icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273012
Sanjay KumarSanjay KumarFollow26 Dec 2024, 04:25 pm

गोरखपुरः धर्म और मानवता की रक्षा में शहीद साहिबजादों के लिए समर्पित नमन यात्रा का आयोजन

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

दशम पातशाह धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की माता गुजर कौर जी और चारों साहिबजादों के बलिदान को समर्पित "नमन यात्रा" का आयोजन जटाशंकर गुरुद्वारा से किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महान आत्माओं को नमन करना था, जिन्होंने धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत विश्व को प्रेरणा देती है। इन्होंने मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चूरू: मेगा हाईवे पर 10.604 किग्रा डोडापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:चूरू: जिले की रतनगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई में 10 किलो 604 ग्राम डोडापोस्त जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कार्यवाहक थानाधिकारी सुभाषचंद्र मय जाप्ता गश्त कर रहे थे. मुखबीर से सूचना मिलने पर वे मेगा हाईवे पर सुजानगढ़ रोड स्थित एक निजी आईटीआई के पास पहुंचे, तो एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए खड़ा था, जिसने पुलिस को देखकर खेतों की तरफ जाने का प्रयास किया. पुलिस ने रोककर नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम 29 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र इंद्राज जाटव निवासी ढाणी खुहवाली, पुलिस थाना डिंग, जिला सिरसा हरियाणा बताया, जिस पर कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें छह किलो 750 डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार उसके कब्जे से डोडापोस्त छिलका जब्त कर लिया. वहीं दूसरी कार्रवाई मेगा हाईवे पर मालासर टोल के पास स्थित एक होटल की है, जहां से तीन किलो 854 ग्राम डोडापोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र मय जाप्ता गश्त कर रहे थे. इस दौरान एएनटीएफ प्रभारी महेंद्रदत्त शर्मा ने सूचना दी कि मेगा हाइवे पर मालासर टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल पर डोडापोस्त की पैकेट्स में बिक्री हो रही है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां पर उपस्थित रातूसर निवासी महावीर मेघवाल से पूछताछ की, तो उसके पास से एक किलो 180 ग्राम डोडापोस्त मिला. वहीं पास में खड़ी एक वाहन से भी एक किलो 974 ग्राम डोडापोस्त मिला, जिस पर पुलिस ने डोडापोस्त को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में एनडीपीएस Act में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है. प्रकरणों की जांच सब इंसपेक्टर गिरधारीलाल के सुपुर्द की है.
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द कर बरी किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को रद्द करते हुए आरोपी को बरी कर दिया। खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पूरी और भरोसेमंद श्रृंखला स्थापित नहीं سका। ऐसे में संदेह का लाभ आरोपी को दिया जाना न्यायोचित है। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर व न्यायाधीश चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी प्रेमलाल को बरी कर दिया। न्यायालय ने मावली की सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई मृत्युदंड की सजा और दोषसिद्धि को निरस्त कर दिया। साथ ही फांसी की पुष्टि के लिए भेजे गए डेथ रेफरेंस को भी खारिज कर दिया। अपीलार्थी की ओर से अधिवक्ता गौरवसिंह ने अहम दलीले पेश की जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित था, लेकिन अभियोजन पक्ष लास्ट सीन टुगेदर सिद्धांत को विश्वसनीय ढंग से साबित नहीं सका। जिन गवाहों के बयान इस सिद्धांत के आधार थे, उनके बयान काफी देरी से दर्ज किए गए और उनमें कई विरोधाभास सामने आए। इससे उनकी विश्वसनीयता प्रभावित हुई। खंडपीठ ने जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र गवाहों को शामिल नहीं किया गया, बरामदगी की प्रक्रिया में गंभीर कमियां रहीं और इलेक्ट्रॉनिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं थी। मेडिकल और डीएनए साक्ष्य भी आरोपी की संलिप्तता को निर्णायक रूप से सिद्ध नहीं कर सके। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के स्थापित सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि परिस्थितिजनय साक्ष्यों वाले मामलों में प्रत्येक कड़ी का संदेह से परे साबित होना आवश्यक है। चूंकि इस मामले में साक्ष्यों की श्रृंखला अधूरी रही, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया और यदि वह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसे तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजसेस भर्ती पर अस्थायी रोक लगाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के तहत की जा रही भर्तियों और प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के बाद प्राध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर नई नियुक्तियां करने की प्रक्रिया पर सख्ती दिखाई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने राज्य सरकार के जवाब पर असंतोष जताते हुए राजसेस के तहत जारी भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में राजपत्रित पदों पर इस प्रकार संविदात्मक नियुक्तियां करना सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि हर वर्ष शिक्षकों को हटाकर नए लोगों की नियुक्ति न केवल शिक्षकों के शोषण का कारण बन रहा है, बल्कि इसकी संवैधानिक वैधता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता वर्षा बिस्सा एवं अन्य ने दलील दी कि 11 जुलाई 2022 के सरकारी आदेश के माध्यम से गठित राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के जरिए नियमित कॉलेजों को सोसायटी के अधीन लाकर राजस्थान शिक्षा सेवा (कॉलेजिएट शाखा) नियम, 1986 को अप्रभावी बना दिया गया है। उनका तर्क था कि यह कदम संविधान की भावना के विपरीत है। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार ने नई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। खंडपीठ ने कहा कि जब तक मामले का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक नई भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से प्रदेशभर में राजसेस और विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत हजारों प्राध्यापकों को राहत मिली है。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर डॉक्टरों ने 14 साल के शिवम की त्रिशूल सर्जरी में जीवन बचाया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के शासकीय जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 साल के मासूम बच्चे की जान बचा ली। छतरपुर के रहने वाले शिवम के सिर और पैर में आरपार धंसा त्रिशूल करीब पांच घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि डॉक्टरों ने बच्चे की आंख और दिमाग को सुरक्षित बचा लिया। सफल ऑपरेशन के बाद बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुका है। प्रदेश में इस तरह की यह पहली सफल सर्जरी बताई जा रही है। छतरपुर जिले का रहने वाले 14 साल का शिवम बीती 25 जून को अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, क्योंकि नीचे मंदिर था, ऐसे में वह त्रिशूल पर जा गिरा। त्रिशूल का एक सिरा बाईं आंख के पास से सिर के अंदर चला गया, जबकि दूसरा सिरा उसके बाएं पैर में आरपार धंस गया। परिजन बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। जयारोग्य अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश शर्मा के नेतृत्व में न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया और ट्रॉमा विशेषज्ञों की टीम ने करीब पांच घंटे तक ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से त्रिशूल को दो अलग अलग फेज में निकाला ताकि आंख, दिमाग और खून की नशो को कोई नुकसान न पहुंचे। ऑपरेशन के दौरान इंफेक्शन रोकने के भी विशेष इंतजाम किए गए। न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि यह ऑपरेशन इसलिए बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण था क्योंकि त्रिशूल आंख और दिमाग के बेहद संवेदनशील हिस्से से होकर गुजरा था। थोड़ी सी भी चूक बच्चे की जान या उसकी आंख की रोशनी के लिए खतरा बन सकती थी। लेकिन डॉक्टरों की सतर्कता और टीमवर्क से ऑपरेशन सफल रहा और अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया है। बच्चे ने स्वस्थ्य होने के बाद कहा कि उसे नई जिंदगी डॉक्टर्स ने दी है, वह भी अब बड़ा होकर डॉक्टर बनेगा。
0
0
Report

नोएडा के सेक्टर 66 में आग: दो लोगों की मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, UP: नोएडा के सेक्टर 66 में एक बिल्डिंग में लगी आग की घटना पर BJP विधायक पंकज सिंह ने कहा, "न्यू ममूरा में हुई यह घटना बहुत दुखद है; इसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है और इससे बहुत दुख पहुंचा है। पूरी घटना के दौरान मैं प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लगातार संपर्क में था। बचाव कार्य किए गए, लेकिन दुख की बात है कि दो लोगों की मौत हो गई—खबरों के मुताबिक दम घुटने से उनकी मौत हुई। यह वाकई दिल दहला देने वाला है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों…"
0
0
Report

मैनपुरी-करहल किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू(टिकैत)का प्रदर्शन,एसडीएम को 6सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Ajay KumarAjay KumarFollow15m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को करहल तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। तहसील अध्यक्ष रामप्रताप सिंह राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए छह सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया कि तहसील क्षेत्र की सभी सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए,इसके साथ ही यूरिया और डीएपी खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और ओवररेटिंग व कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। आवारा गोवंशों को गोशालाओं में भिजवाने और जलभराव वाले स्थानों की निकासी की भी मांग की गई। भाकियू ने सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई,मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव और कुरिदारी से बमटापुर तक मार्ग पर बनी अवैध रुकावटों को हटाने की भी मांग की। संगठन ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली में तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को गंभीर रूप से घायल किया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में फिर तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर. मोटरसाइकिल में सवार 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल. दोनों घायल युवकों को उठाकर आनन फानन में पहुंचाया गया निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र. दोनों घायल युवकों की हालत नाजुक. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर दोनों घायलों को सीधी किया गया रेफर. दोनों घायल युवक निलेश साहू पिता उदयभान साहू एवं जितेंद्र साहू पिता बुद्धिसेन साहू निवासी गड़ईगांव चुराडोल के निवासी है घायल. तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर हुआ था सड़क हादसा. सिंगल सड़क पर कोयले से लोड ट्रेलर वाहन के चलने एवं मकानों के सामने गिट्टी बालू रखने से हो रहे हादसे. सिंगरौली जिले के निवास चौकी क्षेत्र की घटना.
0
0
Report

नसीराबाद में तेज ट्रेलर ने बाइक चालक की मौत

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद में तेज गति ट्रेलर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक ओमप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...देवली से मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के साथ माखुपुरा अजमेर आ रहे ओमप्रकाश को ट्रेलर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चला कर चपेट में ले लिया.. हादसा इतना खतरनाक था ट्रेलर में बाइक फंस गई और लगभग 100 मीटर तक घसीटता चला गया...जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई... मृतक भाई सुरेश रेगर ने सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी.. जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर एजीएम कार्रवाई शुरू कर दी है..
0
0
Report
Advertisement

बिहार स्कूल लाइव क्लासेज का विस्तार: पटना के 150 सरकारी विद्यालयों में शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नए युग की ओर बिहार का एक और ऐतिहासिक कदम। 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' के विस्तार के माध्यम से 16 जुलाई 2026 से पटना के 150 सरकारी विद्यालयों में लाइव क्लासेज की शुरुआत होगी। कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों को लाइव क्लास, AI आधारित अध्ययन सहायता, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट और JEE, NEET, CUET की तैयारी की सुविधा मिलेगी। जुलाई के अंत तक यह सुविधा पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों तक पहुँच जाएगी। साथ ही पटना के 10 मॉडल विद्यालयों में JEE-NEET की निःशुल्क कोचिंग शुरू होगी, जिसका विस्तार 146 मॉडल विद्यालयों तक किया जाएगा। साथ ही शास्त्रीनगर स्थित बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा एस्ट्रो टर्फ निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
0
0
Report

अमेठी: 10 महीनों की तलाश के बाद लापता महिला और दो बच्चों की सकुशल बरामदगी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 माह से लापता महिला और दो मासूम बच्चे सकुशल बरामद। अथक तलाश सफल, पीपरपुर थाना पुलिस ने परिवार को मिलाया। 10 महीने के बाद महिला व दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी, अमेठी पुलिस की बड़ी सफलता. लगातार प्रयास और पेशेवर कार्यशैली से रंग लाई, लापता परिवार सुरक्षित मिला. अमेठी पुलिस की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का असर दिखा. 10 महीने पुराने मामले का सुलझना. पीपरपुर थाना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई से महिला और दो बच्चों की सकुशल बरामदगी. अमेठी पुलिस का बड़ा दावा—10 महीने की तलाश के बाद मिली सफलता.
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में ससुराल विवाद से महिला ने पति बुलाने की माँग की, थाना में तहरीर

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एक महिला ने अपने ससुराल में घंटों हंगामा किया और अपने पति को बुलाने की मांग पर अड़ी रही. विवाद बढ़ता देख ससुराल वालों ने महिला को नगर थाने पहुँचा दिया जहाँ पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना आज बुधवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के आरार मोड़ की है जहाँ स्वाति श्रीवास्तव नाम की महिला राहुल रंजन श्रीवास्तव के घर पहुँचकर अपने पति को बुलाने लगी. ससुराल वालों ने पहले उसे भागना चाहा लेकिन विवाद बढ़ते देख नगर थाना पहुँचा दिया. पीड़िता स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि 12 मार्च 2024 को दिल्ली में उसने राहुल रंजन से शादी की, उसके बाद कोर्ट मैरेज भी हुआ. कुछ दिन बाद से ससुराल वाले और पति छोड़ दिए. जिसके बाद मैं सासु-ससुर के पास पहुँची अपने पति को बुलाने के लिए बोली तो वे मेरे साथ मारपीट व गालीगलौज करने लगे और मुझे थाना लाकर छोड़ दिया. मैं अपने पति को बुलाने की मांग कर रही हूं, मैंने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, मैं एसपी साहब से न्याय मांग रही हूं.
0
0
Report

बोकारो में युद्ध जैसी मॉक ड्रिल: तीन मिनट ब्लैकआउट और आपदा रिहर्सल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में शाम होते ही पहले एक एक करके कई बम फटा फिर सायरन बजा और फिर पूरी तरह से शहर अंधेरा में छा गया। फिर एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ती हुई नजर आई जहां घायलों को एक अस्पताल से रेस्क्यू करके दूसरे अस्पताल में पहुंचाया गया। वही आग के दृश्य को दर्शाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और पानी के बौछार से आग बुझाने का मॉक ड्रिल किया गया। उपायुक्त ने कहा कि घबराइए नहीं ये सारा नजारा मॉक ड्रिल का हिस्सा था जो आपदा से निपटने और युद्ध जैसे हालात पैदा होने पर एक रिहर्सल भर था साथ ही आम लोगों को जागरूक करने का तरीका था। शाम 7.03 बजे से 3 मिनट के लिए पूरे शहर को ब्लैकआउट भी किया गया. तीन मिनट तक बंद लाइट और गाड़ियों की हेडलाइट तक बंद कर दी गई. इस मॉक ड्रिल में वो सारी परिस्थितियां थी जो युद्ध जैसे हालात में होते है। सबसे पहले बम फटा फिर सायरन बजा जहां कई लोग के घायल होने के फिल्म के दृश्य को दर्शाया गया जहां एम्बुलेंस पहुंचा और एक अस्पताल में हुई घटना के बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया । बोकारो जिला प्रशासन ने दो जगहों को इसके लिए चिन्हित किया था जिसमें ऊर्षा पेट्रोल पंप और सेक्टर 12 स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल। शाम 7.03 मिनट से 3 मिनट के लिए पूरा बोकारो अंधेरा में डूब गया और इस दौरान मोबाइल से लेकर घरों के इन्वर्टर की लाइटें तक पूरी तरह से बंद हो गई। बोकारो उपायुक्त ने कहा है कि घबराए नहीं ये केवल मॉक ड्रिल है। बोकारो उपायुक्त ने कहा कि ये ऊषा पेट्रोल पंप और सेक्टर 12 स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल में किया गया। इस अभ्यास के दौरान एयर रेड, बम विस्फोट तथा राहत एवं बचाव अभियान का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि आपदा की सूचना मिलने पर दो मिनट तक रुक - रुककर सायरन बजा जो संभावित आपदा का संकेत को दर्शाया। वहीं मॉक ड्रिल समाप्त होने पर एक लंबा सायरन बजा जो खतरे के समाप्त होने का संकेत को बताया। मॉक ड्रिल के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। घायलों को अस्पताल में पहुंचाने की भी व्यवस्था पूरी तरह से रियल की तरह किया गया था। इमरजेंसी सेवा, अस्पतालों में स्ट्रेचर और डॉक्टर की व्यवस्था की गई थी। इन हालातों से निपटने की पूरी तैयारी को पूरी तरह से मॉक ड्रिल के माध्यम से पूरी तरह से रियल करने का रिहर्सल किया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से गाइड करने और नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई थी। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए ये एक रिहर्सल था जहां व्यवस्थाएं कितनी देर से पहुंच पाती है इसका पता लगाना था। उन्होंने कहा कि सभी ने अच्छा रोल निभाया है। अस्पताल से लेकर एंबुलेंस और फिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी समय पर पहुंच गई。
0
0
Report

शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow22m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सदर बाजार और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने "Perfect Rishtey Proprietor" नाम से फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट चलाकर शादी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक कोर्ट रोड स्थित एक मकान से यह गिरोह संचालित किया जा रहा था। यहां कई युवतियों को बैठाकर ग्राहकों से फोन पर बातचीत कराई जाती थी और शादी का झांसा देकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व अन्य शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे। जब ग्राहक लड़की की फोटो या मुलाकात की बात करता था तो इंटरनेट से फोटो भेजकर रकम लेने के बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ निवासी सूरज मरावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गिरोह में 8 से 9 युवतियां भी काम करती थीं, जिन्हें मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए थे। गिरोह लैपटॉप और मोबाइल के जरिए लोगों का डेटा जुटाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, 16 कीपैड मोबाइल, 9 मॉनिटर, 7 सीपीयू, 9 की-बोर्ड, 7 माउस, बायोमेट्रिक डिवाइस, दो एचडीएफसी क्यूआर कोड, जियो वाई-फाई डिवाइस, लैंडलाइन फोन, प्रिंटर, चेकबुक, मोहरें और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top