Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210507

हमीरपुर में बड़ा रेल हादसा होने से टला, कार्यदायी संस्था की बड़ी लापरवाही आई सामने

Oct 04, 2024 07:35:31
Maudaha, Uttar Pradesh

सुमेरपुर में कानपुर से मानिकपुर तक जाने वाली मेमू ट्रेन पटरी से उतरने से बच गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इस रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य जारी है, और रेलवे की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। हालाकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 11:13:06
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिला अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर ने शहर में गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक स्थित कुनाल इंडेन गैस एजेंसी समेत कई जगहों पर जांच की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही एजेंसी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कुछ कर्मचारी कार्यालय बंद कर मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि सिलेंडर की बुकिंग होने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान एसडीएम सदर ने मौके पर ही सप्लाई विभाग की टीम को भी बुला लिया और गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराई। अधिकारियों ने एजेंसी के संचालन और सिलेंडर वितरण व्यवस्था की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं छापेमारी की कार्रवाई से शहर की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 13, 2026 11:07:14
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में समरीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में समरीन के पति सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक समरीन से प्रेम-विवाह करने वाला आकिब दहेज में पांच लाख रूपये न मिलने के कारण उससे आए दिन विवाद करता था. इसी कारण उसने समरीन की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीन दिन पूर्व हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक गन्ने के खेत में महिला का शव मिला था. शव मिलने के बाद शिनाख्त हुई कि वह शमरीन है, जो नफीस की बेटी है और पिलखुआहमीद चौक निवासी है. मृतक के परिवारों ने बताया कि शमरीन ने बागपत निवासी आकिब से 5 जनवरी 2026 को मस्जिद में प्रेम-निकाह किया था. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के कारणों और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी. पुलिस ने पूछताछ के दौरान आकिब को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसे दहेज में कुछ नहीं मिला था, जिस कारण वह शमरीन से झगड़ा करता था. 5 मार्च 2026 को आकिब ने अपनी पत्नी शमरीन और दोस्त आकिब के साथ बहादुरगढ़ से बागपत की ओर आ रहा था. रास्ते में उसने अपने एक अन्य साथी अनीस के साथ मिलकर शमरीन को गन्ने के खेत में ले गया, जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. शव वहीं छोड़कर वे फरार हो गए. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयुक्त एक छुरी भी बरामद की है.
31
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 13, 2026 11:06:20
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाह पर प्रशासन सख्त, DM कौशल कुमार ने कहा होगी सख्त होगी कारवाई, 12 हजार सिलेंडर का हुआ वितरण, पैनिक होने की नहीं है आवश्यकता, हमारे पास भरपूर गैस, जिले में 75 एजेंसियों के पास 22 हजार सिलेंडर उपलब्ध, अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर दरभंगा में भी गैस की कमी को लेकर लोगों के बीच अफवाह का माहौल बन गया है. जिले के जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. कौशल कुमार ने बताया कि पूरे जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास वर्तमान में लगभग 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. मजिस्ट्रेट की निगरानी में उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण कराया जा रहा है. डीएम ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे तक करीब 12 हजार सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए हैं. जिले में गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि गैस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल की नजर रखी जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें.
54
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 13, 2026 11:04:58
Noida, Uttar Pradesh:युवा कांग्रेस के नेता शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ऐसे प्रधानमंत्री की वजह से शर्मसार महसूस कर रहा है, जो हर मुद्दे पर समझौता कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया भर में सामने आई एपस्टीन फाइल में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं और कई नेताओं ने माफी भी मांगी है, लेकिन प्रधानमंत्री Narendra Modi इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं और माफी तक नहीं मांग रहे हैं। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने कानून को ताक पर रखकर अपने मित्रों और उद्योगपतियों को बचाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से ट्रेड डील किया है। गरीब दास ने यह भी कहा कि इस तरह की नीतियों और समझौतों का सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हर अहम मुद्दे पर मौन हैं और ऐसा लगता है कि उनका कोई स्पष्ट स्टैंड नहीं है。 उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के साथियों को जेल भेजा जा रहा है और देश को ट्रंप के इशारों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 140 करोड़ देशवासियों के डेटा को लेकर भी समझौता किया जा रहा है। उनका कहना था कि आज स्थिति यह हो गई है कि भारत को अगर तेल, गैस या सुरक्षा से जुड़ा कोई सामान खरीदना होता है, तो इसके लिए भी अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ट्रंप के हाथों की कठपुतली बन गए हैं。 गरीब दास ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के नेता उदय भानु चिन के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन आंदोलन में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर Tihar Jail भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बिहार की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि बिहार में सीईओ हड़ताल पर हैं क्योंकि मंत्रियों द्वारा इतना अधिक कमीशन मांगा जा रहा है कि अधिकारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके कारण पूरे बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण कई रेस्टोरेंट और हॉस्टल तक बंद होने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए。 प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar को अपने बेटे को राजनीति में लाने के लिए अपने ही राजनीतिक करियर की बलि देनी पड़ी है।
88
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 13, 2026 11:04:00
103
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 13, 2026 11:03:48
Alwar, Rajasthan:गैस सिलेंडर की किल्लत से ग्रामीण महिलाएं परेशान, गांव में फिर देशी चूल्हे पर शुरू हुई रसोईया .. पैकेज स्टोरी अलवर जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगी है। सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ाकर करीब 45 दिन कर दिए जाने से स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। हालात खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं। अलवर से सटे केसरपुर गांव की महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरन फिर से पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। यहां मौजूद महिलाओं का कहना है कि बुढ़ापे में यह काम करना उनके लिए बेहद कठिन है, क्योंकि चूल्हा जलाने के लिए पहले डूंगर (पहाड़) पर जाकर लकड़ियां इकट्ठी करनी पड़ती हैं, तब जाकर घर में रोटी, चाय और खाने का इंतजाम हो पाता है। महिलाओं ने बताया कि सरकार ने पहले उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे तो उपलब्ध करा दिए, लेकिन अब सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं और खातों में सब्सिडी भी नहीं आ रही है। ऐसे में गैस कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें मजबूरी में चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि चूल्हे का धुआं आंखों और फेफड़ों के लिए भी नुकसानदायक होता है, जिससे कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसके बावजूद घर की जिम्मेदारी होने के कारण उन्हें ही यह काम करना पड़ता है, क्योंकि नई पीढ़ी चूल्हे पर खाना बनाना नहीं जानती। 1 to 1 बुजुर्ग महिला के साथ ग्रामीण महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े。
91
comment0
Report
Mar 13, 2026 11:03:29
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला, बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर और बरेली यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपये कीमत की अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद मौके से बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम गुरवा में कुछ लोग खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ सहारनपुर और बरेली यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर खेत में लगी अफीम की फसल बरामद की। बरामद फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में छत्रपाल और राजेश्वर उर्फ राजू निवासी ग्राम गुरवा के खिलाफ धारा 318 बीएनएस तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि खेत से अवैध अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले उपोत्पाद बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
69
comment0
Report
Advertisement
Back to top