବାହାର କଳାକାର ମାନଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ପରିବେଷଣ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ର ମଜା ନେବା ସହିତ ମିନାବଜାର ରୁ ଘରକରଣା ଜିନିଷ କିଣି ଚଟପଟି ଖାଦ୍ୟର ମଜା ନେଉଛନ୍ତି ଦର୍ଶକ । ପାରାଦୀପ ତଥା ଆଖପାଖ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ବୁଲିବାକୁ ଆସୁଥିବା ବେଳେ ଜଗତସିଂହପୁର, କେନ୍ଦ୍ରାପଡା ଓ କଟକ କାହିଁକି ଓଡିଶାର କୋଣ ଅନୁକୋଣରୁ ଛୁଟି ଆସୁଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ର ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ଦେଖିବା ପାଇଁ ଦର୍ଶକ। ପାଗ ଯଦି ଏହିପରି ଭଲ ରୁହେ ଆହୁରି ଜନ ସମାଗମ ହେବ ବୋଲି ଅନୁମାନ କରା ଯାଉଛି। ଚଳିତ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାର ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ଭିଡ ରହିଥିବା ବେଳେ ଚତୁର୍ଥ ଦିନ ସଂନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଅସମ୍ଭାଳ ଭିଡ଼,ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଦର୍ଶକଙ୍କ ଆଗମନ ରେ ବନ୍ଦରନଗରୀ ଫାଟି ପଡୁଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ଗଣପର୍ବ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାର ମଜା ଲୁଟୁଛନ୍ତି ଦର୍ଶକ । ବିଭିନ୍ନ ପୂଜା କମିଟି ତରଫରୁ ଆୟୋଜିତ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଦର୍ଶକ ଙ୍କ ଆକର୍ଷଣର କେନ୍ଦ୍ରବିନ୍ଦୁ ପାଲଟିଥିବା ବେଳେ କାରୁକାର୍ଯ୍ୟ ନିର୍ମିତ ବିଶାଳ ସୁଉଚ୍ଚ ତୋରଣ ପୂଜାର ଶୋଭା ବର୍ଦ୍ଧନ କରୁଛି।ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ର ଅସମ୍ଭାଳ ଭିଡକୁ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କରିଥିବା ବେଳେ ପରିମଳ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ସଠିକ ଭାବରେ ପରିଚାଳନା କରିଛି ଜିଲ୍ଲା ଓ ପୌର ପ୍ରଶାସନ। ଯାହା ଫଳରେ ଚଳିତବର୍ଷ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ରେ ଅସମ୍ଭାଳ ଭିଡ ଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଲୋକେ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ର ଭରପୁର ମଜା ଉଠାଇଛନ୍ତି ବୋଲି ଦର୍ଶକ ମାନେ କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ-୧-କଳ୍ପସୁନ୍ଦର ରଣା,( ଦର୍ଶକ ) ବାଇଟ-୨-ଶ୍ବେତାଲିନ୍ ସାହୁ,( ଦର୍ଶକ ) ବାଇକ -୩- ମଣୀ ଶଙ୍କର ପରିଡା। ( ଯୁବ ସମାଜସେବୀ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 21, 2025 12:01:46
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले को बिल्कुल गलत बताया है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और इन चीजों से लोगों को बचाना भी चाहिए रोहिणी आचार्य के द्वारा राजद सांसद संजय यादव को लेकर उठाने पर पप्पू यादव ने कहा यह घर का सवाल नहीं है यह समाज का सवाल है रोहिणी आचार्य का यह सवाल नहीं है लालू यादव से जुड़ा हुआ सेंटीमेंट का सवाल है ऐसे लोगों को हट जाना चाहिए या हटा देना चाहिए नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री राहुल गांधी द्वारा का जाने पर पप्पू यादव ने कहा सही में वह कमजोर प्रधानमंत्री है अमेरिका ने जो टैरिफ भारत पर लगाया है उसे पर कुछ नहीं बोला है। इस तरह की कार्रवाई अमेरिका ने किया और प्रधानमंत्री भाई बोलकर अमेरिकी प्रधानमंत्री को बुलाते हैं यह कमजोर व्यक्ति की पहचान है साथ ही पप्पू यादव ने रजत को सलाह देते हुए कहा इंडिया गठबंधन जिन चीजों से बदनाम होगा उन चीजों से राजद को दूरी बनानी चाहिए कांग्रेस के दिल्ली में हुई हाई लेवल की मीटिंग पर पप्पू यादव ने कहा दो दिनों की इस बैठक में बिहार के चुनाव पर चर्चा हुई बिहार में क्वालिटी बेस सीट कांग्रेस को मिले यह प्रमुखता से इस बैठक का विषय है बाइट : पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Sept 21, 2025 12:01:22
Barh, Bihar:बख्तियारपुर के राजद से विधायक अनिरुद्ध यादव ने लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे परिवार के ही सदस्य हैं। हम उनपर कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे। उनके लिए सौ खून भी माफ है। वे जो भी बोले, सब सही है। हाल में जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप ने अपने चुनावी दौरे में बख्तियारपुर विधायक के बारे में कहा था कि वे पटना में लालू आवास पर ट्रक में भर भरकर भूसा पहुंचाते हैं। उनके दिमाग में ही भूसा भरा है, तो वे विकास क्या करेंगे। तेजस्वी की बख्तियारपुर में बिहार अधिकार यात्रा पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पैसा देकर भीड़ जुटाते हैं। इसके बाद भी नेता के एक घंटे विलंब होने पर उनके समर्थक भाग जाते हैं। जबकि तेजस्वी के पांच घंटे लेट आने के बाद भी उनके समर्थक भूखे प्यासे उनका इंतजार करते रहे। इस बार बख्तियारपुर में फिर से राजद की ही जीत होगी। बाइट अनिरुद्ध यादव, विधायक, बख्तियारपुर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top