Back
मंगेतर के इंकार पर युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान—बहराइच
RSRAJEEV SHARMA
Mar 07, 2026 19:00:17
Bahraich, Uttar Pradesh
मंगेतर ने शादी करने से किया इंकार, तो युवती ने फांसी लगा कर दे दी जान, खबर बहराइच से है, जहां एक युवती की पहले से तय शादी के बाद जब मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आहत होकर युवती ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे के कुंडे में बरामदे में लटका मिला। खेत से वापस घर लौटे परिजनों ने शव को लटकते देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीात की। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दरअसल मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व रिश्तेदार के बेटे से तय की गई थी। घटना फखरपुर थाने के बुबकापुर के मजरा भिखाईपुरवा गांव की है। जहां की निवासी शबनम (17) पुत्री चांद अली का शव छत के कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। किशोरी के परिजन खेत में लाही सरसों की फसल काट कर घर आए थे। बताया जा रहा है कि उसका रिश्ता पड़ोस गांव स्थित रिश्तेदारी मे दो वर्ष पूर्व तय किया था। मृतका के भाई सद्दाम ने बताया कि उसकी बहन जहां रिश्ता तय था। वहां रिश्तेदारी के चलते आती जाती रहती थी। बहन की मंगेतर से मोबाइल पर बातचीत भी होती रहती थी। लगभग दस दिन पूर्व मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया। इससे बहन की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। वह वही शादी करना चाह रही थी। काफी समझाने पर भी मंगेतर के इंकार से नाराज किशोरी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी,पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर विवाद पर आकांक्षा सिंह का बयान
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 07, 2026 19:01:060
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 19:00:510
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 19:00:320
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 18:45:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:280
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:30:550
Report
AAafssar alaam
FollowMar 07, 2026 18:30:390
Report
0
Report