Back
गोरखपुर में गोल्डेन साहनी के खिलाफ छेड़छाड़-फायरिंग मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल
NTNagendra Tripathi
Mar 07, 2026 18:45:22
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में गोल्डेन साहनी की बढ़ीं मुश्किलें: गीडा थाने में छेड़छाड़, लूट, अपहरण की कोशिश और फायरिंग का मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल, हिट एंड रन कांड से भी जुड़ने की चर्चा।
गोरखपुर में चर्चित हिट एंड रन कांड के बाद अब एक बार फिर फॉर्च्यूनर चालक गोल्डेन साहनी का नाम गंभीर आरोपों में सामने आया है। इस बार मामला छेड़छाड़, लूटपाट, अपहरण की कोशिश और फायरिंग से जुड़ा है। गीडा थाना क्षेत्र में एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने गोल्डेन साहनी समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवती और उसकी सहेली को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर पिस्टल से फायर भी किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है。
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने गोल्डेन साहनी और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता रोशनी, जो बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा बरबसपुर की रहने वाली है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे गोल्डेन साहनी और उसके साथियों ने रास्ते में उसे रोक लिया और गंदे इशारे करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उसे तथा उसकी सहेली को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि गाड़ी में बैठाने के बाद भी आरोपियों ने दोनों के साथ अश्लील हरकतें कीं।
पीड़िता के मुताबिक जब दोनों ने शोर मचाया तो आरोपी करीब सौ मीटर दूर ले जाकर उनके साथ मारपीट करते हुए सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
इतना ही नहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने पिस्टल से फायर भी किया। हालांकि गोली पीड़िता को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में पुलिस ने गीडा थाने में मुकदमा संख्या 98/26 दर्ज करते हुए गोल्डेन साहनी और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, अपहरण के प्रयास, धमकी और फायरिंग जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को गोरखपुर के चर्चित हिट एंड रन कांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें कुछ दिन पहले तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई थी।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों के हर पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। लगातार सामने आ रहे इन आरोपों के बाद इलाके में लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर विवाद पर आकांक्षा सिंह का बयान
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 07, 2026 19:01:060
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 19:00:510
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 19:00:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 07, 2026 19:00:170
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:280
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:30:550
Report
AAafssar alaam
FollowMar 07, 2026 18:30:390
Report
0
Report